Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम

प्रश्न 21   ‘तोरावाटी’ क्षेत्र किस जिले में स्थित है -
 (अ) सिरोही
 (ब) सीकर
 (स) अजमेर
 (द) कोटा

उत्तर : सीकर
व्याख्या :
कांतली नदी बेसिन (सीकर) में तवर राजवंश का क्षेत्राधिकार होने के कारण तोरावाटी कहलाता है।

प्रश्न 22   दौसा शहर का नाम किस पहाड़ी के नाम पर पड़ा -
 (अ) मनगढ़
 (ब) अलवर
 (स) कमलनाथ
 (द) देवगिरि

उत्तर : देवगिरि
व्याख्या :
दौसा का नाम पास ही की देवगिरी पहाड़ी के नाम पर पड़ा। दौसा कच्छवाह राजपूतों की पहली राजधानी थी।

प्रश्न 23   राजस्थान का कौनसा जिला ‘डांग की रानी’ के नाम से प्रसिद्ध है -
 (अ) धौलपुर
 (ब) करौली
 (स) अलवर
 (द) पाली

उत्तर : करौली
व्याख्या :
चम्बल नदी सवाई माधोपुर करौली धौलपुर में बडे़-बडे़ गड्डों का निर्माण करती है इन गड्ढों को बीहड़/डाग/खादर नाम से पुकारा जाता है।
करौली के उपनाम – डांग की रानी, गोपाल पाल, कल्याण पुरी

प्रश्न 24   राजस्थान के बांगड़ प्रदेश के जिलों में कौन सा सम्मिलित नहीं है -
 (अ) सीकर
 (ब) झुन्झुनु
 (स) चुरू
 (द) राजसमंद

उत्तर : राजसमंद
व्याख्या :
बांगड़/बांगर - शेखावाटी (चुरू, सीकर, झुन्झुनु) व मरूप्रदेश के मध्य संकरी पेटी।

प्रश्न 25   निम्नलिखित में से कौनसा युग्म सुमेलित है -
क्षेत्र - जिला

 (अ) बांगर - बूंदी
 (ब) वागड़ - बांसवाड़ा
 (स) भाकर - सीकर
 (द) गिरवा - डूंगरपुर

उत्तर : वागड़ - बांसवाड़ा
व्याख्या :
बांगड़/बांगर - शेखावाटी (चुरू, सीकर, झुन्झुनु) व मरूप्रदेश के मध्य संकरी पेटी।
वागड़ - डुगरपुर व बांसवाड़ा।
पूर्वी सिरोही क्षेत्र में अरावली की तीव्र ढाल वाली ऊबड़-खाबड़ पहाड़ीयों का क्षेत्र भाकर/भाखर कहलाता है।
उदयपुर में चारों ओर पहाडि़यों होने के कारण उदयपुर की आकृति एक तश्तरीनुमा बेसिन जैसी है जिसे स्थानीय भाषा में गिरवा कहते है।

प्रश्न 26   ‘तोरावाटी’ क्षेत्र किस जिले में स्थित है -
 (अ) सिरोही
 (ब) सीकर
 (स) अजमेर
 (द) कोटा

उत्तर : सीकर
व्याख्या :
कांतली नदी बेसिन (सीकर) में तवर राजवंश का क्षेत्राधिकार होने के कारण तोरावाटी कहलाता है।

प्रश्न 27   राजस्थान के विभिन्न नगरों एवं उनके प्राचीन प्रचलित नामों का कौनसा युग्म सुमेलित है -
नगर - प्राचीन नाम

 (अ) ओसियां - उपकेशपट्टनम
 (ब) बयाना - श्रीमाल
 (स) बाड़मेर - श्रीपंथ
 (द) करौली - कोठी

उत्तर : ओसियां - उपकेशपट्टनम
व्याख्या :
राजस्थान का भुवनेश्वर, उपकेश पट्टन - ओसियाँ (जोधपुर)
श्रीमाल - भीनमाल
श्रीपंथ, शोणितपुर - बयाना
कोठी - धौलपुर (सुनहरी कोठी-टोंक)

प्रश्न 28   डांग क्षेत्र में आने वाला भू-भाग है -
 (अ) धौलपुर
 (ब) करौली
 (स) सवाई माधोपुर का कुछ भाग
 (द) उक्त सभी

उत्तर : उक्त सभी
व्याख्या :
चम्बल नदी सवाई माधोपुर करौली धौलपुर में बडे़-बडे़ गड्डों का निर्माण करती है इन गड्ढों को बीहड़/डाग/खादर नाम से पुकारा जाता है।यह क्षेत्र डाकुओं की शरणस्थली के नाम से जाना जाता है। सर्वाधिक बीहड़ - धौलपुर में।

प्रश्न 29   रूक्ष क्षेत्र के नाम से जाना जाता है -
 (अ) अलवर, भरतपुर, धौलपुर
 (ब) करौली, सवाई माधोपुर, उदयपुर
 (स) कोटा, बूंदी, झालावाड़
 (द) टोंक, अलवर, करौली

उत्तर : अलवर, भरतपुर, धौलपुर
व्याख्या :
अलवर, भरतपुर, धौलपुर को रूक्ष क्षेत्र के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 30   शेखावटी क्षेत्र में कौनसे जिले सम्मिलित हैं -
 (अ) जयपुर, दौसा, सीकर
 (ब) कोटा, बूंदी, झालावाड़
 (स) जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर
 (द) चुरू, सीकर, झुंझुनू

उत्तर : चुरू, सीकर, झुंझुनू
व्याख्या :
राव शेखा का घर-शेखावाटी। इस अंचल में चुरू, सीकर और झुझंनू सम्मिलित हैं।

page no.(3/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.