Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Tricks

1 December 2023

भारत की GDP में दूसरी तिमाही में 7.6% की वृद्धि

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 7.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले साल की समान तिमाही में यह 5.4 फीसदी थी। यह पिछले महीने भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के अनुमान से काफी ज्यादा है। 2023-24 (FY24) की पहली तिमाही में भारत की GDP 7.8 प्रतिशत बढ़ी थी। MPC ने दूसरी तिमाही में GDP ग्रोथ 6.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था।

भारतीय नौसेना द्वारा उच्च स्तरीय वर्चुअल संवाद "महासागर" का पहला संस्करण आयोजित किया गया

"महासागर" विशाल समुद्र के लिए भी इस्तेमाल किया जाने एक अन्य शब्द है और यह क्षेत्र में सभी के लिए सक्रिय सुरक्षा एवं विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न देशों के नौसैन्य प्रमुखों के बीच उच्च स्तरीय वर्चुअल बातचीत हेतु भारतीय नौसेना की आउटरीच पहल है। भारतीय नौसेना द्वारा 29 नवंबर 2023 को उच्च स्तरीय वर्चुअल संवाद "महासागर" का पहला संस्करण आयोजित किया गया। इस दौरान नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने अलग-अलग देशों की नौसेना/समुद्री एजेंसियों के प्रमुखों और भारतीय समुद्री क्षेत्रों से सटे तटवर्ती इलाकों के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ चर्चा की। इनमें बांग्लादेश, कोमोरोस, केन्या, मेडागास्कर, मालदीव, मॉरीशस, मोज़ाम्बिक, सेशेल्स, श्रीलंका और तंजानिया शामिल हुए। बातचीत का विषय 'आम चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए सामूहिक समुद्री दृष्टिकोण' था, जो हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में सामर्थ्य और क्षमता में सामंजस्य व सहयोग के लिए वर्तमान तथा आवश्यक अनिवार्यता पर प्रकाश डालता है। यह भारत सरकार के 'सागर' क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा एवं विकास' दृष्टिकोण के अनुरूप है।

जल इतिहास उत्सव का आयोजन नई दिल्ली में

राष्ट्रीय जल मिशन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय 01 दिसंबर, 2023 को दिल्ली के महरौली स्थित शम्सी तालाब, जहाज महल में 'जल इतिहास उत्सव' का आयोजन करने जा रहा है, जिसका उद्देश्य जल विरासत स्थलों की सुरक्षा के प्रति सार्वजनिक चेतना बढ़ाना, जनता के बीच स्वामित्व की भावना उत्पन्न करना, पर्यटन को बढ़ावा देना और साथ ही ऐसी विरासत संरचनाओं का जीर्णोद्धार करना है। यह भव्य आयोजन 15 नवंबर, 2023 से 30 नवंबर, 2023 तक पूरे देश के विभिन्न जिलों में 75 'प्राकृतिक जल विरासत संरचनाओं' में मनाए जा रहे “जल विरासत पखवाड़े” के समापन का प्रतीक है और यह राष्ट्रव्यापी अभियान 'जल शक्ति अभियान: कैच द रेन' 2023 के सफल समापन का भी प्रतीक है।

दुबई में कॉप-28 पर भारत मंडप का उद्घाटन

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने दुबई में कॉप-28 पर भारत मंडप का उद्घाटन किया। इस मंडप की थीम वसुधैव कुटुम्‍बकम है, जो वैश्विक पर्यावरण के प्रति उत्‍तरदायित्‍व से संबंधित भारत की प्रतिबद्धता दर्शाती है। इस मंडप का उद्देश्‍य जलवायु कार्रवाई और नेतृत्‍व विशेषकर हरित हाइड्रोजन, सौर और पवन ऊर्जा सहित नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत के उल्‍लेखनीय प्रयासों को प्रदर्शित करना है। कॉप-28 के तहत विश्‍व जलवायु सम्‍मेलन संयुक्‍त अरब अमीरात की अध्‍यक्षता में दुबई में तीस नवम्‍बर से बारह दिसम्‍बर तक आयोजित किया जा रहा है।

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के जोशीमठ के लिए एक हजार छह सौ 58 करोड़ रुपये से अधिक की पुनर्निर्माण योजना को स्वीकृति दी

