Rajasthan Current Affairs April 2023
प्रश्न 1 अप्रैल 2023 में, राजस्थान सरकार ने तीन नए वन्यजीव संरक्षण रिजर्व की घोषणा की: बारां में सोरसन, जोधपुर में खिचन, और भीलवाड़ा में हमीरगढ़, जिससे वर्तमान में राजस्थान में वन्यजीव संरक्षण रिजर्व की कुल संख्या हो गई है -
(अ) 18
(ब) 22
(स) 24
(द) 26
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस (पृथ्वी दिवस) 2023 (22 अप्रैल 2023) के अवसर पर, राजस्थान सरकार के वन विभाग ने 3 नए संरक्षण अभ्यारण्यों की घोषणा की जो राजस्थान के दुर्लभ और लुप्तप्राय वन्यजीवों की रक्षा करेंगे। 3 नए वन्यजीव संरक्षण अभ्यारण्य बारां में सोरसन, जोधपुर में खिचन और भीलवाड़ा में हमीरगढ़ हैं। 3 नए संरक्षण अभ्यारण्य घोषित होने के साथ ही राजस्थान में अब कुल अभ्यारण्य की संख्या 26 हो गई है।
प्रश्न 2 फेमिना मिस इंडिया 2023 कौन बनी है -
(अ) श्रेया पूंजा
(ब) नम्रता जोशीपुरा
(स) नंदिनी गुप्ता
(द) थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग
व्याख्या :
राजस्थान की नंदिनी गुप्ता को इम्फाल में आयोजित फेमिना मिस इंडिया 2023 ग्रैंड फिनाले के 59वें संस्करण में फेमिना मिस इंडिया की विजेता के रूप में ताज पहनाया गया। जबकि 19 वर्षीय दिल्ली की श्रेया पूंजा को पहली उपविजेता घोषित किया गया और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग दूसरी उपविजेता रहीं। विजेता नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 19 साल की नंदिनी कोटा की रहने वाली हैं।
प्रश्न 3 हाल ही में राजस्थान विधानसभा के नेता विपक्ष के रूप में किसे चुना गया है -
(अ) राजेंद्र राठौड़
(ब) सी. पी. जोशी
(स) अरूण सिंह
(द) सतीश पुनिया
व्याख्या :
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक राजेन्द्र राठौड़ को राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना गया है।
प्रश्न 4 हाल ही में टीआईई राजस्थान की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनी है -
(अ) शीनू झावर
(ब) कोमल राजपूत
(स) दृष्टि वर्मा
(द) उषा शर्मा
व्याख्या :
डॉ. शीनू झावर को 2023 से 2025 तक दो साल के कार्यकाल के लिए TiE राजस्थान का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। डॉ. झावर TiE राजस्थान के 21 साल के इतिहास में इस पद पर आसीन होने वाली पहली महिला हैं। इन्होंने डॉ. रवि मोदानी का स्थान लिया है, जो 2021 से प्रभावी रूप से इसका नेतृत्व कर रहे थे।
प्रश्न 5 राजस्थान सौर वेधशाला, उदयपुर में विकसित हाई एनर्जी एल-1 ओर्बिटिंग एक्सरे स्पेक्टरोमीटर-हीलियोस को किस उपग्रह में समेकित किया गया है -
(अ) आदित्य एल-वन
(ब) निसार एल-वन
(स) गगनयान
(द) चंद्रयान-3
व्याख्या :
उदयपुर में राजस्थान सौर वेधशाला में विकसित हाई एनर्जी एल-1 ओर्बिटिंग एक्सरे स्पेक्टरोमीटर-हीलियोस को आदित्य एल-वन उपग्रह में समेकित किया गया है। हीलियोस नई पीढ़ी का स्पेक्ट्रोमीटर है जो सूर्य के कोरोना में गतिशील घटनाओं का अवलोकन करेगा।
प्रश्न 6 ‘मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना’ के तहत किस श्रेणी के परिवारों को 500 रूपए में गैस सिलेंडर मिलेगा -
(अ) ओबीसी एवं एकल नारी
(ब) आर्थिक रूप से कमजोर एवं एससी/एसटी
(स) बीपीएल एवं उज्जवला योजना में शामिल
(द) जन आधार कार्ड धारक एवं शहरी बेरोजगार
व्याख्या :
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना’ के तहत 750 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिससे प्रदेश के बीपीएल एवं उज्ज्वला योजना में शामिल परिवारों को अब 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा।
प्रश्न 7 हाल ही में किन शहरों में नवीन मेडिकल काॅलेज स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है -
(अ) बीकानेर, हनुमानगढ़ और सीकर
(ब) श्री गंगानगर, प्रतापगढ़ और जालौर
(स) प्रतापगढ़, जालौर और राजसमंद
(द) झालावाड़, प्रतापगढ़ और भरतपुर
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के प्रतापगढ़, जालौर और राजसमंद ज़िलों में नवीन मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज का निर्माण 250 करोड़ रुपए की लागत से होगा।
प्रश्न 8 हाल ही में राजस्थान के किसानों के लिये ब्याजमुक्त फसली ऋण देने के लिये कितने रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है -
(अ) 533 करोड़ रूपये
(ब) 645 करोड़ रूपये
(स) 736 करोड़ रूपये
(द) 854 करोड़ रूपये
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों को ब्याजमुक्त फसली ऋण देने के लिये 736 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री ने किसानों के लिये ब्याज मुक्त फसली ऋण अनुदान योजना के तहत 560 करोड़ रुपए की अनुदान राशि तथा क्षतिपूर्ति ब्याज अनुदान योजना के तहत 176 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।
प्रश्न 9 वर्ष 2021-22 के राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक-एसईईआई में निम्न में से कौनसे राज्य शीर्ष पर रहे -
(अ) कर्नाटक, तेलंगाना, राजस्थान
(ब) हरियाणा, असम, पंजाब
(स) आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात
(द) राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र
व्याख्या :
आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, राजस्थान और तेलंगाना वर्ष 2021-22 के राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक-एसईईआई में शीर्ष पर हैं। ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने नई दिल्ली में एसईईआई रिपोर्ट जारी की। चार राज्य असम, हरियाणा, महाराष्ट्र और पंजाब 50 और 60 के बीच स्कोर के साथ अचीवर श्रेणी में हैं।
प्रश्न 10 हाल ही में राजस्थान राॅयल्स ने डिजिटल बैंकिंग साथी के रूप में किस पेमेंट्स बैंक के साथ समझौता किया है -
(अ) फीनो पेमेंट्स बैंक
(ब) एयरटेल पेमेंट्स बैंक
(स) पेटीएम पेमेंट्स बैंक
(द) पोस्ट पमेंट्स बैंक
व्याख्या :
फीनो पेमेंट्स बैंक ने आईपीएल के सीजन 16 के लिए राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ अपने संबंध को नवीनीकृत किया है। फीनो बैंक आधिकारिक रूप से आरआर का डिजिटल बैंकिंग साथी होगा।
page no.(1/3)