Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Tricks
Facts

30 May 2023

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कान्‍फ्रेंस के माध्‍यम से गुवाहाटी में असम की पहली वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन को झण्‍डी दिखाकर रवाना किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कान्‍फ्रेंस के माध्‍यम से गुवाहाटी में असम की पहली वंदे भारत एक्‍सप्रैस ट्रेन को झण्‍डी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन गुवाहाटी से न्‍यू जलपाईगुड़ी को जोडेगी और यात्रा समय घटकर पांच घंटे 30 मिनट रह जाएगा। बता दें कि यह पूर्वोत्तर की पहली और पश्चिम बंगाल की तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। इस ट्रेन का ट्रायल रन रविवार, 21 मई 2023 न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी के बीच हुआ था। न्यू जलपाईगुड़ी से चलने वाली यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन है। इससे पहले न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा के लिए एक वंदे भारत चलाई गई थी। प्रधानमंत्री ने असम के लामडिंग में नवनिर्मित डीजल इलैक्ट्रिक मल्‍टीपल यूनिट और मेन लाइन मल्‍टीपल यूनिट शेड का भी उद्घाटन किया। श्री मोदी ने 182 किलोमीटर लंबे नए विद्युतीकृत रेल-खंड भी राष्ट्र को समर्पित किये। इससे बिजली से चलने वाली ट्रेनें मेघालय जा सकेंगी।

भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक-सी ए जी गिरीश चंद्र मुर्मू को चार और वर्ष के लिए विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन का वैदेशिक लेखा परीक्षक चुन लिया गया है

भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक-सी ए जी गिरीश चंद्र मुर्मू को चार और वर्ष के लिए विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन का वैदेशिक लेखा परीक्षक चुन लिया गया है। उनका कार्यकाल 2024 से 2027 तक होगा। श्री मुर्मू 2019 से इस पद पर हैं। जेनेवा में विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य सभा की 76वीं बैठक में पहले दौर के मतदान में एक सौ 56 के मुकाबले एक सौ 14 वोटों के जबरदस्‍त बहुमत से श्री मुर्मू को चुना गया।

इसरो ने नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-1 का प्रक्षेपण किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्‍द्र से जीएसएलवी-एफ-12 के जरिए देश की दूसरी पीढ़ी के पहले नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-01 का सफल प्रक्षेपण किया। जीएसएलवी-एफ-12 ने नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-01 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कर दिया है। दो हजार 232 किलोग्राम वजन वाला यह उपग्रह भारतीय नक्षत्र श्रृंखला के साथ नेविगेशन के लिए परिकल्पित दूसरी पीढ़ी के उपग्रहों में से पहला है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो के अध्‍यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-तीन का प्रक्षेपण इस वर्ष जुलाई में किया जाएगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो के अध्‍यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-तीन का प्रक्षेपण इस वर्ष जुलाई में किया जाएगा। आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दूसरी पीढी के नेविगेशन उपग्रह एन एस वी-जीरो वन के सफल प्रक्षेपण के बाद उन्‍होंने यह जानकारी दी। इसरो अध्‍यक्ष ने कहा चंद्रयान को जुलाई में प्रक्षेपित करने का लक्ष्‍य है और इसरो इस दिशा में काम कर रहा है। चंद्रयान -3, चंद्रयान -2 का अनुवर्ती मिशन है जो चंद्रमा पर सुरक्षित लैंडिंग क्षमता को प्रदर्शित करेगा। इसमें एक स्वदेशी लैंडर मॉड्यूल, एक प्रणोदन मॉड्यूल और एक रोवर शामिल है। चंद्रमा की सतह पर प्रयोग करने के लिए लैंडर और रोवर में पेलोड लगे होंगे।

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा है कि सरकार 2025-26 तक तापीय कोयले का आयात पूरी तरह बंद करने की दिशा में काम कर रही है

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा है कि सरकार 2025-26 तक तापीय कोयले का आयात पूरी तरह बंद करने की दिशा में काम कर रही है और इसके लिए नई कोयला खादानों की खोज और नीलामी की पारदर्शी प्रक्रिया का कार्य प्रगति पर है। वे आईआईटी बाम्‍बे में पहले खनन स्‍टार्टअप सम्‍मेलन के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से देश इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की आकांक्षाओं को वास्तविकता में बदलने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस पहले खनन स्टार्ट-अप सम्मेलन में 82 स्टार्ट-अप और एक सौ 40 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