केंद्र सरकार ने जमीन धंसने और भूस्खलन से प्रभावित जोशीमठ की पुनर्निर्माण योजना के लिए एक हजार छह सौ 58 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति ने योजना को स्वीकृति दी। योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय आपदा राहत कोष के पुनर्निर्माण अंश से लगभग एक हजार 80 करोड़ रुपए की केंद्रीय सहायता दी जाएगी। उत्तराखंड सरकार राज्‍य आपदा राहत कोष से एक सौ 26 करोड़ रुपए सहायता देगी। राज्य सरकार अपने बजट से लगभग चार सौ 52 करोड़ रूपए भी प्रदान करेगी।

सीएसएल, कोच्चि में एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी (सीएसएल) परियोजना के प्रथम तीन जहाजों 'माहे, मालवन और मंगरोल' का 30 नवंबर 23 को एक साथ लॉन्च

सीएसएल, कोच्चि द्वारा भारतीय नौसेना के लिए बनाए जा रहे 08 एक्स एएसडब्ल्यू शैलो वॉटर क्राफ्ट (सीएसएल) परियोजना के प्रथम तीन जहाजों माहे, मालवन और मंगरोल को 30 नवंबर 23 को सीएसएल, कोच्चि में लॉन्च किया गया। समुद्री परंपरा को ध्यान में रखते हुए माहे को वाइस एडमिरल पुनीत बहल, कमांडेंट आईएनए की उपस्थिति में श्रीमती अंजलि बहल ने लॉन्च किया, मालवन को वाइस एडमिरल सूरज बेरी, सी-इन-सी की उपस्थिति में श्रीमती कंगना बेरी द्वारा लॉन्च किया गया और मंगरोल को वाइस एडमिरल संजय जे. सिंह, नौसेना उप-प्रमुख की उपस्थिति में श्रीमती ज़रीन लॉर्ड सिंह ने लॉन्च किया। जहाजों को अथर्ववेद के मंगलाचरण के साथ लॉन्च किया गया। माहे श्रेणी के एएसडब्ल्यू शैलो वॉटर क्राफ्ट्स का नाम भारत के तट से सटे रणनीतिक महत्व के बंदरगाहों के नाम पर रखा गया है और ये पूर्ववर्ती युद्धपोतों की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे, जो उनके हमनाम थे।

रक्षा अधिग्रहण परिषद ने सशस्त्र बलों की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 2.23 लाख करोड़ रुपये के पूंजी अधिग्रहण के प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 30 नवंबर, 2023 को रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 2.23 लाख करोड़ रुपये की राशि के विभिन्न पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों के लिए आवश्यकता की स्वीकृति (एओएन) के संबंध में अपनी मंजूरी दी है। इन प्रस्तावो में 2.20 लाख करोड़ रुपये (कुल एओएन राशि का 98 प्रतिशत) की राशि घरेलू उद्योगों से जुटाई जाएगी। इससे 'आत्मनिर्भरता' के लक्ष्य हासिल करने की दिशा में भारतीय रक्षा उद्योग को काफी बढ़ावा मिलेगा। डीएसी ने दो तरह की एंटी-टैंक युद्ध सामग्री, एरिया डेनियल म्यूनिशन (एडीएम) टाइप - 2 और टाइप -3 की खरीद के लिए एओएन को मंजूरी दे दी है, जो टैंक और बख्तरबंद कर्मियों के वाहक और दुश्मनो के वार को बेअसर करने में सक्षम हैं। अपनी सेवाकाल की अवधि पूरी कर चुकी इंडियन फील्ड गन (आईएफजी) को बदलने के लिए, अत्याधुनिक टोड गन सिस्टम (टीजीएस) को मंजूरी दी गई है जो भारतीय सेना के तोपखाने बलों का मुख्य आधार बनेंगी। एओएन को 155 मिमी आर्टिलरी गन में उपयोग के लिए 155 मिमी नबलेस प्रोजेक्टाइल के लिए भी मंजूरी दी गई थी, जो प्रोजेक्टाइल की घातकता और सुरक्षा को बढ़ाएगी। भारतीय सेना के ये उपकरण बाई (इंडियन-आईडीडीएम) श्रेणी के तहत खरीदे जाएंगे।

