Please select date to view old current affairs.
सैनिकों के साथ दिवाली मनाने की अपनी वार्षिक परंपरा को जारी रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कारगिल पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि नए भारत की परिकल्पना केवल देश के लिए ही नहीं है बल्कि यह बलिदान, प्रेम, संवेदना, प्रतिभा, साहस, पराक्रम और शांति का मिश्रण है। करगिल में सशस्त्र बलों के साथ बातचीत करते हुए श्री मोदी ने कहा कि विश्वभर में कई सभ्यताएं विकसित हुई हैं और उनका अंत भी हुआ है, लेकिन भारतीय सभ्यता हर सम्भव चुनौतियों के बाद हमेशा पुनर्जीवित हुई है।
ब्रिटेन में, पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक भारतीय मूल के ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री होंगे। उन्हें कंजरवेटिव पार्टी के नेता के रूप में चुन लिया गया है। 42 वर्षीय श्री सुनक सौ से अधिक वर्षों में ब्रिटेन में सबसे कम आयु के प्रधानमंत्री बनेंगे। किंग चार्ल्स उन्हें प्रधानमंत्री नियुक्त करेंगे। निवर्तमान प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने मात्र छह सप्ताह के बाद ही बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया। कई महीनों के घोटालों और बाजार में उथल-पुथल के कारण श्रीमती ट्रस के इस्तीफे के बाद दूसरी बार नए प्रधानमंत्री की दौड शुरू हो गई थी। सितम्बर में बोरिस जॉनसन के प्रधानमंत्री के पद से हटने के बाद पार्टी के नेता के रूप में ट्रस ने सुनक को हरा दिया था।
भारत की पहली 'माइग्रेशन मॉनिटरिंग सिस्टम' का उद्घाटन महाराष्ट्र के महिला एवं बाल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने मुंबई में किया। वेबसाइट आधारित माइग्रेशन ट्रैकिंग सिस्टम कमजोर मौसमी प्रवासी लाभार्थियों की आवाजाही को ट्रैक करेगा। प्रवासन निगरानी प्रणाली का उद्देश्य प्रवासी गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं और बच्चों के बारे में जानकारी प्रदान करना है। इससे लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना आसान हो जाएगा। यह प्रणाली वेबसाइट https://mahamts.in/login पर उपलब्ध है और MahaMTS ऐप Google Play Store पर उपलब्ध है।
भारत और अमेरिका की सेनाओं ने दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग के तहत विशाखापत्तनम में तीन दिवसीय संयुक्त मानवीय सहायता अभ्यास ‘टाइगर ट्रंफ’ किया। अमेरिकी सेना की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, “इस सप्ताह का टाइगर ट्रंफ अभ्यास क्षेत्र में आपदा राहत के समन्वय के लिए भारतीय और अमेरिकी सेनाओं के बीच किया गया दूसरा अभ्यास था।” पहला टाइगर ट्रंफ अभ्यास भी विशाखापत्तनम में हुआ था। यह नवंबर 2019 में नौ दिनों तक चला था, जिसमें अमेरिका के 500 से अधिक नौसैनिक और नाविक शामिल हुए थे।
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी पर धोखाधडी और कर चेारी के आरोपों के संबंध में न्यूयार्क में मुकदमा शुरू हो गया। मीडिया की खबरों के अनुसार 'ट्रंप संगठन' पर 2005 से 2021 के बीच मेनहट्टन में अभियोजनकर्ताओं द्वारा शीर्ष अधिकारियों को दिये गये मुआवजे की राशि छिपाने का आरोप है। ट्रंप संगठन को इस समय डोनाल्ड ट्रंप के पुत्र डोनाल्ड जूनियर और एरिक ट्रंप चला रहे हैं।
दीपों का त्योहार दीपावली पूरे देश में पारंपरिक आस्था और उल्लास से मनाई जा रही है। भगवान राम के चौदह वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में अयोध्या वासियों के दीपोत्सव से दीपावली की परंपरा शुरू हुई थी। इस अवसर पर धन की देवी लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है तथा मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों और घरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमवस्या तिथि के दिन दिवाली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष दीपावली 24 अक्टूबर 2022, सोमवार को मनाई गई।
