Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Tricks

18 August 2023

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पश्चिम बंगाल में मेरा बंगाल नशामुक्‍त बंगाल अभियान का शुभारंभ किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पश्चिम बंगाल में मेरा बंगाल नशामुक्‍त बंगाल अभियान का शुभारंभ किया। राष्‍ट्रपति ने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्‍होंने कहा कि इससे व्‍यक्ति के चरित्र पर प्रभाव पड़ता है। यह कार्यक्रम नशामुक्‍त भारत अभियान के अंतर्गत कोलकाता ब्रह्मकुमारीज ने आयोजित किया है।

राष्ट्रपति ने कोलकाता में देश के स्टेल्थ युद्धपोत 'आईएनएस विंध्यागिरि' का जलावतरण किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता के खिदरपुर में हुगली नदी के तट पर गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड पोतनिर्माण केंद्र में नवीनतम युद्धपोत 'आईएनएस विंध्यगिरी' का जलावतरण किया। उन्नत स्टेल्थ फ्रिगेट आईएनएस विंध्यगिरी प्रोजेक्ट 17A फ्रिगेट्स का छठा युद्धपोत है। इस अत्याधुनिक युद्धपोत को नवीनतम उपकरणों से सुसज्जित किया जाएगा और भारतीय नौसेना को सौंपे जाने से पहले व्यापक परीक्षणों से गुजरना होगा। प्रोजेक्ट 17A युद्धपोत निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट हैं। ये युद्धपोत स्‍टेल्‍थ तकनीक, उन्नत हथियारों, सेंसर और प्लेटफ़ॉर्म प्रबंधन प्रणालियों से सुसज्जित है। यह हवा, सतह और उपसतह के सभी तीन आयामों में खतरों को बेअसर करने में सक्षम हैं। विंध्यगिरि भारतीय नौसेना के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रम गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड द्वारा बनाए जा रहे तीन युद्धपोतो में अंतिम है। इस युद्धपोत का नाम कर्नाटक की एक पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया है और यह प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट कार्यक्रम के तहत छठा जहाज है।

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन का पहला परंपरिक औषधि‍ वैश्विक सम्‍मेलन, गुजरात में गांधीनगर के महात्‍मा मंदिर में शुरू

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन का पहला परंपरिक औषधि‍ वैश्विक सम्‍मेलन, गुजरात में गांधीनगर के महात्‍मा मंदिर में शुरू हो गया है। उद्घाटन सत्र को केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि शिखर सम्मेलन पारंपरिक चिकित्सा के एजेंडे को आगे बढ़ाएगा। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने कहा कि शिखर सम्मेलन प्राचीन पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली को उजागर करने और मौजूदा समय में उनकी समझ और उपयोग को आगे बढ़ाने में सहायता करेगा।

सरकार ने मोबाइल सिम कार्ड डीलरों के लिए पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य किया, सिम कार्ड की थोक बिक्री पर भी प्रतिबंध

सरकार ने मोबाइल सिम कार्ड डीलरों के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन को अनिवार्य और बडे पैमाने पर नये सिम देने को बंद करने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली में संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सभी सिम कार्ड डीलरों का पंजीकरण भी अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि साइबर धोखाधड़ी और फर्जी कॉल को रोकने तथा मोबाइल उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए गए हैं। संचार साथी पोर्टल के बारे में उन्‍होंने बताया कि 52 लाख फर्जी कनेक्शनों का पता लगाया गया है और उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है। 67 हजार सिम कार्ड डीलरों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। श्री वैष्णव ने कहा कि तीन सौ प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं। उन्होंने बताया कि 66 हजार व्हाट्सएप अकाउंट और आठ लाख पेमेंट वॉलेट अकाउंट बंद कर दिए गए हैं। इस नई पहल के अंतर्गत मोबाइल सिम कार्ड डीलर, किसी अवैध गतिविधियों में शामिल होता है, तो उसे तीन वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। आधार के दुरुपयोग को रोकने के लिए आधार के क्यूआर कोड को स्कैन करना अनिवार्य कर दिया गया है।

2030 तक दुनिया से तपेदिक का उन्‍मूलन संभव- स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि सामूहिक प्रयासों और दृढ़ संकल्प से 2030 तक दुनिया से तपेदिक यानी टीबी का उन्‍मूलन किया जा सकता है। गुजरात के गांधीनगर में जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के अवसर पर दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र सम्मेलन में श्री मांडविया ने यह बात कही। उन्‍होंने नि-क्षय मित्र और नि-क्षय पोषण योजना जैसी कई पहलों के माध्यम से टीबी उन्मूलन में भारत के योगदान के बारे में बताया। बैठक के दौरान इंडिया-मेड टेक एक्सपो का भी आयोजन किया गया। इससे पहले उन्‍होंने पारंपरिक चिकित्सा और एडवांटेज इंडिया शिखर सम्मेलन पर पहले डब्ल्यू.एच.ओ वैश्विक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया।

केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष ने इंटरैक्टिव मानचित्रों का उपयोग करके जनता को वास्तविक समय में बाढ़ का पूर्वानुमान प्रदान करने के लिए मोबाइल ऐप 'फ्लड वॉच' लॉन्च किया

देकेंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष, श्री कुशवेंद्र वोहरा ने मोबाइल एप्लिकेशन "फ्लड वॉच" लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य वास्तविक समय के आधार पर जनता को 7 दिनों तक बाढ़ की स्थिति की जानकारी और पूर्वानुमान प्रदान करना है। इन-हाउस विकसित हुए इस उपयोगकर्ता अनुकूल इस ऐप में पढ़ने योग्य और ऑडियो प्रसारण सामग्री है और सभी जानकारी 2 भाषाओं, अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध है। ऐप की मुख्य विशेषता में वास्तविक समय में बाढ़ की निगरानी शामिल है जहां उपयोगकर्ता पूरे देश में बाढ़ की नवीनतम स्थिति के बारे में पता लगा सकते हैं। ऐप विभिन्न स्रोतों से वास्तविक समय के नदी प्रवाह के डेटा का उपयोग करता है। ऐप निकटतम स्थान पर बाढ़ का पूर्वानुमान भी प्रदान करता है, जहां उपयोगकर्ता होम पेज पर ही अपने निकटतम स्थान पर बाढ़ से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

चंद्रयान-3 मिशन में लैंडर मॉड्यूल को प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग करने के साथ एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल

प्रज्ञान रोवर को लेकर गया विक्रम लैंडर मॉड्यूल अपनी आगे की चंद्र यात्रा के लिए प्रोपल्‍शन मॉडयूल से सफलतापूर्वक अलग हो गया है। अमरीका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का एकमात्र देश बन जाएगा।

केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान और श्रीमती निर्मला सीतारामन ने भुवनेश्वर में कुवी और देसिया पुस्तकें लॉन्च की

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने भुवनेश्वर में कुवी और देसिया पुस्तकें लॉन्च की। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग की ओर से विशेष कवर भी जारी किया गया। यह कोरोपुट के ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय, डाक विभाग और एनसीईआरटी के साथ एक सहयोगात्मक प्रयास का प्रतीक है। लॉन्च समारोह में सभा को संबोधित करते हुए श्री प्रधान ने उल्लेख किया कि ओडिशा की कुल आबादी का 23 प्रतिशत हिस्सा 62 से अधिक जनजातियों को कवर करता है इसलिए छात्रों को उनके बोलने के कौशल, सीखने के परिणाम और संज्ञानात्मक विकास में सुधार के लिए उनकी स्थानीय प्रकृति और संस्कृति के आधार पर चित्रों, कहानियों और गीतों की मदद से पढ़ाना आवश्यक हो जाता है। इस संबंध में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने पहली बार ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय के सहयोग से उन बच्चों के लिए दो अमूल्य पुस्तकें ‘कुवी प्राइमर’ और ‘डेसिया प्राइमर’ तैयार की हैं जो ओडिशा के अविभाजित कोरापुट जिले में कुवी और देसिया आदिवासी भाषाएं बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये दो प्राइमर न केवल उन बच्चों की मजबूत शैक्षिक नींव को आकार देंगे बल्कि ओडिशा के आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक, भाषाई विरासत और पहचान को संरक्षण और बढ़ावा भी देंगे।

भारत ने इंडिया स्टैक को साझा करने के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत और त्रिनिदाद तथा टोबैगो ने इंडिया स्टैक को साझा करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इंडिया स्टैक खुले एपीआई और डिजिटल सार्वजनिक वस्तुओं का एक संग्रह है जिसका उद्देश्य बड़े पैमाने पर पहचान, डेटा और भुगतान सेवाओं को सुविधाजनक बनाना है। दोनों पक्षों ने क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, श्रेष्ठ व्यवहारों, सार्वजनिक अधिकारियों और विशेषज्ञों के आदान-प्रदान, पायलट या डेमो सॉल्यूशनों के विकास आदि के माध्यम से डिजिटल परिवर्तन के क्षेत्रों में सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की। भारत ने जून 2023 से पहले ही आर्मेनिया, सिएरा लियोन, सूरीनाम और एंटीगुआ तथा बारबुडा जैसे देशों के साथ इंडिया स्टैक साझा करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जबकि मॉरीशस, सऊदी अरब जैसे कई देशों ने रुचि दिखाई है और इंडिया स्टैक पर सहयोग को अंतिम रूप देने के उन्नत चरण में हैं। पिछले महीने पापुआ न्यू गिनी के साथ भी इसी तरह के एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे, जो वैश्विक स्तर पर पहल की बढ़ती रुचि और स्वीकृति को दिखाता है। यूपीआई, जो इंडिया स्टैक का भी एक हिस्सा है, को फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर और श्रीलंका में स्वीकार किया गया है।

