Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम

प्रश्न 11   राजस्थान में निम्नलिखित में से कौन-सा ‘संगमरमर शहर’ के रूप में प्रसिद्ध है -
 (अ) खेतड़ी
 (ब) मकराना
 (स) नचना
 (द) बीदासर

उत्तर : मकराना
व्याख्या :
मकराना सफेद पत्थर के लिए प्रसिद्ध है। ऐसा कहा जाता है कि ताज महल मकराना संगमरमर से बनाया गया था।

प्रश्न 12   भीलवाड़ा को राजस्थान के _____ के रूप में जाना जाता है।
 (अ) ऑक्सफोर्ड
 (ब) डेट्रॉइट
 (स) ज्यूरिख़
 (द) मेनचेस्टर

उत्तर : मेनचेस्टर
व्याख्या :
भीलवाड़ा - वस्त्र नगरी, अभ्रक नगरी, राजस्थान का मैनचेस्टर

प्रश्न 13   कौन सा सही सुमेलित नहीं है -
 (अ) सौ द्वीपों का शहर - बांसवाड़ा
 (ब) मरूस्थल का प्रवेशद्वार - जैसलमेर
 (स) नीला शहर - जोधपुर
 (द) राजस्थान का जिब्राल्टर - अजमेर

उत्तर : मरूस्थल का प्रवेशद्वार - जैसलमेर
व्याख्या :
सौ द्वीपों का शहर - बांसवाड़ा
भरतपुर - राजस्थान का प्रवेश द्वार व पूर्वी द्वार
सूर्य नगरी (Sun City), नीला शहर - जोधपुर
गढ़बीठली, तारागढ़, अजयमेरु दुर्ग, पूर्व का जिब्राल्टर - अजमेर दुर्ग

प्रश्न 14   निम्नलिखित में से कौनसा (प्राचीन अंचल - वर्तमान जिले/जिला) सुमेलित नहीं है -
 (अ) शिवि - चित्तौड़गढ़
 (ब) जॉंगलदेश - बीकानेर
 (स) सपादलक्ष - सीकर और झुन्झुनू
 (द) अर्बुद - सिरोही

उत्तर : सपादलक्ष - सीकर और झुन्झुनू
व्याख्या :
शिवि/मेदपाट/प्राग्वाट - उदयपुर व चित्तौड़गढ़(मेवाड़)
जांगल प्रदेश - बीकानेर तथा फलौदी
शाकम्भरी, सपादलक्ष - सांभर व आसपास का क्षेत्र (अजमेर, नागौर)
अर्बुद - सिरोही

प्रश्न 15   सूर्यनगरी किसका नाम है -
 (अ) जयपुर
 (ब) जैसलमेर
 (स) बाड़मेर
 (द) जोधपुर

उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
सूर्य नगरी (Sun City), नीला शहर - जोधपुर
जोधपुर का प्राचीन नाम मरुधर था।

प्रश्न 16   राजस्थान के निम्नलिखित में से किस शहर को मत्स्य नगर (फिश सिटी) के नाम से भी जाना जाता है -
 (अ) अजमेर
 (ब) अलवर
 (स) बीकानेर
 (द) उदयपुर

उत्तर : अलवर
व्याख्या :
अलवर को मत्स्य नगर (फ़िश सिटी) के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न 17   निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए –

राजस्थान के प्राचीन क्षेत्र आधुनिक जिले
(a) अनंत-गोचर (i) सिरोही
(b) स्वर्णगिरि (ii) प्रतापगढ़
(c) कांठल (iii) जालौर
(d) अर्बुद (iv) सीकर
कूट –
 (अ) a-(ii), b-(iii), c-(iv), d-(i)
 (ब) a-(iv), b-(iii), c-(ii), d-(i)
 (स) a-(i), b-(ii), c-(iii), d-(iv)
 (द) a-(iii), b-(iv), c-(ii), d-(i)

उत्तर : a-(iv), b-(iii), c-(ii), d-(i)
व्याख्या :
अनंत गोचर - सांभर से सीकर तक का भू-भाग
सुवर्ण गिरी, सोनलगढ़ - जालौर
कांठल - माही नदी के किनारे-किनारे (कंठा) प्रतापगढ़ का भू-भाग
अर्बुद - सिरोही

प्रश्न 18   नाथद्वारा का मूल नाम था -
 (अ) कानोड़
 (ब) सिहाड़
 (स) बेदला
 (द) बनेड़ा

उत्तर : सिहाड़
व्याख्या :
सिहाड़ गांव में श्रीनाथ जी की मूर्तियों का स्वागत करने के लिए राणा राजसिंह स्वयं गांव गए। यह सिहाड़ गांव उदयपुर से 30 मील एवं जोधपुर से लगभग 140 मील की दूरी पर स्थित है जिसे आज हम नाथद्वारा के नाम से जानते हैं।

प्रश्न 19   ‘सौ टापुओं का शहर’ राजस्थान के किस जिलें में स्थित है -
 (अ) डूँगरपुर
 (ब) उदयपुर
 (स) प्रतापगढ़
 (द) बाँसवाड़ा

उत्तर : बाँसवाड़ा
व्याख्या :
बांसवाड़ा का नाम ‘बांस’ या बंबू के पेड़ों से मिलता है जो कभी यहां बहुतायत में उगते थे। इसे ‘सौ द्वीपों का शहर’ भी कहा जाता है। यह शहर माही नदी के किनारे बसा हुआ है, और इस नदी में 100 से अधिक छोटे-बड़े द्वीप हैं।

प्रश्न 20   मांड प्राचीन नाम था –
 (अ) जैसलमेर
 (ब) करौली का
 (स) प्रतापगढ़ का
 (द) बूंदी का

उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
मांड, स्वर्णनगरी, वल्ल प्रदेश - जैसलमेर

page no.(2/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.