Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

मानव संसाधन एवं आर्थिक विकास

प्रश्न 1 ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2024 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. यह रिपोर्ट विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा जारी की गई।
2. फ़िनलैंड लगातार 15वें वर्ष शीर्ष स्थान पर है।
3. 2024 में भारत का स्थान 129वां है।
सही उत्तर का चयन कीजिए-
  • (अ) 1 व 2
  • (ब) 2 व 3
  • (स) 1 व 3
  • (द) उपर्युक्त सभी
उत्तर : 1 व 3
व्याख्या :
यह रिपोर्ट विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा जारी की गई। यह रिपोर्ट ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स (GGGI) पर आधारित है। यह इंडेक्स चार प्रमुख आयामों के अंतर्गत 14 संकेतकों के आधार पर तैयार किया जाता है। यह वार्षिक आधार पर लैंगिक समानता की वर्तमान स्थिति और विकास को मापता है। वर्ष 2023 में इंडेक्स में भारत 127वें स्थान पर था। वर्ष 2024 में 129वें स्थान पर है। बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और भूटान के बाद भारत दक्षिण एशिया में 5वें स्थान पर है।
प्रश्न 2 लैंगिक असमानता सूचकांक 2022 में भारत को कितने अंक प्राप्त हुए हैं -
  • (अ) 0.490
  • (ब) 0.400
  • (स) 0.437
  • (द) 0.500
उत्तर : 0.437
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने साल 2022 के लिए मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) और लैंगिक असमानता सूचकांक (जीआईआई) की रैंकिग जारी कर दी है। संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक में भारत की रैंकिंग में एक पायदान का सुधार हुआ है। वहीं, लैंगिक असमानता सूचकांक में 14 पायदान का सुधार हुआ है। मानव विकास सूचकांक में 193 देशों की सूची में भारत को 134वें स्थान पर रखा गया है. वहीं, लैंगिक असमानता सूचकांक में भारत को 108वें स्थान पर रखा गया है। पिछले साल यानी साल 2021 के मानव विकास सूचकांक में भारत 135वें स्थान पर था जबकि लैंगिक सूचकांक में 122वें स्थान पर था। लैंगिक असमानता सूचकांक 2022 में भारत को 0.437 अंक दिया गया है। वहीं, 2021 में भारत का यह स्कोर 0.490 था।
प्रश्न 3 वैश्विक लैंगिक अंतर रिपोर्ट 2024 में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ है?
  • (अ) 127
  • (ब) 129
  • (स) 134
  • (द) 108
उत्तर : 129
व्याख्या :
विश्व आर्थिक मंच के वैश्विक लैंगिक अंतर रिपोर्ट 2024 में भारत को 146 देशों में से 129वें स्थान पर रखा गया है, जो वर्ष 2023 में इसके पिछले 127वें स्थान से नीचे है। दक्षिण एशियाई अर्थव्यवस्थाओं में भारत तीसरे सबसे निचले स्थान पर है, जो बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और भूटान से भी नीचे है।
प्रश्न 4 ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2024 में भारत की रैंकिंग क्या है -
  • (अ) 126
  • (ब) 105
  • (स) 127
  • (द) 129
उत्तर : 105
व्याख्या :
हाल ही में कंसर्न वर्ल्डवाइड और वेल्टहंगरहिल्फ़ द्वारा ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2024 जारी किया गया है। इसमें इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि भारत भूख के 'गंभीर' स्तर का सामना कर रहा है, तथा 127 देशों में से इसे 105 वें स्थान पर रखा गया है। संयुक्त राष्ट्र का खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) भूख को भोजन से वंचित रहने या अल्पपोषण की स्थिति के रूप में परिभाषित करता है, जहां व्यक्ति न्यूनतम आहार ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लगातार बहुत कम कैलोरी का उपभोग करता है। यह आवश्यकता लिंग, आयु, कद और शारीरिक गतिविधि के स्तर जैसे कारकों से प्रभावित होती है , जो यह निर्धारित करते हैं कि किसी व्यक्ति को स्वस्थ और उत्पादक जीवन जीने के लिए कितनी ऊर्जा की आवश्यकता है।
प्रश्न 5 मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) 2022 में भारत को कौन-सा स्थान दिया गया है -