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अधिकृत आर्थिक संचालकों की परस्पर मान्यता व्यवस्था को मंजूरी दी

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC), राजस्व विभाग, भारत सरकार तथा ऑस्ट्रेलियाई सरकार के ऑस्ट्रेलियाई सीमा बल को सम्मिलित करने वाले गृह मामलों के विभाग के बीच पारस्परिक मान्यता व्यवस्था (MRA) को मंज़ूरी दे दी है। इस महत्त्वपूर्ण समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के लाइसेंस प्राप्त और विश्वसनीय निर्यातकों को सीमा शुल्क के माध्यम से उत्पादों की त्वरित निकासी में पारस्परिक पहुँचाना है। MRA व्यापार सुविधा में सुधार करते हुए अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सुरक्षा को बढ़ावा देता है क्योंकि यह विश्व सीमा शुल्क संगठन के मानकों के सुरक्षा ढाँचे के अनुरूप है। इस व्यवस्था का उद्देश्य ऑस्ट्रेलियन ट्रस्टेड ट्रेडर प्रोग्राम और भारतीय अधिकृत आर्थिक ऑपरेटर कार्यक्रम को पारस्परिक मान्यता के तहत लाकर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करना है।

झारखंड : अबुआ आवास योजना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 15,000 करोड़ रुपये की लागत से अगले दो वर्षों के भीतर जरूरतमंदों के लिए घर बनाने के उद्देश्य से एक आवास पहल ‘अबुआ आवास योजना’ शुरू करने की घोषणा की। रांची के मोरहाबादी मैदान में ध्वजारोहण समारोह के दौरान, सोरेन ने वादों को पूरा करने और राज्य को मजबूत करने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह योजना जरूरतमंद नागरिकों को तीन कमरों का घर उपलब्ध कराएगी। सीएम ने युवा कौशल विकास के लिए मुख्यमंत्री सारथी योजना और सार्वभौमिक पेंशन योजना जैसी अन्य पहलों पर भी प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त सोरेन ने छात्रवृत्ति वितरण, आधुनिक छात्रावास निर्माण और कृषि योजनाओं पर भी चर्चा की।

कर्नाटक की 'कूसिना माने' पहल

कर्नाटक की 'कूसिना माने' पहल, जिसे वर्ष 2023-24 के बज़ट में पेश किया गया है, यह महिलाओं की श्रम शक्ति भागीदारी को बढ़ाने और लैंगिक असमानताओं को दूर करने की दिशा में एक प्रगतिशील विकास का प्रतीक है। इस पहल का उद्देश्य 4,000 ग्राम पंचायतों में बाल देखभाल केंद्र स्थापित करना है, जो मनरेगा के तहत कामकाज़ी माताओं और आसपास के अन्य लोगों की सहायता करेगा। यह बच्चों की देखभाल के उत्तरदायित्व को पुनर्वितरित करके संभावित रूप से निरंतर रोज़गार और अपस्किलिंग को सक्षम करके महिलाओं के समक्ष आने वाले "तीन गुने बोझ" को संबोधित करता है। यह 'मातृत्व दंड' के मुद्दे को संबोधित करेगा, जिसे महिलाओं के श्रम बल से पृथक रहने का मूल कारण माना जाता है।

दक्षिण अमेरिका की टिटिकाका झील जलवायु परिवर्तन और सूखे के कारण गंभीर खतरे का सामना कर रही

टिटिकाका झील जलवायु परिवर्तन और सूखे के कारण गंभीर खतरे का सामना कर रही है। यह दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। यह झील बोलीविया और पेरू के बीच की सीमा पर स्थित है, इसका जल स्तर लगभग रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिर गया है। वर्षा की कमी और बढ़ते तापमान के कारण वाष्पीकरण में वृद्धि की वजह से इस झील का प्रवाह और आयतन कम हो गया है। इसके परिणामस्वरूप नावें फँस जाती हैं तथा मछलियों की आबादी कम हो गई है। यह झील पौधों और जानवरों की 500 से अधिक प्रजातियों का वास स्थल है, जिनमें से कुछ स्थानिक और लुप्तप्राय हैं।