नई दिल्‍ली पहुंचे कम्‍बोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी, वह भारत की तीन दिन की यात्रा पर हैं

कम्‍बोडिया के नरेश नोरोडोम सिहामोनी भारत की तीन दिन की यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंच गये हैं। विदेश राज्‍य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने कम्‍बोडिया नरेश की अगवानी की। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठकें होंगी। ये यात्रा भारत और कम्‍बोडिया के बीच राजनयिक संबंधों की 70 वर्ष पूरे होने के उपल्‍क्ष्‍य में हो रही है। कम्‍बोडिया नरेश की यह भारत यात्रा छह दशक बाद हो रही है। भारत और कम्‍बोडिया के बीच सांस्‍कृतिक और आर्थिक संबंध और लोगों के बीच गहरे संबंधों की विशेषता वाले मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।

केंद्रीय सतर्कता आयुक्‍त के रूप श्री प्रवीण कुमार श्रीवास्‍तव ने ली शपथ

श्री प्रवीण कुमार श्रीवास्‍तव ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्‍त के रूप में शपथ ली। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्री श्रीवास्‍तव 1988 बैच के असम मेघालय कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्‍त अधिकारी हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नाइजीरिया के निर्वाचित राष्ट्रपति बोला अहमद तिनुबू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अबुजा में नाइजीरिया के निर्वाचित राष्ट्रपति बोला अहमद तिनुबू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे नाइजीरिया के तीन दिन के दौरे पर हैं। उनकी यात्रा भारत-नाइ‍जीरिया द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी। ये किसी भारतीय रक्षामंत्री की पहली नाइजीरिया यात्रा है। भारत और नाइजीरिया के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग को ध्यान में रखते हुए रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और महत्वपूर्ण रक्षा लोक उपक्रमों के शीर्ष नेतृत्व भी श्री सिंह के साथ हैं। श्री सिंह नाइजीरियाई उद्योग और सशस्त्र बलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

भारत का सतलुज जल विद्युत निगम नेपाल में दूसरी जल विद्युत परियोजना अरूण-4 शुरू करेगा

नेपाल ने भारत के सतलुज जल विद्युत निगम - एसजेवीएन को नेपाल में दूसरी जल विद्युत परियोजना शुरू करने की अनुमति दे दी है। एसजेवीएन इस समय पूर्वी नेपाल में अरूण नदी पर नौ सौ मेगावाट अरूण-3 जल विद्युत परियोजना विकसित कर रहा है। इसके वर्ष 2024 में पूरा होने की संभावना है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड की अध्‍यक्षता में नेपाल निवेश बोर्ड की बैठक में परियोजना विकास समझौते के मसौदे को मंजूरी दी गई। इस समझौते पर पूर्वी नेपाल में 6 सौ 69 मेगावाट की लोअर अरूण जल विद्युत परियोजना विकसित करने के लिए भारत के सतलुज जल विद्युत निगम के साथ हस्‍ताक्षर होंगे।

शारजाह चैम्‍बर ऑफ कॉमर्स और उद्योग भारत में एक व्‍यापार मिशन शुरू करेगा

शारजाह चैम्‍बर ऑफ कॉमर्स और उद्योग दोनों देशों के बीच निवेश के अवसरों का पता लगाने और सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा के लिए भारत में एक व्‍यापार मिशन शुरू करेगा। शारजाह निर्यात विकास केन्‍द्र द्वारा आयोजित एस. सी. सी. आई के अध्‍यक्ष अब्‍दुल्‍ला सुल्‍तान अल ओवेस अगले दो महीने तक चलने वाले मिशन का नेतृत्‍व करेंगे। अन्‍य अधिकारियों में एस. सी. सी. आई के दूसरे उपाध्‍यक्ष वलीद अब्‍दुल रहमान बुखातीर, अहमद मोहम्‍मद, उबैद अल नूबदाह बोर्ड सदस्‍य, व्‍यापार और संचार के संयुक्‍त महानिदेशक प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल निवेश के अवसरों का पता लगाने और संयुक्‍त आर्थिक साझेदारी को बढावा देने के लिए भारतीय व्‍यापार समुदायों के साथ बैठक करेगा। इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल भारतीय व्यापार समुदाय को उन क्षेत्रों में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेगा जो शारजाह की आर्थिक दृष्टि के अनुरूप हैं।

