Please select date to view old current affairs.
वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे अगले तीन साल तक इस पद पर रहेंगे। वे माधबी पुरी बुच का स्थान लेंगे। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सेबी के नए अध्यक्ष के रूप में तुहिन कांत पांडे की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
पशुपालन और डेयरी विभाग के एक सांविधिक निकाय भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) ने “प्राणी मित्र और जीव दया पुरस्कार समारोह” का 27 फरवरी 2025 को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजन किया।पशुओं को अनावश्यक दर्द या पीड़ा न हो यह सुनिश्चित करने के लिए एडब्ल्यूबीआई की स्थापना पशु क्रूरता निवारण (पीसीए) अधिनियम 1960 के अंतर्गत की गई है। इस वर्ष के “प्राणी मित्र पुरस्कार” निम्नलिखित व्यक्तियों/संगठनों को पाँच श्रेणियों में प्रदान किए गए:
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 27 फरवरी, 2025 को नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्रालय की अर्द्धवार्षिक हिंदी पत्रिका 'सशक्त भारत' के प्रथम संस्करण का विमोचन किया। इस पत्रिका में सशस्त्र बल कर्मियों की वीरता, देशभक्ति और बलिदान पर रचित कविताएं और मंत्रालय कर्मियों द्वारा सरकार की नीतियों पर लिखे गए लेख शामिल हैं। इस पत्रिका में हर स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं और यह भावना समावेशिता एवं विविधता में एकता को प्रदर्शित करती है।
फरवरी 2025 में, प्रधान मंत्री (पीएम) नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने भारत के शीर्ष स्वास्थ्य नियामक निकाय यानी केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) प्रमुख के रूप में राजीव सिंह रघुवंशी के कार्यकाल को 1 वर्ष के लिए अनुबंध के आधार पर बढ़ाने को मंजूरी दी है। यह विस्तार 1 मार्च, 2025 से या पद पर नियमित पदाधिकारी की नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, लागू होगा। यह मंजूरी तब मिली जब स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoH&FW) ने उपयुक्त उम्मीदवार मिलने तक DCGI के रूप में ACC को उनका नाम प्रस्तावित किया।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में भारत कॉलिंग सम्मेलन 2025 का उद्घाटन किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत समेत सरकार की रणनीतिक पहलें नवाचार और बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि पहले उत्पादों की गुणवत्ता बड़ी चिंता का विषय थी लेकिन आज देश गुणवत्ता क्रांति के महत्वपूर्ण पडाव पर है। उन्होंने कहा कि हमें आधुनिक विनिर्माण तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता है। श्री गोयल ने कहा कि व्यापार और वाणिज्य में स्थिरता एक महत्वपूर्ण पहलू है और किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए समावेशी विकास भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि कौशल निर्माण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाता है और इससे रोजगार में वृद्धि होती है।
भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और दिल्ली विकास प्राधिकरण ने भारत-अंतर्राष्ट्रीय नृत्य तथा संगीत महोत्सव के 10वें संस्करण का आयोजन किया। वसुधैव कुटुम्बकम नामक यह उत्सव सांस्कृतिक सद्भाव और कलात्मक उत्कृष्टता का एक शानदार प्रदर्शन है। इस महोत्सव में रूस, मंगोलिया, रवांडा और भारत की कलात्मक अभिव्यक्तियों का आकर्षक मिश्रण दिखाया गया।