यूक्रेन के अनाज व्यापार में सुलिना चैनल की महत्त्वपूर्ण भूमिका

रात में ड्रोन हमलों के परिणामस्वरुप रूस ने यूक्रेन की डेन्यूब नदी के किनारे स्थित बंदरगाहों और अनाज भंडारण स्थलों पर हमले करने का निर्देश दिया है। यूक्रेन, जिसे "ब्रेडबास्केट ऑफ यूरोप" के रूप में जाना जाता है,की अर्थव्यवस्था कृषि उत्पादों के निर्यात पर काफी निर्भर करती है। डेन्यूब नदी यूरोप की दूसरी सबसे लंबी नदी है जो दस देशों से होकर बहती है और इस क्षेत्र के लिये एक प्रमुख परिवहन मार्ग एवं प्राकृतिक संसाधन दाता के रूप में काम करती है। ब्लैक सी ग्रेन पहल समझौते से रूस के हाल ही में अलग होने के बाद, यूक्रेन ने अनाज ले जाने के लिये डेन्यूब डेल्टा को अपने नए मार्ग के रूप में अपनाया। सुलिना चैनल इस नए व्यापार मार्ग का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। यह डेन्यूब नदी की 63 किमी लंबी शाखा है जो महत्त्वपूर्ण यूक्रेनी बंदरगाहों को काला सागर से जोड़ती है। यह चैनल पूरी तरह से रोमानिया की सीमा के अंदर है।

केंद्र ने देशभर में कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को संदेश भेजकर अपनी आपातकालीन चेतावनी प्रणाली का परीक्षण किया

केंद्र ने देशभर में कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को संदेश भेजकर अपनी आपातकालीन चेतावनी प्रणाली का परीक्षण किया। दूरसंचार विभाग ने कई मोबाइल पर परीक्षण संदेश के रूप में एक अलर्ट भेजा था। यह संदेश राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पैन-इंडिया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम की जांच के लिए भेजा गया था। प्राधिकरण सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाने और आपात स्थिति के दौरान अलर्ट प्रदान करने के लिए आपातकालीन चेतावनी प्रणाली लागू कर रहा है।

सीमा सड़क संगठन ने पूर्वी लद्दाख में विश्‍व के सबसे ऊंचे लिकारू-मिगला-फुकचे मोटर मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया है

सीमा सड़क संगठन-बीआरओ ने पूर्वी लद्दाख में हानले के पास विश्‍व की सबसे ऊंचे मोटर मार्ग लिकारू-मिगला-फुकचे सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है। 64 किलोमीटर लंबी यह सड़क लिकारू को फुकचे से जोड़ेगी जो पूर्वी लद्दाख में वास्‍तविक नियंत्रण रेखा से तीन किलोमीटर दूर है। नया उच्चतम मोटर मार्ग दर्रे के 19 हजार 400 फीट की ऊंचाई पर होना एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित करेगा। वर्तमान में, 19 हजार 24 फीट की ऊंचाई पर उमलिंगला दर्रा, दुनिया का सबसे ऊंचा मोटर सडक है, जिसका निर्माण वर्ष 2021 में बीआरओ में किया था। उमलिंगला दर्रा 52 किमी लंबी सड़क है जो चिशुमले को डेमचोक से जोड़ती है, जो वास्‍तविक नियंत्रण रेखा पर है, और साथ ही भारत और चीन के बीच संघर्ष का बिंदु है। लिकारू-मिगला-फुकचे के बीच प्रस्तावित सड़क रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मिगला से होकर गुजरेगी, जो 19 हजार 400 फीट की ऊंचाई पर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए लगभग 520 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

रूस की एक अदालत ने गूगल पर तीस लाख रूबल का जुर्माना लगाया है

रूस की एक अदालत ने यूक्रेन संघर्ष के बारे में इंटरनेट पर उपलब्‍ध कथित गलत जानकारी हटाने में विफल रहने के लिए तकनीकी क्षेत्र की दिग्‍गज कम्‍पनी गूगल पर तीस लाख रूबल का जुर्माना लगाया है। अदालत ने गूगल के स्‍वामित्‍व वाले यूट्यूब को संघर्ष से जुडी गलत जानकारी देने वाले वीडियो नहीं हटाने का दोषी पाया। पिछले वर्ष संघर्ष शुरू होने के बाद से अमरीकी तकनीकी दिग्गज कम्‍पनी गूगल के रूस में कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इससे पहले, कंपनी ने कहा था कि अधिकारियों द्वारा उसके बैंक खाते जब्त किए जाने के बाद उसने रूस में दिवालिया घोषित करने के लिए आवेदन किया है। इस कारण कंपनी कर्मचारियों और आपूर्तिकर्ताओं को भुगतान करने में असमर्थ हो गई है।