बांद्रा-वर्सोवा समुद्री मार्ग का नाम स्वतंत्र वीर सावरकर बांद्रा-वर्सोवा सागरी सेतु रखा जाएगा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि मुंबई में बांद्रा-वर्सोवा समुद्री मार्ग का नाम स्वतंत्र वीर सावरकर बांद्रा-वर्सोवा सागरी सेतु रखा जाएगा। उन्‍होंने मुंबई में स्वतंत्र वीर विनायक दामोदर सावरकर की 140वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दिये जाने वाले वीरता पुरस्कार की तर्ज पर राज्य में अतुलनीय कार्यों के लिए स्वतंत्र वीर सावरकर शौर्य पुरस्कार भी दिया जाएगा।

जम्‍मू-कश्‍मीर के जम्‍बू चिड़ियाघर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा

जम्‍मू-कश्‍मीर में जम्‍मू पर्यटन की क्षमता में तेजी लाने के उद्देश्‍य से जम्‍मू के बाहरी इलाके में नगरोटा के पास महत्‍वाकांक्षी जम्‍बू चिडियाघर जनता के लिए खोल दिया जाएगा। जम्‍मू शहर के संस्‍थापक नरेश जम्‍बू लोचन के नाम पर रखे गए इस चिडियाघर में कृत्रिम झरने और रॉयल बंगाल टाइगर, एशियाई शेर, तेंदुए, भालू, मगरमच्‍छ सहित पशुओं की 27 प्रजातियां होंगी। जम्‍मू श्रीनगर राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर नगरोटा क्षेत्र में तीन हजार 32 सौ से अधिक कनाल भूमि पर स्थित इस चिडियाघर को उत्‍तर भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर माना जा रहा है और यह कश्‍मीर या माता वैष्‍णो देवी आने वाले यात्रियों के लिए पर्यटन का प्रमुख केंद्र होगा।

नीति आयोग के स्वास्थ्य सूचकांक 2020-21 में केरल सबसे ऊपर

केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना वर्ष 2020-21 के कोविड काल के लिये नीति आयोग के वार्षिक 'स्वास्थ्य सूचकांक' में 'बड़े राज्यों' के बीच शीर्ष प्रदर्शनकर्त्ता के रूप में उभरे हैं। 19 'बड़े राज्यों' में केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना ने समग्र प्रदर्शन के मामले में क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बिहार (19वाँ), उत्तर प्रदेश (18वांँ) और मध्य प्रदेश (17वांँ) सूची में अंतिम स्थान पर हैं। आठ छोटे राज्यों में त्रिपुरा ने सर्वश्रेष्ठ समग्र प्रदर्शन दर्ज किया है, इसके बाद सिक्किम और गोवा का स्थान है; अरुणाचल प्रदेश (6वाँ), नगालैंड (7वाँ) और मणिपुर (8वाँ) सूची में अंतिम स्थान पर हैं। आठ केंद्रशासित प्रदेशों में लक्षद्वीप को समग्र प्रदर्शन के मामले में शीर्ष प्रदर्शनकर्त्ता के रूप में स्थान दिया गया है, जबकि दिल्ली को सबसे अंतिम स्थान प्राप्त हुआ है। राजस्थान, उत्तराखंड और ओडिशा वर्ष 2019-20 में अपने प्रदर्शन की तुलना में वर्ष 2020-21 में शीर्ष तीन प्रदर्शनकर्त्ताओं के रूप में उभरे हैं।

