मुहावरे
प्रश्न 1 “पानी उतरना” का क्या अर्थ है?
(अ) इज्ज़त करना
(ब) इज्ज़त उतारना
(स) इज्ज़त लेना
(द) इज्ज़त जाना
प्रश्न 2 सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए :
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :सूची I सूची II a. आँखों का तारा I. बहुत लज्जित होना। b. पानी-पानी होना II. बहुत प्यारा होना। c. अछूता होना III. गले लगाना d. अंक भरना IV. बेदाग होना
(अ) a-I, b-II, c-IV, d-III
(ब) a-II, b-I, c-IV, d-III
(स) a-II, b-IV, c-I, d-III
(द) a-I, b-III, c-IV, d-II
प्रश्न 3 ‘आग लगने पर कुआँ खोदना’ लोकोक्ति का अर्थ है :
(अ) तसल्ली से कोई काम करना
(ब) विपत्ति आ जाने पर तुरन्त समाधान खोजना
(स) विपत्ति आ जाने पर उसका निराकरण करना
(द) व्यर्थ भाग-दौड़ करना
प्रश्न 4 ‘जस दूल्हा तस बनी बराता’ लोकोक्ति का अर्थ है -
(अ) संगठन से ही कार्य सिद्ध होता है।
(ब) सुंदर वस्तु के साथ ही सुंदर वस्तु का मेल होता है।
(स) सभी साथी एक ही जैसे ।
(द) बेढंगा होना।
प्रश्न 5 निम्नलिखित में से जिस मुहावरे का अर्थ - ‘सदैव एक-सी स्थिति’ के लिए उपयुक्त है, उस मुहावरे का चयन करें -
(अ) ढाक के तीन पात
(ब) तीन लोक से मथुरा न्यारी
(स) तुरन्त दान महा कल्याण
(द) जिसकी लाठी उसकी भैंस
प्रश्न 6 ‘किसी के सामने _______ मेरी आदत नहीं है’ रिक्त स्थान के लिए उचित मुहावरा क्या है ?
(अ) नाकों चने चबाना
(ब) अंगारों पर पैर रखना
(स) हाथ फैलाना
(द) पत्थर की लकीर खींचना
प्रश्न 7 ‘अपूर्णं ज्ञान चाहे किसी भी विषय का हो, बहुत हानिकर होता है।’ यह भावार्थ व्यंजित करने वाली लोकोक्ति है-
(अ) खाली दिमाग शैतान का घर
(ब) थोथा चना बाजे घना
(स) नीम हकीम ख़तरा-ए-जान
(द) अधजल गगरी छलकत जाए
प्रश्न 8 किस लोकोक्ति का भावार्थ असंगत है ?
(अ) एक अनार सौ बीमार - एक चीज के बहुत चाहने वाले।
(ब) कंगाली में आटा गीला - मुसीबत पर मुसीबत आना।
(स) आम के आम गुठलियों के दाम - किसी काम में दोहरा लाभ होना।
(द) मिट्टी पलीद करना - क्रोध करना।
प्रश्न 9 ‘दिल की दिल में रह जाना’ मुहावरे का अर्थ है -
(अ) अत्यंत दुःखी होना।
(ब) हृदय में वेदना होना।
(स) साध पूरी न होना।
(द) मनस्ताप कम करना।
प्रश्न 10 ‘द्रौपदी का चीर होना’ का अर्थ है -
(अ) असीमित होना
(ब) सब तरह से बुरा होना
(स) अपमान होना
(द) युद्ध की तैयारी होना
page no.(1/21)