जी-20, नई दिल्ली में 2 सितंबर तक फिल्म महोत्सव का आयोजन शुरू

जी-20 फिल्म महोत्सव नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। विख्यात फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे की कालजयी कृति पाथेर पांचाली महोत्सव की उद्घाटन फिल्म होगी। फिल्मोत्सव का उद्देश्य सिनेमा क्षेत्र में जी-20 और आमंत्रित देशों के बीच सशक्त भागीदारी को प्रदर्शित करना है। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर और विदेश मंत्रालय के जी-20 सचिवालय ने फिल्मोत्सव का आयोजन किया है। जाने-माने अभिनेता विक्टर बैनर्जी और भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन 2 सितंबर तक चलेगा।

प्रिया मलिक ने जॉर्डन की राजधानी अम्मान में अंडर 20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

भारतीय पहलवान प्रिया मलिक ने जार्डन में आयोजित अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया है। प्रिया ने 76 किलोग्राम भार वर्ग में फ्री स्टाइल कुश्ती के फाइनल मुकाबले में जर्मनी की लॉरा सेलाइन क्यूहेन को 5-0 से पराजित किया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान एक भी अंक नहीं गंवाया। प्रिया यह सफलता प्राप्त करने वाली दूसरी भारतीय पहलवान बन गई हैं। इससे पहले अंतिम पंघाल ने पिछले वर्ष की जूनियर विश्व चैंपियनशिप जीती थी। प्रिया अपने छोटे से करियर में अंडर-17 में 2021 और 2022 तथा अंडर-20 का विश्व खिताब जीत चुकी हैं।

भारतीय पहलवान मोहित कुमार ने जॉर्डन के अम्मान सिटी में पुरुषों के 61 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में अंडर 20 विश्व चैम्पियनशिप जीता

भारतीय पहलवान मोहित कुमार ने अंडर 20 विश्व कुश्‍ती चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। जॉर्डन के अम्मान में मोहित ने पुरुषों की 61 किलोग्राम भार वर्ग के फ्रीस्‍टाइल में पहला स्‍थान प्राप्‍त कर इतिहास रचा। मोहित ने फाइनल में रूस के एल्डार अखमादुदिनोव को हराकर जूनियर विश्व चैम्पियनशिप जीतने वाले चौथे भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान बने। इससे पहले वर्ष 2001 में पलविंदर चीमा और रमेश कुमार तथा वर्ष 2019 में दीपक पुनिया ने इस चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता था। जयदीप ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में किर्गिस्तान के पहलवान को हराकर कांस्य पदक जीता। सागर जगलान ने उनासी किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता, जबकि दीपक चहल ने 97 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता।

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने विदेश मंत्री से एथलीट किशोर जेना के वीजा मामले में हस्‍तक्षेप करने का आग्रह किया

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने विदेश मंत्री सुब्रहमण्‍यम जयशंकर से एथलीट किशोर जेना के वीजा मामले में हस्‍तक्षेप करने का आग्रह किया है। किशोर को शनिवार से शुरू हो रहे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेना है, लेकिन भारत में हंगरी के दूतावास ने उनका वीजा रद्द कर दिया है। विश्‍व चैम्पियनशिप 27 अगस्त तक हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित होगी। विश्व रैंकिंग में 33वें स्‍थान पर काबिज किशोर भाला फेंक खिलाड़ी हैं। चैंपियनशिप के लिए 28 सदस्यीय भारतीय दल की घोषणा की गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रसिद्ध वैज्ञानिक और डीआरडीओ के पूर्व अध्‍यक्ष डॉक्‍टर वी एस अरूणाचलम के निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रसिद्ध वैज्ञानिक और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ के पूर्व अध्‍यक्ष डॉक्‍टर वी एस अरूणाचलम के निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया है। डॉक्‍टर अरूणाचलम का 87 वर्ष की आयु में अमरीका में कैलिफोर्निया में देहान्‍त हो गया था। वे रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार भी थे। उन्‍हें 1986 में पद्म भूषण और 1990 पद्म विभूषण से सम्‍मानित किया गया।

Start Quiz! PRINT PDF

« Previous Next Affairs »

Notes

Notes on many subjects with example and facts.

Notes

QUESTION

Find Question on this Topic and many other subjects

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Download

Here you can download Current Affairs Question PDF.

Download

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.