27 फरवरी, 2025 को यूनाइटेड नेशन्स कन्वेंशन ऑफ बायोलॉजिकल डायवर्सिटी (CBD) यानी जैविक विविधता पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन का 16वां सत्र (COP16) इटली की राजधानी रोम में समाप्त हुआ। ये सम्मेलन वर्ष 2024 में कैली (कोलंबिया) में आयोजित प्रारंभिक COP16 बैठक का ही अगला हिस्सा था। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता रूपरेखा (GBF) को लागू करने के लिए वित्तीय तंत्र से संबंधित लंबित मुद्दों को हल करना है। इस सम्मेलन में ‘कैली फंड (Cali Fund)’ लॉन्च किया गया। ‘कैली फंड उन निजी कंपनियों से वित्तीय सहयोग लेगा, जो अपने उद्योगों में आनुवंशिक डेटा (Genetic Data) का उपयोग करती हैं। कैली फंड, से वैश्विक स्तर पर जैव विविधता संरक्षण प्रयासों में तेजी आने की उम्मीद है।
फरवरी 2025 में, खगोलविदों ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव का पहला विस्तृत भूगर्भीय मानचित्र तैयार किया, जहाँ भारत का चंद्रयान-3 लैंडर, विक्रम 23 अगस्त 2023 को उतरा। यह मानचित्र अहमदाबाद, गुजरात में भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (PRL), चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), बेंगलुरु, कर्नाटक के इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम (LEOS) प्रयोगशाला के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित किया गया था। डेटा को विक्रम द्वारा नौ दिवसीय मिशन पर लॉन्च किए गए रोवर प्रज्ञान से एकत्र किया गया था, जिसका उद्देश्य चंद्र सतह को ढंकने वाले रेगोलिथ, ढीले चट्टान के टुकड़ों और धूल की रासायनिक संरचना का विश्लेषण करना था। विक्रम के लैंडिंग स्थल का नया मानचित्र एडवांस इन स्पेस रिसर्च जर्नल में प्रकाशित हुआ था।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने 25 फरवरी, 2025 को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से अपनी तरह की पहली नौसैन्य जलपोत-रोधी मिसाइल (एनएएसएम-एसआर) का सफल परीक्षण पूरा किया। इन परीक्षणों में भारतीय नौसेना के सीकिंग हेलीकॉप्टर से प्रक्षेपित किए गए निर्धारित जहाज लक्ष्यों पर मिसाइल की क्षमता का प्रदर्शन किया गया। इन परीक्षणों ने मिसाइल की मैन-इन-लूप विशेषता को साबित कर दिया है और इसकी अधिकतम सीमा पर सी-स्किमिंग मोड में एक छोटे जहाज के लक्ष्य पर सीधा प्रहार किया है। यह मिसाइल टर्मिनल मार्गदर्शन के लिए स्वदेशी इमेजिंग इंफ्रा-रेड सीकर तकनीक का इस्तेमाल करती है। मिशन ने उच्च बैंडविड्थ दो तरफा डेटालिंक प्रणाली को भी दर्शाया है, जिसका उपयोग उड़ान के दौरान पुनः लक्ष्य निर्धारण के लिए पायलट को लक्ष्य की त्वरित तस्वीर भेजने के लिए किया जाता है।
रूस के शतरंज ग्रैंडमास्टर और दसवें विश्व चैंपियन बोरिस स्पैस्की का मास्को में निधन हो गया है। वह 88 वर्ष के थे।
ऑस्कर विजेता, हॉलीवुड अभिनेता जीन हैकमैन अपने घर में पत्नी के साथ मृत मिले। वे 95 वर्ष के थे। हैकमैन को द फ्रेंच कनेक्शन, अनफॉरगिवेन और सुपरमैन में बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। 1960 के दशक से लेकर अपने पूरे करियर के दौरान हैकमैन ने नायक और खलनायक दोनों भूमिकाओं में बहुमुखी चित्रण के लिए काफी प्रशंसा अर्जित की। उनके करियर की मुख्य उपलब्धियों में दो ऑस्कर पुरस्कार और बोनी एंड क्लाइड तथा द रॉयल टेनेनबम्स में अभिनय करना शामिल है।
26 फरवरी, 2025 को मशहूर गुजराती कवि और रंगकर्मी अनिल जोशी का निधन हो गया। वर्ष 1940 में इनका जन्म गोंडल (राजकोट जिले में ) में हुआ था। वर्ष 1990 में इनको निबंध संग्रह ‘स्टैचू’ के लिए गुजराती भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था।
© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.