महाराष्‍ट्र: अहमदनगर जिले में विश्‍व बैंक की मदद से राष्‍ट्रीय कृषि उच्‍च शिक्षा परियोजना, भारतीय कृषि अनुसंधान परियोजना तथा जल प्रबंधन परियोजना शुरू

महाराष्‍ट्र के अहमदनगर जिले के महात्‍मा फुले कृषि विश्‍वविद्यालय राहुरी में विश्‍व बैंक की मदद से राष्‍ट्रीय कृषि उच्‍च शिक्षा परियोजना और भारतीय कृषि अनुसंधान परियोजना तथा जल प्रबंधन परियोजना शुरू की गई है। इस परियोजना के अंतर्गत महात्‍मा फुले कृषि विश्वविद्यालय के शिक्षकों को ड्रोन, रोबोट, कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता, भौगोलिक प्रणालियों और रिमोट सेंसर जैसी प्रौद्योगिकियों में प्रशिक्षित किया जाएगा। महात्‍मा फुले कृषि विश्‍व विद्यालय के कुलपति डॉक्‍टर पी जी पाटिल के मार्गदर्शन में थाईलैंड के लिए एक विदेश अध्‍ययन टूर का भी आयोजन किया गया।

नासा के साइकी अंतरिक्ष यान ने हाल ही में पृथ्वी पर सफलतापूर्वक लेज़र सिग्नल भेजकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

नासा का साइकी (Psyche) अंतरिक्ष यान, जो वर्तमान में अंतरिक्ष में 16 मिलियन किलोमीटर से अधिक दूर यात्रा कर रहा है, ने हाल ही में पृथ्वी पर सफलतापूर्वक लेज़र सिग्नल भेजकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। साइकी मिशन का लक्ष्य मंगल तथा बृहस्पति गृह के बीच स्थित साइकी (Psyche) क्षुद्रग्रह का अन्वेषण करना है। साइकी धातु समृद्ध क्षुद्रग्रह है जिसके बारे में माना जाता है कि यह एक प्रारंभिक ग्रह का मुक्त निकल-आयरन क्रोड है। यह मिशन गृह क्रोड का प्रत्यक्ष अध्ययन करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है, जो पृथ्वी जैसे पार्थिव ग्रहों के विकास के बारे में अमूल्य अंतर्दृष्टि प्रदान करता है। साइकी नासा के डीप स्पेस ऑप्टिकल कम्युनिकेशंस (DSOC) ट्रांसीवर से सुसज्जित नवीन अंतरिक्ष यान है। (DSOC) तकनीक रेडियो तरंगों के बदले निकट-अवरक्त प्रकाश फोटॉनों में डेटा को एन्कोड करती है। यह वर्तमान रेडियो सिस्टम की तुलना में कम से कम दस गुना अधिक डेटा दरों को सक्षम करने, उन्नत इमेजिंग, व्यापक वैज्ञानिक डेटा ट्रांसमिशन और यहाँ तक कि वीडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा प्रदान करने के लिये तैयार है। यह वर्तमान अंतरिक्ष संचार तकनीक की तुलना में तेज़ी से डेटा ट्रांसमिशन की सुविधा प्रदान करेगा जो मुख्य रूप से अपनी प्रसार क्षमताओं के कारण रेडियो तरंगों पर निर्भर करता है, जिससे उन्हें विभिन्न माध्यमों से और अवरोधों को पार पाने में मदद मिलती है।

आधार गोपनीयता और वैवाहिक अधिकार

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने हाल ही में इस बात पर प्रकाश डाला कि विवाह एक पति अथवा पत्नी को निष्पक्ष सुनवाई के बिना दूसरे के आधार डेटा प्राप्त करने का अधिकार नहीं देता है। न्यायालय ने इस धारणा को खारिज़ कर दिया कि विवाह पति-पत्नी की पहचान को विलीन कर देता है, तथा दृढ़ता से कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की निजता का अधिकार सर्वोपरि है। आधार (वित्तीय और अन्य प्रसुविधाओं, लाभों और सेवाओं का लक्षित परिदान) अधिनियम, 2016 की धारा 33 के तहत उचित प्रक्रिया का पालन करने की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए न्यायालय ने इस धारणा को खारिज़ कर दिया कि विवाह पति-पत्नी की पहचान को जोड़ता है तथा दृढ़ता से कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की निजता का अधिकार सर्वोपरि है।