कश्मीरी पंडितों द्वारा मनाया गया खीर भवानी मेला 2023

कश्मीरी पंडित जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में माता खीर भवानी मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा पर जाते हैं। हालाँकि हाल के वर्षों में कश्मीरी पंडितों को लक्ष्य कर किये जा रहे आतंकवादी हमलों में वृद्धि के कारण तीर्थयात्रा में लोगों की भागीदारी में गिरावट आई है। वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने के बाद से कई कश्मीरी पंडित क्षेत्र में इस तरह के हमलों का शिकार हुए हैं। खीर भवानी मेले का इतिहास सदियों पुराना है, जो दिव्य माँ रागनी देवी के प्रति लोगों की श्रद्धा एवं भक्ति का प्रतीक है। यह ज्येष्ठ माह (जून-जुलाई) में शुक्ल पक्ष या चंद्रमा के बढ़ते चरण के दौरान अष्टमी के दिन मनाया जाता है। यह जीवंत उत्सव इस क्षेत्र में प्रचलित सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्त्व एवं सांप्रदायिक सद्भाव को प्रदर्शित करता है, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है, साथ ही कश्मीर की समृद्ध साझा विरासत की सराहना करता है। यह आतंकवादी हमलों की चुनौती के बावजूद कश्मीरी पंडित समुदाय का मेले के प्रति अटूट विश्वास और परंपराओं को बनाए रखने के दृढ़ संकल्प प्रदर्शित करता है। यह सहिष्णुता व लचीलेपन के शक्तिशाली प्रतीक के रूप में है, क्योंकि यह त्योहार एकजुटता बनाए रखता है एवं विपरीत परिस्थितियों में आशा की ओर प्रेरित करता है।

UPI हस्तांतरण, 2027 तक भारतीय डिजिटल भुगतान परिदृश्य पर हावी

PwC इंडिया (प्राइसवाटरहाउसकूपर्स) की "द इंडियन पेमेंट्स हैंडबुक- 2022-27" शीर्षक वाली एक रिपोर्ट के अनुसार, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) हस्तांतरण का मूल्य वित्तीय वर्ष 2026-27 तक प्रतिदिन 1 बिलियन डॉलर तक पहुँचने का अनुमान है। इसके तहत देश में खुदरा डिजिटल भुगतानों के मामले में 90% की वृद्धि हुई है, जो भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली में UPI की स्थिति को और मज़बूत करेगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान खुदरा क्षेत्र में कुल हस्तांतरण का लगभग 75% UPI में किया गया। वित्त वर्ष 2022-23 के 103 बिलियन हस्तांतरण से वित्त वर्ष 2026-27 में 411 बिलियन हस्तांतरण की अनुमानित वृद्धि के साथ भारतीय डिजिटल भुगतान बाज़ार में हस्तांतरण की मात्रा के मामले में 50% की उल्लेखनीय चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) की उम्मीद है। इसके अलावा रिपोर्ट क्रेडिट कार्ड व्यवसाय की लाभप्रदता को दर्शाती है, जो वर्ष 2022-2023 में कुल कार्ड के राजस्व का लगभग 76% है। इसमें कहा गया है कि क्रेडिट कार्ड जारी करने से राजस्व में पिछले वर्ष की तुलना में 42% की पर्याप्त वृद्धि देखी गई और इसके अगले पाँच वर्षों में 33% की CAGR से बढ़ने की उम्मीद है।

कर्नाटक बैंक ने श्रीकृष्ण हरिहर सरमा को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

कर्नाटक बैंक ने श्रीकृष्णन हरिहर सरमा को अपने नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। वाणिज्यिक, खुदरा और लेन-देन बैंकिंग, प्रौद्योगिकी और भुगतान में लगभग चार दशकों के व्यापक अनुभव के साथ, सरमा अपनी नई भूमिका में विशेषज्ञता का खजाना लाते हैं। नियुक्ति आगामी वार्षिक आम बैठक में या कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से तीन महीने की अवधि के भीतर, जो भी पहले हो, शेयरधारकों के अनुमोदन के अधीन है।

सुदर्शन शक्ति 2023 अभ्यास

भारतीय सेना के सप्त शक्ति कमान ने राजस्थान और पंजाब में पश्चिमी सीमाओं पर ‘सुदर्शन शक्ति 2023’ अभ्यास किया। ‘सुदर्शन शक्ति 2023’ को नेटवर्क-केंद्रित वातावरण में ऑपरेशनल योजनाओं को संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया था. इस दौरान कमबैट पावर, कमबैट सपोर्ट और लॉजिस्टिक सपोर्ट का अभ्यास किया गया।

वित्त वर्ष 2024 में जीडीपी की वृद्धि दर 6-6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान: BoB इको रिसर्च

