Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Tricks

30 September 2024

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र में 11,200 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री ने जिला न्यायालय से स्वारगेट तक पुणे मेट्रो खंड का उद्घाटन किया, जो पुणे मेट्रो रेल परियोजना (चरण-1) के पूरा होने का भी प्रतीक है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने लगभग 2,955 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाले पुणे मेट्रो चरण-1 के स्वारगेट-कात्रज विस्तार की आधारशिला रखी। लगभग 5.46 किलोमीटर का यह दक्षिणी विस्तार पूरी तरह से भूमिगत है, जिसमें मार्केट यार्ड, पद्मावती और कात्रज नामक तीन स्टेशन हैं। प्रधानमंत्री ने बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र राष्ट्र को समर्पित किया, जो भारत सरकार के राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के तहत 7,855 एकड़ में फैली एक परिवर्तनकारी परियोजना है। यह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से 20 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। दिल्ली मुंबई औद्योगिक गलियारे के तहत विकसित इस परियोजना में मराठवाड़ा क्षेत्र के लिए एक जीवंत आर्थिक केंद्र के रूप में अपार संभावनाएं हैं। केंद्र सरकार ने 3 चरणों में विकास के लिए 6,400 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत वाली इस परियोजना को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री ने सोलापुर हवाई अड्डे का भी उद्घाटन किया, जो हवाई संपर्क सुविधा में उल्लेखनीय सुधार करेगा, जिससे सोलापुर पहुंचना पर्यटकों, व्यापारिक यात्रियों और निवेशकों के लिए और अधिक आसान हो जाएगा। सोलापुर के मौजूदा टर्मिनल भवन को सालाना लगभग 4.1 लाख यात्रियों की सेवा के लिए पुनर्निर्मित किया गया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने भिड़ेवाड़ा में क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के पहले बालिका विद्यालय के स्मारक की आधारशिला रखी।

ओम बिरला ने 21वें सीपीए जोन III भारत क्षेत्र सम्मेलन का उद्घाटन किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 27 सितंबर, 2024 को मिजोरम की राजधानी आइज़वाल में आयोजित 21वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) क्षेत्र III सम्मेलन का उद्घाटन किया। 27 और 28 सितंबर, 2024 को आइज़वाल में मिजोरम विधान सभा परिसर में आयोजित सम्मेलन का उद्देश्य देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गहरा करना था। सम्मेलन का उद्देश्य लोकतांत्रिक तरीकों के माध्यम से क्षेत्रीय चुनौतियों का समाधान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए पूर्वोत्तर राज्य विधानसभाओं के बीच सहयोग और संवाद को बढ़ावा देना है। सीपीए क्षेत्र III सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, जो राष्ट्रमंडल भारत क्षेत्र के अध्यक्ष भी हैं, राज्यसभा के उपाध्यक्ष हरिवंश, मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने भाग लिया। इनके अलावा सीपीए क्षेत्र III के अध्यक्ष, नागालैंड विधान सभा के अध्यक्ष शेरिंगेन लोंगकुमेर , मिजोरम विधान सभा के अध्यक्ष लालबियाकजामा और उपाध्यक्ष लालफामकिमा ने भी भाग लिया। सीपीए क्षेत्र-III सम्मेलन का विषय "लोकतांत्रिक पवित्रता, पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतंत्र से परिणाम" था।

‘मन की बात’ के 10 साल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह 11 बजे 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। अपने 114वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि आज का एपिसोड भावुक करने वाला है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम को 10 साल पूरे हो रहे हैं। 2014 में 3 अक्टूबर को मन की बात कार्यक्रम की शुरूआत हुई थी। उस दिन विजयादशमी का दिन था। यह बेहद सुखद संयोग है कि इस बार 3 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन है। ल संरक्षण का मुद्दा पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम में उठाया। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी का अभी संरक्षण जल संकट के वक्त काम आएगा। उन्होंने कहा कि कई लोग इस दिशा में बहुत बेहतरीन काम कर रहे हैं। ऐसा ही एक प्रयास उत्तर प्रदेश के झांसी में देखने को मिला है। झांसी में कुछ महिलाओं ने घुरारी नदी को नया जीवन दिया है। ये महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुडी हैं। इन महिलाओं ने जल सहेली बनकर इस अभियान का नेतृत्व किया है।

