आकड़ों की पर्याप्तता
प्रश्न 1 प्रश्न: P, Q, R, S और T की अलग-अलग ऊंचाइयां हैं। निम्नलिखित में से कौन सबसे लंबा है -
कथन:
I) न तो P और न ही R सबसे लंबा है। S, P से लम्बा है।
II) P, R और T से लंबा है। S, Q से लंबा है जो P से छोटा नहीं है।
(अ) न तो कथन I और न ही II पर्याप्त है
(ब) कथन I अकेले पर्याप्त है जबकि II अकेला पर्याप्त नहीं है
(स) कथन II अकेले पर्याप्त है जबकि I अकेला पर्याप्त नहीं है
(द) I और II दोनों कथन एक साथ पर्याप्त हैं
प्रश्न 2 A और B के बीच की दूरी क्या है -
कथन I: C, A और D के बीच की दूरी के मध्य में है।
कथन II: B, E के 3 किमी पूर्व में है।
(अ) I अकेले पर्याप्त है जबकि II अकेले पर्याप्त नहीं है।
(ब) II अकेले पर्याप्त है जबकि I अकेले पर्याप्त नहीं है।
(स) I और II दोनों पर्याप्त हैं।
(द) ना तो I और ना ही II पर्याप्त है।
प्रश्न 3 प्रश्न: D, F से किस प्रकार संबंधित है -
कथन I: B की दो बहनें E और F हैं।
कथन II: A, B की माँ है, जो कि D का भाई है।
(अ) कथन I और II एकसाथ पर्याप्त नहीं है
(ब) कथन I और II एकसाथ पर्याप्त हैं
(स) केवल कथन II पर्याप्त है
(द) केवल कथन I पर्याप्त है
प्रश्न 4 पांच व्यक्ति - G, H, I, J और F अलग-अलग वजन के हैं। तो उनमें से सबसे हल्का कौन है -
I. F, H और J से भारी है लेकिन G से हल्का है।
II. H, I से भारी है।
(अ) I और II दोनों पर्याप्त है
(ब) केवल II पर्याप्त है
(स) केवल I पर्याप्त है
(द) I और II दोनों प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
प्रश्न 5 एक विशिष्ट कूट भाषा में, निम्नलिखित में से कौन सा “room” के लिए कूट है -
I: “jelly moon sun” को “ro po ko” के रूप में कूटित किया जाता है
II: “dog jelly hut” को “ko go lo” के रूप में कूटित किया जाता है
III: “room moon sun” को “po ro so” के रूप में कूटित किया जाता है
(अ) केवल I और II पर्याप्त हैं
(ब) केवल II और III पर्याप्त हैं
(स) केवल I और III पर्याप्त हैं
(द) सभी कथन आवश्यक हैं
प्रश्न 6 प्रश्न: सूरजमुखी का रंग कैसा होता है -
कथन:
I. नीले को सफ़ेद कहा जाता है, सफ़ेद को लाल और लाल को पीला कहा जाता है।
II. पीले को बैंगनी कहा जाता है, बैंगनी को काला, सफ़ेद को भूरा कहा जाता है और भूरे को नारंगी कहा जाता है।
(अ) केवल I में दी गई जानकारी पर्याप्त है
(ब) केवल I या केवल II में दी गई जानकारी पर्याप्त है
(स) I और II को मिला कर दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है
(द) केवल II में दी गई जानकारी पर्याप्त है।
प्रश्न 7 पांच दोस्त U, P, A, D और R एक गोल खाने की मेज़ के चारों ओर अन्दर की और मुख किये हुए बराबर दूरी पर बैठे हैं।
D के संबंध में A की स्थिति क्या है -
I. P, A के बाएं से तीसरा है।
II. R, A के ठीक बाएं पर है।
III. R, D के दाएं से तीसरा है।
(अ) केवल कथन I और III पर्याप्त हैं।
(ब) केवल कथन II और III पर्याप्त हैं।
(स) सभी कथन आवश्यक हैं।
(द) केवल कथन II पर्याप्त है।
प्रश्न 8 लीला के पास 3 अलग-अलग रंगों के 4 पेन हैं। उसके पास कितने नीले पेन हैं -
कथन:
I. दो पेन अलग रंग के है।
II. दो पेन का रंग एक जैसा है जो कि लाल है।
(अ) कथन I और II दोनों एक साथ पर्याप्त है।
(ब) कथन I और II दोनों एक साथ पर्याप्त नहीं है।
(स) केवल कथन II पर्याप्त है।
(द) केवल कथन I पर्याप्त है।
प्रश्न 9 प्रश्न: नयन के पास 3 अलग-अलग रंगों की 4 टोपी हैं। उसके पास कितनी नीली टोपी हैं -
कथन:
1. नयन के पास 2 सफेद टोपी हैं।
2. उसके पास जितनी नीली टोपी हैं, उतनी ही सफेद टोपी हैं।
(अ) कथन 1 अकेले पर्याप्त नहीं है।
(ब) कथन 1 और 2 एक साथ पर्याप्त हैं।
(स) केवल कथन 1 या कथन 2 पर्याप्त है।
(द) कथन 2 अकेले पर्याप्त नहीं है।
प्रश्न 10 श्यामा किस दिन शिमला जाती है -
कथन:
I. सिर्फ रविवार को छुट्टी होती है।
II. श्यामा छुट्टी के दिन शिमला में थी।
(अ) केवल कोई एक कथन, अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, लेकिन अन्य कथन नहीं है।
(ब) I और II दोनों कथन एक साथ पूछे गए प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं लेकिन दोनों में से कोई भी कथन अकेले पर्याप्त नहीं है।
(स) प्रत्येक कथन अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
(द) कथन I और II एक साथ पूछे गए प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं और प्रश्न के लिए अतिरिक्त आंकड़ों की आवश्यकता है।
page no.(1/3)