Rajasthan Current Affairs September 2023
प्रश्न 1 जयपुर के रहने वाले दिव्यांश सिंह पवार का संबंध किस खेल से है -
(अ) निशानेबाजी
(ब) बैडमिंटन
(स) क्रिकेट
(द) एथलेटिक्स
व्याख्या :
जयपुर के निशानेबाज दिव्यांश सिंह पवार ने चीन के होन्ग्झाऊ में खेले जा रहे ‘एशियन गेम्स 2023’ में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है।
प्रश्न 2 हाल ही में (सितंबर 2023 में) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर का ‘सर्वोच्च अकादमी रत्न सम्मान’ किसे दिया गया -
(अ) अमर प्रजापति
(ब) दिशांक शर्मा
(स) भानू भारती
(द) महेश कुमार
व्याख्या :
उदयपुर के रहने वाले भानु भारती देश के विख्यात एवं वरिष्ठ नाटय निर्देशक है।
प्रश्न 3 वर्ष 2022-23 के लिए किसको ‘राजस्थान श्रेष्ठ बुनकर पुरस्कार’ प्रदान किया गया -
(अ) जेबु निशा
(ब) बाबूलाल वर्मा
(स) मोहम्मद यासीन
(द) 1 व 3 दोनों
व्याख्या :
जेबु निशा कोटा जिले के कैथून के रहने वाले है, जबकि मोहम्मद यासीन बाराँ जिले के रहने वाले हैं।
प्रश्न 4 हाल ही में (सितंबर 2023 में) ‘शिल्प और माटी कला बोर्ड’ का नाम बदल कर क्या रख दिया गया है –
(अ) राजस्थान कला माटी बोर्ड
(ब) श्री यादें माटी कला बोर्ड
(स) मरुभूमि शिल्प कला माटी बोर्ड
(द) श्री कल्याण माटी कला बोर्ड
व्याख्या :
यह बोर्ड मिट्टी से काम करने वाले दस्तकारों की आय में वृद्धि, तकनीकी प्रशिक्षण एवं उन्नत किस्म के औजार उपलब्ध कराने व आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए कार्य करेगा।
प्रश्न 5 जयपुर की रहने वाली दिव्यकीर्ति सिंह का संबंध किस खेल से है –
(अ) निशानेबाजी
(ब) बास्केटबॉल
(स) घुड़सवारी
(द) एथलेटिक्स
व्याख्या :
जयपुर निवासी दिव्या कीर्ति सिंह का संबंध घुड़सवारी से है और उनकी टीम ने एशियाई गेम्स 2023 में घुड़सवारी में ड्रेसाज इवेंट में 26 सितंबर 2023 को स्वर्ण पदक जीता है।
प्रश्न 6 हाल ही में (सितंबर 2023 में) राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित 30 वें मथुरादास माथुर क्रिकेट अवार्ड सीनियर वर्ग में किसे प्रदान किया गया –
(अ) अखिल यादव
(ब) प्रदीप जाखड़
(स) मानव सुथार
(द) मनोज चौधरी
व्याख्या :
यह अवार्ड जूनियर वर्ग में मुकुल चौधरी और सब जूनियर वर्ग में पर्व झालानी को दिया गया है।
प्रश्न 7 हाल ही में (सितंबर 2023 में) राजस्थान बॉक्सिंग संघ कार्यकारिणी के चुनाव में किसे ‘राजस्थान बॉक्सिंग संघ’ का अध्यक्ष चुना गया है –
(अ) धीरेंद्र चौधरी
(ब) बलवीर सिंह
(स) अजय खसाना
(द) मनीष शेखावत
व्याख्या :
भरतपुर जिले के गुण्डवा गांव के रहने वाले धीरेंद्र चौधरी को ‘राजस्थान बॉक्सिंग संघ’ का अध्यक्ष चुना गया।
प्रश्न 8 हाल ही में (सितंबर 2023 में) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चित्तौड़गढ़ दौरे के दौरान विभिन्न पैनोरमाओ का शिलान्यास किया, निम्न में से कौन सा सुमेलित नहीं है –
(अ) सत्यव्रत राव चुंडा मनोरमा – बस्सी, चित्तौड़गढ़
(ब) संत ईश्वर दासजी पैनोरमा – जालीपा, बाड़मेर
(स) राजा हेमू पैनोरमा – डीग, भरतपुर
(द) राजा बूंदा मीणा पैनोरमा – बूंदी
व्याख्या :
राजा हेमू पैनोरमा का शिलान्यास माचड़ी, अलवर में किया गया।
प्रश्न 9 वर्ष 2022-23 के लिए किसको ‘राजस्थान हस्तशिल्प रत्न पुरस्कार’ प्रदान किया गया –
(अ) इंदर सिंह कुदरत
(ब) मोहनलाल कुमावत
(स) ब्योहर राममनोहर सिन्हा
(द) दीनानाथ भार्गव
व्याख्या :
इंदर सिंह कुदरत जयपुर के रहने वाले मीनाकारी के कलाकार हैं। उल्लेखनीय है कि उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम श्रेणी में कुल 9 उधमियो को ‘राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार’ प्रदान किया जाएगा।
प्रश्न 10 11 सितंबर 2023 को खेले गए पहले राजस्थान प्रीमियर लीग RPL की विजेता टीम बनी है –
(अ) जयपुर इंडियंस
(ब) भीलवाड़ा बुल्स
(स) शेखावाटी सोल्जर सीकर
(द) जोधपुर सनराइजर्स
व्याख्या :
आरपीएल के फाइनल मैच में जयपुर इंडियंस ने जोधपुर सनराइजर्स को पराजित कर आरपीएल का खिताब अपने नाम किया है। RPL के ब्रांड एंबेसडर कपिल देव थे तथा इस लीग की टैगलाइन ‘चलेगा बल्ला तो मचेगा हल्ला’ थी।
page no.(1/5)