न्यायमूर्ति मनमोहन ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

न्यायमूर्ति मनमोहन ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने राज निवास में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी भी मौजूद थीं।

नागपुर के जामठा में ऑक्सीजन बर्ड पार्क का लोकार्पण।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री. नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के नागपुर में नागपुर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग -44 के किनारे ऑक्सीजन बर्ड पार्क (अमृत महोत्सव पार्क) का उद्घाटन किया। ऑक्सीजन बर्ड पार्क (अमृत महोत्सव पार्क) नागपुर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग -44 के किनारे जामठा के पास भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा विकसित एक पर्यावरणीय-पहल है। सामाजिक वानिकी के लिए समर्पित 2.5 हेक्टेयर सहित कुल 8.23 ​​हेक्टेयर क्षेत्र को शामिल करते हुए, पार्क को प्राकृतिक पक्षी आवास तथा स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक मनोरंजन स्थल के रूप डिज़ाइन किया गया है। यह परियोजना, जो पर्यावरणीय स्थिरता और मनोरंजन सुविधाओं को एकीकृत करती है, को 14.31 करोड़ रुपये की लागत के साथ मार्च 2023 में औपचारिक रूप से स्वीकृत किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) अवार्ड 2024

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) अवार्ड 2024 कार्यक्रम में शाहरुख खान को उनकी फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ को बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। अनिल कपूर को फिल्म ‘एनिमल’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला। वहीं, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड शबाना आजमी को ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ के लिए मिला। बॉबी देओल को ‘एनिमल’ के लिए निगेटिव रोल में बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। बेस्ट म्यूजिक का अवार्ड भी रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को ही मिला। ‘एनिमल’ फिल्म के गाने सतरंगा को बेस्ट लिरिक्स का अवार्ड मिला। वहीं, बेस्ट मेल सिंगर का अवार्ड ‘एनिमल’ फिल्म में अर्जन वैली गाने के लिए भूपेंद्र बबल को मिला। बेस्ट सिंगर फीमेल की बात करें तो शिल्पा राव को ‘जवान’ के गाने छलिया के लिए मिला। वहीं, भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए जयंतीलाल गड़ा और हेमा मालिनी को अवार्ड मिला।

केवीआईसी- एनआईएफटी ने ‘खादी उत्कृष्टता केंद्र’-2.0 के लिए (सीओईके-2.0) समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमओएमएसएमई) के तहत खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) और राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर "ब्रांड खादी" की पहुंच और विपणन क्षमता बढ़ाने के लिए 'खादी उत्कृष्टता केंद्र-2.0 (सीओईके-2.0)' के तहत राजघाट, नई दिल्ली (दिल्ली) में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

भारत ने इंडोनेशिया के बाली में पहले एशिया पैसिफिक पैडल कप में कांस्य पदक जीता

भारतीय टीम ने एशिया पैसिफिक पैडल कप (APPC) 2024 के पहले संस्करण में मलेशिया को हराकर कांस्य पदक जीता, जो 19 से 22 सितंबर, 2024 तक इंडोनेशिया के बाली के अमारे पैडल क्लब उमालस में आयोजित किया गया था। भारत ने अपने पहले टूर्नामेंट में भाग लिया और एशिया प्रशांत क्षेत्र में देशों के बीच पहली पैडल प्रतियोगिता में यह स्थान प्राप्त किया। इंडोनेशिया ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि फिलीपींस ने टूर्नामेंट में रजत पदक जीता।

ऑस्ट्रेलिया के पीछे हटने के बाद स्कॉटलैंड ने 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी करने पर सहमति जताई

स्कॉटलैंड की राजधानी ग्लासगो को 2026 राष्ट्रमंडल खेलों का मेज़बान शहर घोषित किया गया है। यह राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) का 23वाँ संस्करण है। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य ने अनुमानित व्यय से अधिक होने के कारण 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी करने से हटने का फ़ैसला किया है। ग्लासगो 12 वर्षों में दूसरी बार खेलों की मेज़बानी करने जा रहा है। शहर ने इससे पहले 2014 में इस आयोजन की मेज़बानी की थी। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (CGF) ने 100 मिलियन पाउंड की वित्तीय सहायता देने का वचन दिया है और यूनाइटेड किंगडम (UK) सरकार ने भी वित्तीय सहायता देने पर सहमति जताई है।