1948 से हर साल 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस (United Nations Day) मनाया जाता है। यह दिन 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर के लागू होने की वर्षगांठ का प्रतीक है। वर्तमान में रुचिरा कम्बोज (Ruchira Kamboj) संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी प्रतिनिधि संयुक्त राष्ट्र में भारत का सबसे प्रमुख राजनयिक प्रतिनिधि होता है। यह न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन का प्रमुख है। वर्तमान में, टी.एस. तिरुमूर्ति भारत के स्थायी प्रतिनिधि हैं। उन्हें मई 2020 में नियुक्त किया गया था।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 23 अक्तूबर,2022 को 7वाँ आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस वर्ष का आयुर्वेद दिवस "हर दिन हर घर आयुर्वेद" की थीम के साथ मनाया गया ताकि आयुर्वेद के लाभों का व्यापक और ज़मीनी स्तर पर समुदायों के बीच प्रचार किया जा सके। यह एक प्राचीन ज्ञान है और हमारी शोध परिषदें आयुष क्षेत्र में प्रभावशाली शोध कार्य कर रही हैं। हर दिन हर घर आयुर्वेदिक कैंपिंग का उद्देश्य आयुर्वेद को जन-जन तक पहुँचाना है। आयुष मंत्रालय ने देश में स्वास्थ्य की आयुष प्रणाली को गति प्रदान की है और अब आयुर्वेद को 30 देशों में मान्यता प्राप्त हो चुकी है। आयुष का वर्तमान टर्नओवर 18.1 अरब डॉलर है। क्षमता निर्माण के माध्यम से जनजातीय संस्कृति विरासत को संरक्षित करते हुए जनजातीय विकास के दोनों मंत्रालयों के बीच सहयोग, समन्वयन और संयोजन हेतु आयुष मंत्रालय एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए। इस अवसर पर 'द आयुर्वेदिक फार्माकोपिया ऑफ इंडिया', 'द आयुर्वेदिक फॉर्म्युलारी ऑफ इंडिया' पुस्तक का विमोचन किया गया। औषधीय पौधों के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये आयुष मंत्रालय द्वारा अश्वगंधा- एक स्वास्थ्य प्रवर्तक पर एक प्रजाति-विशिष्ट राष्ट्रीय अभियान लॉन्च किया गया।
पोलियो टीकाकरण और पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये प्रत्येक वर्ष 24 अक्तूबर को विश्व पोलियो दिवस (World Polio Day) मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत एक दशक पहले रोटरी इंटरनेशनल द्वारा पोलियो या पोलियोमाइलाइटिस (Poliomyelitis) के खिलाफ टीका विकसित करने वाली टीम का नेतृत्त्व करने वाले जोनास साल्क के जन्म दिवस के अवसर पर की गई थी। वैश्विक स्तर पर रोग की स्थिति की निगरानी वैश्विक पोलियो उन्मूलन पहल (Global Polio Eradication Initiative- GPEI) द्वारा की जा रही है। वर्ष 2022 के लिये इसकी थीम है- "विश्व पोलियो दिवस 2022 और उसके बाद: माताओं एवं बच्चों के लिये एक स्वस्थ भविष्य (World Polio Day 2022 and Beyond: A healthier future for mothers and children)"।
24 अक्तूबर, 2022 को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का 61वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। ज्ञात हो कि ‘भारत-तिब्बत सीमा पुलिस’ (ITBP) भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है। ITBP की स्थापना 24 अक्तूबर, 1962 को भारत-चीन युद्ध के दौरान की गई थी और यह एक सीमा रक्षक पुलिस बल है, जिसके पास ऊँचाई वाले क्षेत्रों में अभियानों के संचालन की विशेषज्ञता है। वर्तमान में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस लद्दाख में काराकोरम दर्रे से लेकर अरुणाचल प्रदेश के जचेप ला तक 3488 किलोमीटर की भारत-चीन सीमा की सुरक्षा हेतु उत्तरदायी है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस को नक्सल विरोधी अभियानों और अन्य आंतरिक सुरक्षा मुद्दों जैसे मामले में भी तैनात किया जाता है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की स्थापना प्रारंभ में ‘केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल’ (CRPF) अधिनियम, 1949 के तहत की गई थी। हालाँकि संसद ने ‘भारत-तिब्बत सीमा पुलिस’ अधिनियम वर्ष 1992 में लागू किया और वर्ष 1994 में इसके संबंध में नियम बनाए गए। अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल हैं: असम राइफल्स (AR), सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) तथा सशस्त्र सीमा बल (SSB)।
निरस्त्रीकरण सप्ताह प्रत्येक वर्ष 24 से 30 अक्टूबर तक मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख लक्ष्यों में से एक विश्व शांति प्राप्त करना है। इसके लिए, संगठन प्रत्येक वर्ष 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक निरस्त्रीकरण सप्ताह के रूप में चिह्नित करता है। निरस्त्रीकरण सप्ताह जागरूकता को बढ़ावा देने और निरस्त्रीकरण के मुद्दों और उनके क्रॉस-कटिंग महत्व की बेहतर समझ को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
© 2023 RajasthanGyan All Rights Reserved.