उच्च न्यायालय ने एक दशक पुरानी ज़बरन शादी को रद्द किया

पटना उच्च न्यायालय ने एक दशक पहले हुई एक ज़बरन शादी, जिसे आमतौर पर "पकड़वा विवाह" कहा जाता है, को रद्द कर दिया। न्यायालय ने निर्णय दिया कि विवाह अमान्य था क्योंकि महत्त्वपूर्ण "सप्तपदी" अनुष्ठान, जिसमें हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 के अनुसार पवित्र अग्नि के चारों ओर सात प्रतिज्ञाएँ की जाती हैं, को शामिल नहीं किया गया था। 'पकड़वा विवाह' एक तरह का 'ज़बरन विवाह' है। यह बिहार में प्रचलित है, जिसमें प्राय: शादी के उद्देश्य से युवा पुरुषों का अपहरण करना शामिल है। ये शादियाँ आमतौर पर धमकियों, कभी-कभी व्यक्तियों और उनके परिवारों के जीवन को खतरे में डालकर संपन्न की जाती हैं। न्यायालय ने अपना निर्णय इस आधार पर दिया कि हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 द्वारा अनिवार्य "सप्तपदी" या पवित्र अग्नि के चारों ओर सात प्रतिज्ञाओं का आवश्यक अनुष्ठान पूरा नहीं हुआ था।

एचडीएफसी बैंक ने नाबार्ड के पूर्व चेयरमैन हर्ष कुमार भानवाला को निदेशक नियुक्त किया

एचडीएफसी बैंक के निदेशक मंडल ने नाबार्ड के पूर्व अध्यक्ष हर्ष कुमार भानवाला को अतिरिक्त स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इस पद के लिए कार्यकाल 25 जनवरी 2024 से शुरू होकर तीन साल के लिए निर्धारित है। एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि निदेशक मंडल (बोर्ड) ने अपनी बैठक में पूर्व एचडीएफसी लिमिटेड के मुख्य वित्त अधिकारी वी श्रीनिवास रंगन को 23 नवंबर, 2023 से तीन साल के लिए कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी।

मरियम-वेबस्टर का 2023 के लिए वर्ड ऑफ द ईयर बना “ऑथेन्टिक”

डीपफेक’ वीडियो को लेकर विवादों के सुर्खियों में आने के साथ, मरियम-वेबस्टर डिक्शनरी ने हाल ही में वर्ष 2023 के कुछ सबसे अधिक खोजे गए शब्दों का खुलासा किया। 2023 के लिए मरियम-वेबस्टर का वर्ड ऑफ द ईयर “ऑथेन्टिक” बन गया है, जिसका अर्थ है “झूठा या नकल नहीं” और “अपने स्वयं के व्यक्तित्व के प्रति सच्चा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने एडब्ल्यूएस क्लाउड पर मोबाइल ट्रेडिंग ऐप एचडीएफसी स्काई लॉन्च किया

भारत में अग्रणी निवेश सेवा प्रदाता एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने अमेज़ॅन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) क्लाउड पर अपना मोबाइल ट्रेडिंग ऐप, एचडीएफसी स्काई सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। एडब्ल्यूएस के साथ साझेदारी से पर्याप्त लाभ मिलने की संभावना है, जिसमें पारंपरिक ऑन-प्रिमाइसेस समाधानों की तुलना में वार्षिक आईटी बुनियादी ढांचे और प्रबंधन लागत में उल्लेखनीय 50% की कमी शामिल है।

दुनिया का 8वां अजूबा बना अंकोरवाट मंदिर

कंबोडिया के अंग्कोरवाट मंदिर इटली के पोम्पेई को पछाड़कर दुनिया का आठवां अजूबा बन गया है। 800 वर्ष पुराने इस मंदिर का निर्माण राजा सूर्यवर्मन द्वितीय ने करवाया था। अंकोर वाट मूल रूप से हिंदू धर्म के भगवान विष्णु को समर्पित था, लेकिन बाद में यह बदल कर एक बौद्ध मंदिर बन गया। यह दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है। यह करीब 500 एकड़ के क्षेत्र में फैला है।

