Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ

प्रश्न 21   बीजक की पहाड़ी किस सभ्यता से संबंधित है -
 (अ) कालीबंगा
 (ब) आहड़
 (स) बैराठ
 (द) नगरी

उत्तर : बैराठ
व्याख्या :
प्राचीन मत्स्य जनपद की राजधानी विराटनगर (वर्तमान बैराठ) में ‘बीजक की पहाड़ी’, ‘भीमजी की डूँगरी’ मोती डूंगरी तथा ‘महादेवजी की डूँगरी’ आदि स्थानों पर उत्खनन कार्य दयाराम साहनी द्वारा 1936-37 में तथा पुनः 1962-63 में पुरातत्वविद् नीलरत्न बनर्जी तथा कैलाशनाथ दीक्षित द्वारा किया गया।

प्रश्न 22   बैराठ से मिला भाब्रू शिलालेख उत्कीर्ण करवाया था -
 (अ) चन्द्रगुप्त
 (ब) अशोक
 (स) पाड़वों
 (द) समुद्रगुप्त

उत्तर : अशोक
व्याख्या :
इस स्थल की प्रांरंभिक और सर्वप्रथम खोज का कार्य 1837 ई. में कैप्टन बर्ट द्वारा किया गया। इन्होंने विराटनगर में मौर्य सम्राट अशोक का प्रथम भाब्रू शिलालेख खोज निकाला और यह 1840 ई. से एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल, कलकत्ता संग्रहालय में सुरक्षित है। इसे ‘भाब्रू शिलालेख’ और ‘बैराठ-कलकत्ता शिलालेख’ कहा जाता है।

प्रश्न 23   स्वीडन देश के पुरातत्वविद् हन्नारिड़ के निर्देशन में किस सभ्यता का उत्खन्न हुआ -
 (अ) रंगमहल
 (ब) नोह
 (स) बैराठ
 (द) कालीबंगा

उत्तर : रंगमहल
व्याख्या :
सन् 1952 से 1954 के बीच लुण्ड विश्वविद्यालय के स्वीडिश दल द्वारा पुरातत्व शास्त्री हन्ना राईड व होलगर अर्बमेन व के. एरिस्किन के नेतृत्व में रंगमहल के टीलों की खुदाई की गयी। इस खुदाई से ज्ञात हुआ है कि प्रस्तर युग से लेकर छठी शताब्दी ईस्वी पूर्व तक यह क्षेत्र पूर्णतः समृद्ध था।

प्रश्न 24   जोधपुरा नामक पुरातात्विक स्थल स्थित है -
 (अ) उदयपुर
 (ब) जोधपुर
 (स) जयपुर
 (द) अजमेर

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
जयपुर जिले में साबी नदी तट पर जोधपुरा गाँव में 1972-75 ई. में उत्खनन में जोधपुर सभ्यता के अवशेष प्राप्त हुए। यह सभ्यता 2500 ईसा पूर्व से 200 ईस्वी के मध्य फली फूली।

प्रश्न 25   किस सभ्यता में घरों में एक से अधिक चुल्हों के मिलने से संयुक्त परिवार का पता चलता है -
 (अ) गिलुंड
 (ब) आहड़
 (स) बैराठ
 (द) नगर

उत्तर : आहड़
व्याख्या :
उदयपुर से तीन किलोमीटर दूर 500 मीटर लम्बे धूलकोट के नीचे आहड़ का पुराना कस्बा दवा हुआ है जहाँ से ताम्रयुगीन सभ्यता प्राप्त हुई है। यह सभ्यता बनास नदी पर स्थित है। ताम्र सभ्यता के रूप में प्रसिद्ध यह सभ्यता आयड़/बेड़च नदी के किनारे मौजूद थी। यहां से एक भवन में छः मिट्टी के चुल्हे मिले हैं।

प्रश्न 26   भूकम्प व तन्दूर के प्राचीन साक्ष्य प्राप्त हुए हैं -
 (अ) बागोर
 (ब) बैराठ
 (स) कालीबंगा
 (द) नगरी

उत्तर : कालीबंगा
व्याख्या :
कालीबंगा प्राचीन सरस्वती नदी के बाएं तट पर जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ से लगभग 25 किमी. दक्षिण में स्थित है। वर्तमान में यहाँ घग्घर नदी बहती है। कालीबंगा में पूर्व हड़प्पाकालीन, ‘हड़प्पाकालीन’ तथा ‘उत्तर हड़प्पाकालीन’ सभ्यता के अवशेष प्राप्त हुए हैं। यहां से भूकम्प के साक्ष्य मिले हैं।

प्रश्न 27   राजस्थान की किस सभ्यता में 11 कमरों का विशाल भवन प्राप्त हुआ है -
 (अ) रंगमहल
 (ब) गरदड़ा
 (स) बालाथल
 (द) बैराठ

उत्तर : बालाथल
व्याख्या :
सन् 1993 में वी.एन. मिश्र द्वारा ई.पू. 3000 से लेकर ई.पू. 2500 तक की ताम्रपाषाण युगीन संस्कृति के बारे में पता चला है। बालाथल उदयपुर जिले की वल्लभनगर तहसील में स्थित है। यहाँ से एक दुर्गनुमा भवन भी मिला है तथा ग्यारह कमरों वाला विशाल भवन भी प्राप्त हुआ है।

प्रश्न 28   निम्न में से कौनसी सभ्यता को कालीबंगा प्रथम के नाम से जाना जाता है -
 (अ) गरदड़ा
 (ब) सौंथी
 (स) गणेश्वर
 (द) रंगमहल

उत्तर : सौंथी
व्याख्या :
सोंथी - बीकानेर को कालीबंगा प्रथम के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 29   सिंधु घाटी सभ्यता के निवासियों को तांबे की आपूर्ति किस सभ्यता से होती थी -
 (अ) बालाथल
 (ब) बैराठ
 (स) गणेश्वर
 (द) आहड़

उत्तर : गणेश्वर
व्याख्या :
गणेश्वर का टीला, नीम का थाना में कांतली नदी के उद्गम स्थल पर अवस्थित है। गणेश्वर में रत्नचंद्र अग्रवाल ने 1977 में खुदाई कर इस सभ्यता पर प्रकाश डाला। यहां से तांबे का निर्यात भी किया जाता था। सिंधु घाटी के लोगों को तांबे की आपूर्ति यहीं से होती थी।

प्रश्न 30   यूनानी राजा मिनान्डर की मुद्राएं तथा इण्डोग्रीक यूनानी शासकों के सिक्के प्राप्त हुए हैं -
 (अ) बैराठ
 (ब) कालीबंगा
 (स) आहड़
 (द) नोह

उत्तर : बैराठ
व्याख्या :
बैराठ की प्रांरंभिक और सर्वप्रथम खोज का कार्य 1837 ई. में कैप्टन बर्ट द्वारा किया गया। यहां से 36 चांदी के सिक्के प्राप्त हुए हैं 36 में से 28 सिक्के हिन्द - युनानी राजाओं के है। 28 में से 16 सिक्के मिनेण्डर राजा(प्रसिद्ध हिन्द - युनानी राजा) के मिले हैं।

page no.(3/30)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.