धनुष, जूनियर विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में एकमात्र पदक विजेता

17 वर्षीय धनुष लोगानाथन,आईडबल्यूएफ़ जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2024 में पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय थे। पिछले साल मैक्सिको के ग्वाडलाजारा में आयोजित संस्करण में, भारत एक भी पदक जीतने में असफल रहा था । धनुष लोगाबाथन ने पुरुषों की 55 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने 231 किग्रा (107 स्नैच + 124 किग्रा क्लीन एंड जर्क) का वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। इसी प्रतियोगिता में मार्टिना देवी मैबाम ने 85+ महिला वर्ग में दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए लेकिन पदक जीतने में असफल रहीं। भारत ने आईडबल्यूएफ़ जूनियर विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2024 के लिए नौ सदस्यीय दल -3 पुरुष और 6 महिलाएँ-भेजा था । आईडबल्यूएफ़ जूनियर विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2024, 21 वर्ष से कम उम्र के भारोत्तोलकों के लिए 19 से 27 सितंबर, 2024 तक लियोन, स्पेन में आयोजित की गई थी। चैंपियनशिप का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडबल्यूएफ़) द्वारा किया गया था।

भारत ने ब्रुनेई में जूनियर विश्व चैंपियनशिप में दो स्वर्ण सहित सात पदक जीते

विश्व जूनियर वुशु चैंपियनशिप में ब्रुनेई के बंदर सेरी बेगावन में भारतीय टीम ने दो स्वर्ण सहित सात पदक जीते। भारत ने प्रतियोगिता में दो स्‍वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक भी जीते। भारत के आर्यन ने 48 किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में चीन के खिलाड़ी गौंग हुआनरन को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 48 किग्रा भार वर्ग में ही भारत के शौर्य ने ईरान के प्रतिद्वंद्वी अलीरेजा जमानी को हराकर एक और स्वर्ण पदक जीता। नांग मिंगबी बोरफुकन ने ताओलू जियान शू सी ग्रुप स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारतीय खिलाड़ी तनीश नागर ने 56 किलोग्राम भार वर्ग में उज्‍बेकिस्‍तान के अब्‍दुलखमीद ओदिलोव से हारकर कांस्‍य पदक हासिल किया। इसके अलावा 60 किलोग्राम भार वर्ग में अभिजीत, महिलाओं के 60 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्यांशी और 42 किलोग्राम भार वर्ग में युवराज ने कांस्य पदक जीता। इस टूर्नामेंट में 24 सदस्यीय भारतीय टीम ने हिस्सा लिया था।

गुलवीर सिंह ने जापान में विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर में 5,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता

26 वर्षीय भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह ने जापान में वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर में पुरुषों की 5,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 13 मिनट और 11.82 सेकंड के समय के साथ एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 13 मिनट और 18.92 सेकंड का अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो उन्होंने इस साल की शुरुआत में बनाया था। उनसे पहले यह रिकॉर्ड हमवतन अविनाश साबले के नाम था। इस वर्ष मार्च में, गुलवीर ने कैलिफोर्निया में टेन ट्रैक मीट में पुरुषों की 10 हजार मीटर दौड़ का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 27 मिनट और 41.81 सेकंड में फिनिश लाइन पार कर ली और ऐसा करते हुए उन्होंने सुरेंद्र सिंह के 28 मिनट और 2.89 सेकंड के पुराने निशान में सुधार किया, जो लगभग 16 साल पहले 2008 में निर्धारित किया गया था। हालांकि, गुलवीर का प्रयास ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिए पर्याप्त नहीं था क्योंकि वह पेरिस गेम्स क्वालिफिकेशन समय 27 मिनट से 41 सेकंड से अधिक चूक गए।

Start Quiz! PRINT PDF

« Previous Next Affairs »

Notes

Notes on many subjects with example and facts.

Notes

QUESTION

Find Question on this Topic and many other subjects

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Download

Here you can download Current Affairs Question PDF.

Download

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.