एयर इंडिया के बाद इंडिगो ने एआई-संचालित चैट असिस्टेंट “6एस्काई” का अनावरण किया

इंडिगो ने विभिन्न भाषाओं में ग्राहकों की पूछताछ को संभालने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)-संचालित चैट असिस्टेंट को “6एस्काई” नाम से लॉन्च करने की घोषणा की। यह नवोन्मेषी उपकरण विभिन्न भाषाओं में ग्राहकों की पूछताछ को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो विमानन उद्योग में ग्राहक सेवा को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘हॉट कुक्ड मील योजना’ शुरू की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को गर्म पका भोजन उपलब्ध कराने के लिए ‘हॉट कुक्ड मील’ योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 403 करोड़ रुपये की लागत से 35 जनपदों में 3 हजार 401 आंगनबाड़ी केंद्रों का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में बने आवासीय ट्रांजिट भवन का भी शिलान्यास किया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को सूखा राशन चावल, दलिया, गेंहू आदि दिया जाता है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ किया। अब आंगनबाड़ी केंद्र पर तीन से छह साल के बच्चों को सूखे राशन की जगह मिड डे मील की तरह गर्म भोजन दिया जाएगा। हॉट कुक्ड फूड योजना लंबे समय से यूपी में बंद थी, अब इसे फिर से शुरू किया गया है।

सीमावर्ती क्षेत्रों के आधुनिकीकरण के लिए भारतीय सेना 200 माउंटेड हॉवित्जर तोपें खरीदेगी

चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा जैसे ऊंचाई वाले सीमावर्ती क्षेत्रों में अपनी मोबाइल मारक क्षमता को बढ़ाने के प्रयास में, भारतीय सेना 105 मिमी तोपों से लैस 200 नई माउंटेड हॉवित्जर तोपों की खरीद के लिए एक निविदा जारी करने के लिए तैयार है। इस मेक इन इंडिया’ परियोजना का उद्देश्य भारतीय तोपखाने में 105 मिमी घुड़सवार हॉवित्जर तोपों की पहली तैनाती को चिह्नित करते हुए, आगे की स्थिति में तैनात संरचनाओं को मजबूत करना है। भारतीय सेना भारतीय कंपनियों की क्षमताओं का लाभ उठाते हुए अपनी तोपखाने क्षमताओं का स्वदेशी आधुनिकीकरण कर रही है। यह पहल ‘मेक इन इंडिया’ मार्ग के अनुरूप है, जिसमें भारतीय उद्योग तोपखाने प्रणालियों में विशेषज्ञता प्रदर्शित करता है। खरीद में 200 माउंटेड हॉवित्जर और 400 नई टोड गन की क्लीयरेंस के लिए एक अलग मामला शामिल है, जो सभी तोपखाने क्षमताओं के स्वदेशी विकास में योगदान दे रहे हैं।

WHO ने वैश्विक स्तर पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा को हाईलाइट किया

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने विश्व स्तर पर महिलाओं के खिलाफ शारीरिक और/या यौन हिंसा की चिंताजनक व्यापकता की ओर ध्यान आकर्षित किया है। दुनिया भर में लगभग तीन में से एक महिला अपने जीवनकाल में ऐसी हिंसा का अनुभव करती है, जिसमें साथी की हिंसा का महत्वपूर्ण योगदान है। अनुमानित 33% प्रसार के साथ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र दूसरे स्थान पर है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है और इसका स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। WHO के क्षेत्रीय निदेशक के बयान वार्षिक अभियान, “16 Days of Activism for No Violence against Women” की शुरुआत के साथ मेल खाते हैं, जो 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा।

भारत में आपदाओं की बढ़ती संख्या: समीक्षा में एक वर्ष

इस वर्ष के पहले नौ महीनों में भारत को लगातार आपदाओं का सामना करना पड़ा है, जिनमें लू और शीत लहर से लेकर चक्रवात, बिजली, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन तक शामिल हैं। डाउन टू अर्थ पत्रिका और सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की “India 2023: An assessment of extreme weather events” रिपोर्ट के अनुसार, मरने वालों की संख्या चौंका देने वाली है। कुल 2,923 लोगों की मृत्यु हुई, 1.84 मिलियन हेक्टेयर फसल क्षेत्र प्रभावित हुआ, 80,563 घर नष्ट हो गए, और लगभग 92,519 पशुधन मारे गए। हालाँकि, ये आंकड़े वास्तविक नुकसान और क्षति को कम आंक सकते हैं, क्योंकि प्रत्येक घटना के लिए डेटा व्यवस्थित रूप से संकलित नहीं किया गया है।

