वाच्य
प्रश्न 21 निम्नलिखित में से गलत विकल्प है -
(अ) मैं प्रतिदिन गीता-पाठ करती हूँ। - कर्तृवाच्य
(ब) मुझसे इतना दुःख नहीं सहा जाता। - भाववाच्य
(स) मैं इस गर्मी में नहीं सो सकता। - कर्मवाच्य
(द) मज़दूर लकड़ी काट रहा है। - कर्तृवाच्य
प्रश्न 22 निम्नलिखित वाक्यों में से कर्तृवाच्य वाक्य नहीं है -
(अ) सीता पुस्तक पढ़ती है।
(ब) रमा सितार बजाती है।
(स) पुस्तक पढ़ी जाती है।
(द) वह पत्र लिखता है।
प्रश्न 23 निम्नलिखित में से कौनसा वाक्य कर्तृवाच्य नहीं है ?
(अ) प्रेमचंद ने गोदान लिखा।
(ब) कैदी रिहा कर दिये जायें।
(स) ट्रक ने सारा समान पहुंचा दिया।
(द) राधा लिख नहीं पाती।
प्रश्न 24 निम्नलिखित में से कर्मवाच्य वाक्य छांटिए।
(अ) मेरी दादी रोज घूमने जाती है।
(ब) उसके द्वारा कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।
(स) क्या तुम मेरी सहायता करोगे ?
(द) मजदूर फसल काट रहे हैं।
प्रश्न 25 ‘आज प्राचार्य द्वारा मधुर गीत गाया गया।’ वाक्य का कर्तृवाच्य में परिवर्तित रूप है -
(अ) आज प्राचार्य मधुर गीत गायेंगे।
(ब) आज प्राचार्य ने मधुर गीत गाया।
(स) प्राचार्य द्वारा आज गाया गीत मधुर था।
(द) आज प्राचार्य गीत को गायेंगे।
प्रश्न 26 कर्तृवाच्य में क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष का रूप किस शब्द से प्रभावित होता है ?
(अ) क्रिया से
(ब) कर्ता से
(स) कर्म से
(द) संज्ञा से
प्रश्न 27 निम्नलिखित में से भाववाच्य वाक्य का चयन कीजिए-
(अ) उसके द्वारा भोजन पकाया गया।
(ब) मैं उठ नहीं सकता।
(स) मेरे भाई से लड़ा नहीं जा सका।
(द) हमारे द्वारा रास्ताा आसानी से पार किया गया।
प्रश्न 28 निम्नलिखित में से कर्तृवाच्य है-
(अ) मैं प्रतिदिन खेलता हूं।
(ब) बालक से पढ़ा नहीं जाता।
(स) लड़की द्वारा पत्र लिखा जाता है।
(द) संगीता से पत्र लिखा जाता है।
प्रश्न 29 इनमें से किस वाक्य में ‘कर्तृवाच्य’ का प्रयोग हुआ है -
(अ) छात्रों द्वारा सजावट की गई।
(ब) मजदूर से दर्द के कारण उठा नहीं गया।
(स) आज नागरिकों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।
(द) मोहन पुस्तक पढ़ रहा है।
प्रश्न 30 इनमें ‘भाववाच्य’ से संबंधित वाक्य है -
(अ) सर्दियों में रोज नहाया नहीं जाता।
(ब) वृद्ध आराम से बैठ नहीं सकता।
(स) लोग खुलकर हँस रहे थे।
(द) ‘रामचरितमानस’ ग्रन्थ तुलसी द्वारा लिखा गया।
page no.(3/5)