प्रश्न 1 मरुस्थल में मृगतृष्णा के निर्माण का कारण है –
(अ) ऊँचाई के साथ वायुमंडल का अपवर्तनांक घटता है
(ब) प्रकीर्णन
(स) ऊँचाई के साथ वायुमंडल का अपवर्तनांक बढ़ता
(द) ऊँचाई के साथ वायुमंडल का अपवर्तनांक नहीं बदलता है
उत्तर
प्रश्न 2 निम्न में से कौन सी तरंग सामान्य टी.वी. के रिमोट कन्ट्रोल के द्वारा उपयोग में ली जाती है -
(अ) पराबैंगनी तरंगें
(ब) अवरक्त तरंगें
(स) अल्ट्रासोनिक तरंगें
(द) रेडियों तरंगें
उत्तर
प्रश्न 3 आकाश के नीले दिखाई देने का मुख्य कारण है -
(अ) सूर्य की रोशनी नीली होती है
(ब) वायुमण्डल में उपस्थित धूल आदि के कणों द्वारा सौर किरणों का प्रकीर्णन
(स) प्रकाश परावर्तन
(द) प्रकाश अपवर्तन
उत्तर
प्रश्न 4 किसी अपारदर्शी वस्तु का रंग उस रंग के कारण होता है जिसे वह -
(अ) अवशोषित करता है
(ब) परावर्तीत करता है
(स) परावर्तित नहीं करता है
(द) प्रकीर्णित करता है
उत्तर
प्रश्न 5 एक समतल दर्पण पर आपतित किरण 60 डिग्री का कोण बनाती है तो परावर्तन कोण होगा -
(अ) 90 डिग्री
(ब) 60 डिग्री
(स) 30 डिग्री
(द) 180 डिग्री
उत्तर
प्रश्न 6 किस गुणधर्म के कारण पानी से भरे बर्तन में डुबोई छड़ी मुड़ी हुई प्रतीत होती है -
(अ) परावर्तन
(ब) न्यूटन का गति नियम
(स) अपवर्तन
(द) उत्प्लावन
उत्तर
प्रश्न 7 निम्न में से किस वैज्ञानिक ने सर्वप्रथम बताया कि प्रकाश तरंगों के रूप में संचारित होता है -
(अ) न्यूटन
(ब) हाइगन्स
(स) काम्पटन
(द) लुई डी ब्राॅय
उत्तर
प्रश्न 8 एक दर्पण में हम अपने चेहरे का सीधा एवं आवर्धित प्रतिबिम्ब देख रहे हैं तो दर्पण की आकृति है -
(अ) अवतल
(ब) समतल
(स) उत्तल
(द) अवतल तथा उत्तल
उत्तर
प्रश्न 9 मोटरकार में पश्चदृश्य के लिए कौनसा दर्पण प्रयुक्त होता है -
(अ) समतल दर्पण
(ब) समतल उत्तल दर्पण
(स) अवतल दर्पण
(द) उत्तल दर्पण
उत्तर
प्रश्न 10 आकाश का रंग नीला प्रतीत होता है -
(अ) विवर्तन के कारण
(ब) अपवर्तन के कारण
(स) प्रकीर्णन के कारण
(द) परावर्तन के कारण
उत्तर
page no.(1/10)
© 2022 RajasthanGyan All Rights Reserved.