माजुली में रास महोत्सव (Raas Mahotsav) शुरू हुआ

मनमोहक वार्षिक रास महोत्सव ने असम के माजुली में अपने दिव्य उत्सव की शुरुआत कर दी है, जिससे यह भगवान कृष्ण की भक्ति में डूबने के लिए एक आदर्श स्थान बन गया है। माजुली, ब्रह्मपुत्र में बसा दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप, असमिया नव-वैष्णववाद का दिल है। यह द्वीप सत्रों के नाम से जाने जाने वाले वैष्णव मठों से सुशोभित है, और रास उत्सव इस आयोजन के शुद्ध सार को संरक्षित करते हुए भव्यता के साथ मनाया जाता है।

एस्ट्रोसैट स्पेस टेलीस्कोप ने 600वें गामा-रे विस्फोट का पता लगाया

भारत का एस्ट्रोसैट अंतरिक्ष दूरबीन अपने 600वें गामा-रे बर्स्ट (GRB) का पता लगाकर एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर पर पहुंच गया है, जो लॉन्च के आठ साल बाद इसके कैडमियम जिंक टेलुराइड इमेजर (CZTI) के निरंतर प्रदर्शन को दर्शाता है। गामा-किरण विस्फोट, बड़े सितारों के ख़त्म होने या न्यूट्रॉन स्टार विलय का प्रतिनिधित्व करते हैं, भारी मात्रा में ऊर्जा पैक करते हैं, जो अक्सर कुछ ही सेकंड में सूर्य के कुल जीवनकाल उत्सर्जन को पार कर जाती है। GRB असाधारण मात्रा में ऊर्जा छोड़ते हैं, जिससे उन्हें “मिनी बिग-बैंग्स” उपनाम मिलता है। वे एक सेकंड के एक अंश से लेकर कई मिनटों तक रह सकते हैं, और उनकी घटना या तो बड़े सितारों की मृत्यु या न्यूट्रॉन सितारों के विलय से जुड़ी होती है। ये ब्रह्मांडीय आतिशबाजी सूर्य के पूरे जीवनकाल के उत्पादन के बराबर ऊर्जा उत्सर्जित करती है।

इटली ने ​​​​​​​47 साल बाद डेविस कप जीता

इटली ने 47 साल बाद डेविस कप-2023 जीत लिया है। टीम ने स्पेन के मलागा में 28 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया। 123 साल पुराने इस टूर्नामेंट में इटली दूसरी बार चैंपियन बनी है। इससे पहले, टीम ने 1976 में चिली को 4-1 से हराकर डेविस कप अपने नाम किया था।

फिलीस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2023: 29 नवंबर

संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 29 नवंबर को International Day of Solidarity with the Palestinian People यानि फिलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन प्रस्ताव 181 की वर्षगांठ पर मनाया जाता है, जिसमें महासभा ने 29 नवंबर, 1947 को फिलिस्तीन के विभाजन पर संकल्प को अपनाया था।

अमरीका के पूर्व विदेश मंत्री और नोबेल पुरस्कार विजेता हेनरी किसिंजर का निधन

अमरीका के पूर्व विदेश मंत्री और नोबेल पुरस्कार विजेता हेनरी किसिंजर का कनेक्टिकट में निधन हो गया। वे एक सौ वर्ष के थे। उन्‍होंने अमरीका के दो राष्ट्रपतियों के साथ काम किया और विदेश नीति पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। इस वर्ष मई तक सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में वे काफी सक्रिय रहे। इसी दौरान नेतृत्व शैलियों पर उनकी पुस्तक का प्रकाशन हुआ और उत्तर कोरिया से परमाणु खतरे की आशंका पर सीनेट समिति के समक्ष उनका बयान आया।

Start Quiz! PRINT PDF

« Previous Next Affairs »

Notes

Notes on many subjects with example and facts.

Notes

QUESTION

Find Question on this Topic and many other subjects

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Download

Here you can download Current Affairs Question PDF.

Download

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.