विभिन्न एजेंसियों के विशेषज्ञों ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि 6-6.5% के दायरे में रहने का अनुमान लगाया है। दशमलव बिंदुओं में मामूली भिन्नताएं हैं, लेकिन आम सहमति देश के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण का सुझाव देती है। कृषि उत्पादन में सुधार, संपर्क-गहन क्षेत्रों में सुधार और सरकार की पहल जैसे कारकों से इस वृद्धि को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव और बाहरी मांग में कमी सहित नकारात्मक जोखिम भी हैं।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र: एनपीए प्रबंधन में शीर्ष पर

पुणे स्थित राज्य के स्वामित्व वाले ऋणदाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) को मार्च 2023 में समाप्त वित्त वर्ष के दौरान 0.25% के उल्लेखनीय रूप से कम शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) अनुपात को प्राप्त करते हुए खराब ऋणों के प्रबंधन में सर्वश्रेष्ठ बैंक के रूप में मान्यता दी गई है। बैंकों की प्रकाशित वार्षिक संख्या के अनुसार, न केवल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) बल्कि ₹3 लाख करोड़ से अधिक का कुल कारोबार करने वाले सभी बैंकों में यह सबसे कम अनुपात है। पुणे स्थित राज्य के स्वामित्व वाले ऋणदाता के बाद एचडीएफसी बैंक का शुद्ध एनपीए 0.27 प्रतिशत तक गिर गया और कोटक महिंद्रा बैंक 0.37 प्रतिशत शुद्ध अग्रिम के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

एसपीजी के लिए नए नियम जारी

हाल ही में, विशेष सुरक्षा बल (Special Protection Group) को मजबूत करने और इसके संचालन को अनुकूलित करने के लिए नए नियम पेश किए गए हैं। SPG एक विशेष बल है जो प्रधानमंत्री, पूर्व पीएम और उनके परिवारों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है। 1985 में इसकी स्थापना प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुई थी। तब से, SPG ने हमारे देश के शीर्ष नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नए नियमों के तहत, एसपीजी का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अतिरिक्त महानिदेशक के पद के अधिकारी के नेतृत्व में किया जाएगा। यह सुनिश्चित करता है कि अनुभवी और वरिष्ठ अधिकारी इस बल का प्रबंधन करेंगे। SPG का मुख्यालय भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है, जो सुरक्षा मामलों में प्रभावी समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया को सक्षम बनाता है।

चेन्नई 5वीं बार IPL चैंपियन

चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई ने आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। यह मैच बारिश की वजह से प्रभावित हुआ। इस वजह से सीएसके को डकवर्थ लुईस नियम से लक्ष्य दिया गया था। चेन्नई को जीत के बाद इनाम के तौर पर 20 करोड़ रुपए मिले। गुजरात को फाइनल में हार के बाद 13 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर रही मुंबई इंडियंस को 7 करोड़ रुपए मिले हैं।

  • ऑरेंज कैप (सर्वोच्च रन-स्कोरर)- शुभमन गिल (जीटी) 890 रन
  • पर्पल कैप (अग्रणी विकेट लेने वाला) - मोहम्मद शमी (जीटी) 28 विकेट
  • सुपर स्ट्राइकर ऑफ टूर्नामेंट- ग्लेन मैक्सवेल

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने आईपीएल से संन्यास लिया

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज अंबाती रायडू ने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास की घोषणा करते हुए पुष्टि की कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ 2023 संस्करण का फाइनल टूर्नामेंट में उनका आखिरी मैच होगा। अंबाती रायडू 2018 से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं, और फ्रेंचाइजी के साथ दो खिताब जीते हैं; उन्होंने 2010 में मुंबई इंडियंस के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी।

मैक्स वेरस्टापेन ने जीता मोनाको ग्रैंड प्रिक्स 2023

रेड बुल के मैक्स वर्स्टापेन ने 2023 मोनाको ग्रैंड प्रिक्स जीता। यह जीत वेरस्टापेन की सीजन की चौथी जीत थी। फर्नांडो अलोंसो दूसरे स्थान पर रहे, जबकि एस्टेबन ओकोन तीसरे स्थान पर रहे।

उत्तर प्रदेश ने 13वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरूष राष्‍ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया

उत्तर प्रदेश ने ओडिशा के प्रतिष्ठित बिरसा मुंडा हॉकी स्‍टेडियम में सब-जूनियर चैंपियनशिप हॉकी के फाइनल में ओडिशा हॉकी संघ को हराकर 13वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरूष राष्‍ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। इस बीच, हरियाणा ने मध्‍यप्रदेश को हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्‍थान प्राप्‍त किया। उत्तर प्रदेश ने ओडिशा हॉकी संघ को सात-एक से हराकर टूर्नामेंट जीता। उज्‍जवल पाल ने तीन गोल किये, वहीं राहुल यादव, केतन कुशवाहा, राहुल राजभर और टीम के कप्‍तान अजीत यादव ने एक-एक गोल कर जीत को सुनिश्चित किया।

28 मई : मासिक धर्म स्वच्छता दिवस

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस (World Menstrual Hygiene Day) हर साल 28 मई को मनाया जाता है। इस दिन को दुनिया भर में सामाजिक कलंक को दूर करने और मासिक धर्म स्वच्छता बनाए रखने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। मासिक धर्म स्वच्छता दिवस (Menstrual Hygiene Day) एक वैश्विक आंदोलन है जो मासिक धर्म को सामान्य करने का प्रयास करता है। इसकी शुरुआत जर्मन गैर-लाभकारी संगठन “WASH United” द्वारा की गई थी जो इस दिन के लिए एक वैश्विक समन्वयक भी है। इसे पहली बार 2014 में लॉन्च किया गया था।

29 मई : अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस

अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस हर साल 29 मई को मनाया जाता है। यह दिन हर साल माउंट की पहली चढ़ाई की याद में मनाया जाता है। 29 मई 1953 को एवरेस्ट की चढ़ाई न्यूजीलैंड के सर एडमंड हिलेरी (Sir Edmund Hillary) और नेपाल के तेनजिंग नोर्गे शेरपा (Tenzing Norgay Sherpa) ने की, जो यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले इंसान बने। 2008 में, नेपाल सरकार ने उस दिन को अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था।

जवाहरलाल नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि

इस साल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि है। जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले प्रधान मंत्री थे और उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जवाहरलाल नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद, भारत में हुआ था और 27 मई, 1964 को नई दिल्ली में उनका निधन हो गया था। वह 1947 से 1964 तक प्रधानमंत्री रहे जब तक कि 74 वर्ष की आयु में उनका निधन नहीं हो गया। नेहरू की जयंती 14 नवंबर को भारत में हर साल बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

75वें संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति सैनिक दिवस : 29 मई

29 मई को 75वां संयुक्त राष्ट्र शांति सेना दिवस मनाया गया। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने नई दिल्‍ली में 75वें संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति सैनिक दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रीय समर स्‍मारक पर माल्‍यार्पण किया। इस वर्ष के शांति सैनिक दिवस का विषय है -“Peace begins with me” यानि शांति की शुरूआत मुझ से होती है। सेना प्रमुख ने संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति सैनिक दिवस पर शांति स्‍थापित करने का कार्य करते हुए संघर्ष वाले क्षेत्रों में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को सम्‍मानित किया। कांगो से लाइबेरिया और दक्षिण सूडान तक भारत ने 51 से अधिक संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति सैनिक मिशनों में तीन लाख से अधिक सैनिकों को शांति सैनिक के रूप में तैनात किया है।

वीर सावरकर जयंती 2023

वीर सावरकर जयंती पूरे भारत में विनायक दामोदरवीर” सावरकर की याद में मनाई जाती है। उन्हें भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों में से एक के रूप में जाना जाता है, सावरकर को देश भर में हिंदू समुदाय के विकास के लिए कई गतिविधियों को करने के लिए जाना जाता है। सावरकर का जन्म महाराष्ट्र के नासिक के भगूर में हुआ था, सावरकर उपयोगितावाद, तर्कवाद और प्रत्यक्षवाद, मानवतावाद और सार्वभौमिकता, व्यावहारिकता और यथार्थवाद के रूप में अपने दर्शन की पांच विशिष्ट विशेषताओं की वकालत करने के बाद एक आइकन बन गए हैं।

Start Quiz! PRINT PDF

« Previous Next Affairs »

Notes

Notes on many subjects with example and facts.

Notes

QUESTION

Find Question on this Topic and many other subjects

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Download

Here you can download Current Affairs Question PDF.

Download

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.