  • (अ) 134
  • (ब) 135
  • (स) 122
  • (द) 108
उत्तर : 134
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने साल 2022 के लिए मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) और लैंगिक असमानता सूचकांक (जीआईआई) की रैंकिग जारी कर दी है। संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक में भारत की रैंकिंग में एक पायदान का सुधार हुआ है। वहीं, लैंगिक असमानता सूचकांक में 14 पायदान का सुधार हुआ है। मानव विकास सूचकांक में 193 देशों की सूची में भारत को 134वें स्थान पर रखा गया है. वहीं, लैंगिक असमानता सूचकांक में भारत को 108वें स्थान पर रखा गया है। पिछले साल यानी साल 2021 के मानव विकास सूचकांक में भारत 135वें स्थान पर था जबकि लैंगिक सूचकांक में 122वें स्थान पर था। लैंगिक असमानता सूचकांक 2022 में भारत को 0.437 अंक दिया गया है। वहीं, 2021 में भारत का यह स्कोर 0.490 था।
प्रश्न 6 विश्व प्रसन्नता सूचकांक, 2024 में शीर्ष स्थान पर कौन-सा देश है -
  • (अ) डेनमार्क
  • (ब) आइसलैंड
  • (स) फ़िनलैंड
  • (द) स्वीडन
उत्तर : फ़िनलैंड
व्याख्या :
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क द्वारा विश्व खुशहाली रिपोर्ट, 2024 जारी की गई है। इस रिपोर्ट में विश्व प्रसन्नता सूचकांक, 2024 में 143 देशों को शामिल किया गया हैं। इस सूचकांक में फ़िनलैंड लगातार सातवें वर्ष शीर्ष पर है। इसके पश्चात डेनमार्क, आइसलैंड,स्वीडन एवं इज़राइल हैं। इस सूचकांक में भारत 126वें स्थान पर है।
प्रश्न 7 हाल ही में जारी विश्व प्रसन्नता सूचकांक, 2024 में भारत को कौन-से स्थान पर रखा गया है -
  • (अ) 105
  • (ब) 126
  • (स) 134
  • (द) 129
उत्तर : 126
व्याख्या :
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क द्वारा विश्व खुशहाली रिपोर्ट, 2024 जारी की गई है। इस रिपोर्ट में विश्व प्रसन्नता सूचकांक, 2024 में 143 देशों को शामिल किया गया हैं। इस सूचकांक में फ़िनलैंड लगातार सातवें वर्ष शीर्ष पर है। इसके पश्चात डेनमार्क, आइसलैंड,स्वीडन एवं इज़राइल हैं। इस सूचकांक में भारत 126वें स्थान पर है।
प्रश्न 8 भारत सरकार के सांख्यिकी, योजना एवं कार्यक्रम कार्यन्वयन मंत्रालय के अधीन निम्नलिखित में से कौन सा संगठन रोजगार और गैर-रोजगार का पंचवर्षीय सर्वेक्षण करता है -
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
  • (अ) एनएसएसए (NSSA)
  • (ब) एसएसपी (SSP)
  • (स) एनएसएस (NSS)
  • (द) एनएसएसओ (NSSO)
उत्तर : एनएसएसओ (NSSO)
व्याख्या :
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत एनएसएसओ (राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय) रोजगार और बेरोजगारी सर्वेक्षणों सहित बड़े पैमाने पर सर्वेक्षण करता है।
प्रश्न 9 भारत में मानव पूंजी निर्माण में कौन सी समस्यायें आ रही हैं?
a. बढ़ती जनसंख्या b. प्रतिभा पलायन
c. अपर्याप्त जनशक्ति नियोजन d. निम्न शैक्षणिक मानक
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
  • (अ) केवल a, b और c
  • (ब) a, b, c और d सभी
  • (स) केवल a और b
  • (द) केवल b और c
उत्तर : a, b, c और d सभी
व्याख्या :
भारत में बढ़ती जनसंख्या, प्रतिभा पलायन, अपर्याप्त नियोजन, और निम्न शैक्षिक मानक सभी मानव पूंजी निर्माण में बाधा हैं।
प्रश्न 10 निम्नलिखित में से कौन “रोजगार, ब्याज एवं मुद्रा के सामान्य सिद्धांत”, पुस्तक के लेखक हैं जिसे 20वीं शताब्दी की सबसे अधिक प्रभावशाली पुस्तक माना जाता है -
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
  • (अ) केन्निथ एरौ
  • (ब) फ्रेडरिक हायेक
  • (स) रॉबर्ट लुकास
  • (द) जॉन मेयनार्ड कीन्स
उत्तर : जॉन मेयनार्ड कीन्स
व्याख्या :
यह पुस्तक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री जॉन मेयनार्ड कीन्स द्वारा लिखी गई थी, जिसने आधुनिक अर्थशास्त्र को प्रभावित किया।

page no.(1/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.