Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

मानव संसाधन एवं आर्थिक विकास

प्रश्न 1   संयुक्त राष्ट्र सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क द्वारा प्रकाशित द वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2023 में भारत की रैंक है -
 (अ) 108
 (ब) 120
 (स) 132
 (द) 126

उत्तर : 126
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क द्वारा प्रकाशित द वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2023 में फ़िनलैंड लगातार छठे साल टॉप स्थान पर है। वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2023 के तहत, तीन साल के औसत 2020-2022 के आधार पर हैप्पीनेस रैंकिंग में भारत 126वें स्थान पर है।

प्रश्न 2   विश्व आर्थिक मंच द्वारा हाल ही में जारी ‘Gender Gap Report 2023’ के अनुसार लिंग समानता के मामले में भारत का स्थान है -
 (अ) 59वां
 (ब) 96वां
 (स) 127वां
 (द) 159वां

उत्तर : 127वां
व्याख्या :
विश्व आर्थिक मंच द्वारा हाल ही में Gender Gap Report, 2023 जारी की गई। लिंग समानता के मामले में भारत 146 देशों में से 127वें स्थान पर रहा।

प्रश्न 3   मानव विकास रिपोर्ट 2021-22 के अनुसार , मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) पर भारत की रैंक 2020 में 130 से गिरकर 2022 में ______ हो गई है -
 (अ) 132
 (ब) 137
 (स) 142
 (द) 147

उत्तर : 132
व्याख्या :
मानव विकास रिपोर्ट 2021-22 के अनुसार , मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) पर भारत की रैंक 2020 में 130 से गिरकर 2022 में 132 हो गई है, जो कि कोविड -19 महामारी के मद्देनजर एचडीआई स्कोर में वैश्विक गिरावट के अनुरूप है।

प्रश्न 4   ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 में भारत की रैंक क्या है -
 (अ) 117वां
 (ब) 110वां
 (स) 107वां
 (द) 102वां

उत्तर : 107वां
व्याख्या :
ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 में भारत को 121 देशों में 107वां स्थान हासिल किया है। GHI 2022 में बेलारूस, बोस्निया और हर्ज़ेगोविना, चिली, चीन तथा क्रोएशिया शीर्ष पाँच देश हैं।

प्रश्न 5   मानव विकास सूचकांक का अधिकतम मान हो सकता है-
 (अ) 100
 (ब) 1
 (स) 10
 (द) 0.999

उत्तर : 1

प्रश्न 6   भारत की मानव विकास रिपोर्ट का प्रकाशन किया जाता है -
 (अ) नीति आयोग द्वारा
 (ब) केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा
 (स) वित्त मंत्रालय द्वारा
 (द) केन्द्रीय सांख्यिकी विभाग द्वारा

उत्तर : नीति आयोग द्वारा

प्रश्न 7   वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट किसके द्वारा जारी की जाती है -
 (अ) वर्ल्ड बैंक द्वारा
 (ब) यूनेस्को द्वारा
 (स) वैश्विक बौद्धिक सम्पदा संगठन द्वारा
 (द) UNO के सतत् विकास समाधान नेटवर्क द्वारा

उत्तर : UNO के सतत् विकास समाधान नेटवर्क द्वारा

प्रश्न 8   अपोषणीय विकास का भाग नहीं है-
 (अ) पर्यावरण प्रदूषण
 (ब) जैव विविधता में कमी
 (स) खनिज एवं संसाधनों की कमी
 (द) वृक्षारोपण एवं सामाजिक वानिकी

उत्तर : वृक्षारोपण एवं सामाजिक वानिकी
व्याख्या :
सतत पोषणीय विकास का अर्थ है वर्तमान पीढ़ी द्वारा अपनी आवश्यकताओं को पूरा करना, बिना भविष्य की पीढ़ियों की आवश्यकताओं को प्रभावित किए। यह पर्यावरण की रक्षा को भी ध्यान में रखता है। अपोषणीय विकास तब होता है जब भविष्य की पीढ़ियों की कीमत पर प्रगति की जाती है।

page no.(1/1)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.