Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Tricks
Facts

Articles A, An, The

Article वे शब्द होते हैं जो संज्ञा(noun) के बारे में बताते हैं। इन्हें एक प्रकार से विशेषण भी कहा जा सकता है। ये बताते हैं कि संज्ञा विशेष है या नहीं।

Article को determiners भी कहा जाता है। इन्हें 2 भागों में बांटा जा सकता है।

1. Indefinite(अनिश्चित) Article(A/An) - किसी विशेष या निश्चित व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध नहीं करवाते।

जैसे - I have a book.

इसमें book कोई विशेष या निश्चित book नहीं है कोई भी किताब हो सकती है। A/An का प्रयोग अनिश्चित एक वचन गिने जा सकने वाली संज्ञा से पहले किया जाता है।

जैसे - He gave me a pen.

2. Definite(निश्चित) Article(The) - किसी विशेष या निश्चित व्यक्ति वस्तु या स्थान का बोध करवाता है।

जैसे - The book on my table.

अब book निश्चित है क्योंकि यहां उस पुस्तक की बात हो रही है जो table पर है।

An व A में अन्तर

An का प्रयोग

An का प्रयोग उन एक वचन संज्ञा से पहले करते हैं। जिनके प्रथम शब्द की ध्वनी स्वर हो।

उदाहरण -

an artist, an egg, an apple, an example, an M.L.A, an hour.

A का प्रयोग

A का प्रयोग उन एक वचन संज्ञा से पहले करते हैं। जिनके प्रथम शब्द की ध्वनी स्वर नहीं है।

उदाहरण -

a boy, a girl, a pen, a fan, a house, a dog, a Union, a University.

तथ्य

यह आवश्यक नहीं कि प्रत्येक स्वर(A, E, I, O, U) की ध्वनि स्वर हो या प्रत्येक व्यंजन की ध्वनि स्वर न हो।

उदाहरण -

an hour, an honest, an heir, an M.L.A., an M.P., an N.C.C an S.I., an FIR, an X-ray,an LLB, a European, a Union, a University.

A/An का प्रयोग

proper noun(व्यक्ति वाचक संज्ञा) से पहले a/an का प्रयोग नहीं होता है। लेकिन जब बोलने वाले के लिए वह अन्जान हो तो a/an का प्रयोग होता है।

a mr. sharma wants to meet you.

Exclamatory वाक्य में what,such के बाद संज्ञा हो तो उससे पहले a/an का प्रयोग होता है।

What a cool place!

व्यवसाय से पहले a/an का प्रयोग होता है।

He is a Teacher.

किसी विशेष व्यक्ति की उपमा अन्य को देते समय a/an का प्रयोग होता है।

He is a Raja harish chander(राजा हरिश चन्द्र की तरह सत्यवादी).

वाक्य में यदि many/such/rather/quite के बाद संज्ञा आये तो उससे पहले a/an का प्रयोग होता है।

It's quite a different thing.

जब वाक्य में क्रिया का प्रयोग संज्ञा की तरह किया जाये तब a/an का प्रयोग होता है।

I am going for a walk.

यदि एक वचन संज्ञा से पहले कोई विशेषण आये तो a/an का प्रयोग विशेषण से पहले किया जाता है।

He is a nice person.

कुछ अंकों/मात्रा से पहले a/an का प्रयोग किया जाता है।

i will come in a couple of days.

there is a lot of things.

A/An का प्रयोग बहुवचन से पहले नहीं होता है।

The का प्रयोग

The का प्रयोग एक वचन व बहुवचन दोनों प्रकार की संज्ञा से पहले होता है।

The का प्रयोग निम्न स्थितियों में होता है।

प्राकृतिक व अद्वितिय वस्तुओं के नाम से पहले।

the sun, the moon, the earth,the universe,the east.

The Sun rises in the east.

नदियों, महासागरों, पहाड़ों, झीलों, डैम, नेहरों, जहाजों, ट्रेनों, मरूस्थलों के नाम से पहले।

the arbian sea, the himalyas, the bhakra dam, the sahara desert.

The Ganga is a holy river.

ऐतिहासिक भवनों, ऐतिहासिक घटनाओं, सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थानों के नाम से पहले।

the red fort, the golden temple.

The battle of HaldiGhati.

धार्मिक पुस्तकों, समाचार पत्रों से पहले

the gita, the kuran, the india today.

जाति वाचक एक वचन संज्ञा से पहले The का प्रयोग किया जाता है,जो पुरी जाति का बोध करवाये।

The Lion is a strong animal.

The Cow is holy animal.

उन विशेषण से पहले जो संज्ञा के रूप में प्रयोग होत हैं।

the rich, the poor, the brave.

The poor are more reliable than the rich.

किसी महिने कि तारीख से पहले।

Rajasthangyan launched on the 21 Feb 2015.

तथ्य

महिनों के नाम से पहले या हफ्ते के दिन के आगे Article नहीं लगाते हैं

जातियों व सम्प्रदायों से पहले।

the hindus, the muslims

जो देश किसी संघ से बने हैं।

the USA, the UK.

तथ्य

गांव शहर, राज्य या देश के नाम से पहले article का प्रयोग नहीं किय जाता।

i live in jaipur.

बैंक,कंम्पनी, पार्टी के संस्था के नाम से पहले

the State Bank of India, the BJP

पदों के नाम के आगे

the headmast, the prime minister, the president.

सुपरलेटिव डिग्री से पहले

the best,the most,the greatest,the richest.

sheena is the most intelligent girl in her college.

तथ्य

सुपरलेटिव डिग्री से पहले यदि my, his, her जैसे शब्दों का प्रयोग हो तो किसी भी article का प्रयोग नहीं किया जाता।

He is my best friend.

No Article

निम्न से पहले हम किसी भी article का प्रयोग नहीं करते हैं।

Game(खेल), season(ऋतु), material noun(इस्पात), festivals(त्यौहार), disease(बीमारी), meals(भोजन), subject(विषय),language(भाषा),colours(रंग) के नाम से पहले

She like pink colour.

Hindi is our mother language.

i like to play football.

She is student of physics.

Kind of, Type of के बाद आने वाली noun से पहले

I Don't like this type of person.

Bank, school, hospital, temple, post office का उपयोग उसी उद्देश्य के लिए किया जाता है जिस हेतु इन्हें बनाया गया है।

He goes to school daily(for study).

Start Quiz!

« Previous Next Chapter »

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Current Affairs

Here you can find current affairs, daily updates of educational news and notification about upcoming posts.

Current Affairs

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.