Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs January 2023

प्रश्न 1   वर्तमान में (जनवरी 2023) राजस्थान के लोकायुक्त कौन है -
 (अ) रामचंद्र वर्मा
 (ब) हेमराज चौधरी
 (स) कृष्ण प्रताप लोहरा
 (द) निरंजन आर्य

उत्तर : कृष्ण प्रताप लोहरा
व्याख्या :
हाल ही लोकायुक्त प्रताप कृष्ण लोहरा ने राज्यपाल कलराज मिश्र को अपनी वार्षिक रिपोर्ट (प्रतिवेदन) सौंपी है।

प्रश्न 2   हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा राजस्थान के किस जिले में 18वीं राष्ट्रीय स्काउट्स एंड गाइड्स जंबूरी का उद्घाटन किया गया -
 (अ) जोधपुर
 (ब) भीलवाड़ा
 (स) पाली
 (द) टोंक

उत्तर : पाली
व्याख्या :
4 जनवरी, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजस्थान के पाली ज़िले के रोहट में 18वीं राष्ट्रीय स्काउट्स एंड गाइड्स जंबूरी का उद्घाटन किया।

प्रश्न 3   हाल ही में (जनवरी 2023 में) किस राज्य सरकार ने दृष्टिहीनता नियंत्रण के लिए नीति लागू की है -
 (अ) हरियाणा
 (ब) मिजोरम
 (स) तेलंगाना
 (द) राजस्थान

उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
राजस्थान सरकार ने ‘राइट टू साइट’ के उद्देश्य से दृष्टिहीनता नियंत्रण के लिए नीति लागू की है। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अंधेपन की रोकथाम के लिए नीति दस्तावेज जारी किया। नीति के तहत राजस्थान सरकार सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अनिवार्य रूप से केराटोप्लास्टी सेंटर और आई बैंक चलायेगी।

प्रश्न 4   साइक्लोन-I नामक सैन्य अभ्यास का पहला संस्करण जनवरी 2023 में भारत ने किस देश के साथ शुरू किया -
 (अ) जापान
 (ब) बांग्लादेश
 (स) मिस्र
 (द) दक्षिण कोरिया

उत्तर : मिस्र
व्याख्या :
भारत और मिस्र की सेनाओं के बीच “अभ्यास साइक्लोन-I” 14 जनवरी, 2023 से राजस्थान के जैसलमेर में चल रहा है। यह सैन्याभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच अब तक का पहला संयुक्त अभ्यास है।

प्रश्न 5   ‘राजस्थान बेघर उत्थान एवं पुनर्वास नीति-2022’ में प्रति व्यक्ति कितनी न्यूनतम जगह के साथ छत उपलब्ध कराने, विशेष श्रेणी के लोगों को समुचित निजता एवं सुरक्षा उपलब्ध करवाए जाने संबंधी प्रावधान किये गए हैं -
 (अ) 25 वर्ग फीट
 (ब) 50 वर्ग फीट
 (स) 75 वर्ग फीट
 (द) 100 वर्ग फीट

उत्तर : 50 वर्ग फीट
व्याख्या :
3 जनवरी, 2023 को राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने जयपुर स्थित शासन सचिवालय में हुई बैठक में बताया कि ‘राजस्थान बेघर उत्थान एवं पुनर्वास नीति-2022’ लागू हो गई है, जिसके तहत प्रथम चरण में बेघर व्यक्तियों का सर्वे और चिन्हीकरण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ‘राजस्थान बेघर उत्थान एवं पुनर्वास नीति-2022’  के अंतर्गत 50 वर्ग फीट प्रति व्यक्ति की न्यूनतम जगह के साथ छत उपलब्ध कराने, विशेष श्रेणी के लोगों को समुचित निजता एवं सुरक्षा उपलब्ध करवाए जाने संबंधी प्रावधान किये गए हैं।

प्रश्न 6   हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म द्वारा किस शहर में संविधान उद्यान का लोकार्पण किया गया -
 (अ) जोधपुर
 (ब) जयपुर
 (स) उदयपुर
 (द) अलवर

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
3 जनवरी, 2023 को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों में संवैधानिक नैतिकता की भावना जाग्रत करने के लिये कार्य किये जाने पर बल देते हुए राजस्थान में जयपुर स्थित राजभवन में संविधान उद्यान का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा राजस्थान में सौर ऊर्जा क्षेत्रों के लिये स्थापित पारेषण तंत्र का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। इसके अलावा उन्होंने एसजेवीएन लिमिटेड की एक हज़ार मेगावाट की बीकानेर सौर विद्युत परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास भी किया। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बताया कि राष्ट्रपति द्वारा संविधान उद्यान के लोकार्पण के बाद राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां राजभवन में इस तरह का संविधान उद्यान बनकर तैयार हुआ है।

प्रश्न 7   जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 का _________ संस्करण जनवरी 2023 में जयपुर, राजस्थान में आयोजित किया गया -
 (अ) 16 वां
 (ब) 13 वां
 (स) 15 वां
 (द) 17 वां

उत्तर : 16 वां
व्याख्या :
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023, भारतीय भाषाओं पर ध्यान देने के साथ साहित्य, कला और संस्कृति की शक्ति का उत्सव का 16वां संस्करण 19 से 23 जनवरी 2023 तक जयपुर, राजस्थान में होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित किया गया।

प्रश्न 8   जनवरी 2023 में किसके द्वारा ऑप्स अलर्ट नामक एक अभ्यास का आयोजन किया गया -
 (अ) SSB
 (ब) BSF
 (स) CRPF
 (द) ITBP

उत्तर : BSF
व्याख्या :
सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा 21 से 28 जनवरी 2023 तक भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सर क्रीक से गुजरात के कच्छ के रण और राजस्थान के बाड़मेर जिले तक सात दिवसीय ऑप्स अलर्ट अभ्यास आयोजित किया गया।

प्रश्न 9   हाल ही में पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव का आयोजन किस शहर में किया गया -
 (अ) जैसलमेर
 (ब) जोधपुर
 (स) बीकानेर
 (द) बाड़मेर

उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में ‘पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव’ का उद्घाटन किया। ‘विकासशील राजस्थान-उद्यमशील राजस्थान’ की मुख्य थीम पर केंद्रित 33वाँ उत्सव 15 जनवरी तक चला। यह आयोजन जोधपुर ज़िला प्रशासन, ज़िला उद्योग केंद्र उद्यम प्रोत्साहन संस्थान, जयपुर तथा नोडल एजेंसी मरुधरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस उत्सव का सूत्रपात 33 वर्ष पूर्व जोधपुर सूचना केंद्र में एक लघु औद्योगिक प्रदर्शनी के रूप में हुआ था।

प्रश्न 10   गणतंत्र दिवस परेड-2023 में मिसाइल प्रणाली ‘आकाश’ का नेतृत्व किसने किया -
 (अ) चेतना शर्मा
 (ब) माधुरी कानिटकर
 (स) अवनी चतुर्वेदी
 (द) भावना कंठ

उत्तर : चेतना शर्मा
व्याख्या :
74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्यपथ (पहले राजपथ) पर आयोजित परेड में भारतीय सेना ने अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया। इस वर्ष की परेड का नेतृत्त्व महिला जवानों ने भी किया। लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड- 2023 में कर्तव्य पथ पर भारत में निर्मित (मेड इन इंडिया) मिसाइल प्रणाली आकाश का नेतृत्त्व किया। लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा राजस्थान के खाटू श्याम गाँव की रहने वाली हैं।

page no.(1/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.