Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Tricks

11 October 2024

विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने पर भारत और आसियान देशों ने दिया बल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार (10 अक्टूबर) को लाओस के वियनतियाने में 21वें आसियान-भारत सम्मेलन में कहा कि हम शांतिप्रिय देश हैं और एक-दूसरे की राष्ट्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करते हैं। हम अपने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत और आसियान देशों ने अंतरराष्‍ट्रीय कानून के मान्‍य सिद्धांतों के अनुरूप विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिया है। आसियान-भारत रणनीतिक भागीदारी मजबूत करने संबंधी संयुक्‍त वक्‍तव्‍य में भारत और आसियान नेताओं ने दक्षिण चीन सागर में आचार संहिता के प्रभावी कार्यान्‍वयन का समर्थन किया। समुद्री और साइबर सुरक्षा, आंतकवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने, आपदा राहत और मानवीय सहायता, शांति बहाली और क्षमता निर्माण उपायों में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

साउथ कोरिया की हान कांग को मिलेगा साहित्य का नोबेल

10 अक्टूबर को साहित्य के नोबेल प्राइज 2024 की घोषणा हुई। इस साल ये प्राइज दक्षिण कोरिया की राइटर हान कांग को मिलेगा। उन्हें जीवन की मार्मिक कहानियों को खूबसूरत अंदाज में पेश करने के लिए सम्मान मिलेगा। हान कांग ने 1993 में अपने करियर की शुरुआत कविताएं लिखने के साथ की थी। 1995 में उन्होंने कहानियां लिखना शुरू कर दिया था। हान कांग नोबेल प्राइज जीतने वाली 18वीं और पहली कोरियाई महिला हैं। इससे पहले उन्होंने 2016 में उपन्यास 'द वेजिटेरियन' के लिए मैन बुकर इंटरनेशनल प्राइज भी जीता था। इस उपन्यास ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई थी।

परमाणु पनडुब्बियों और प्रीडेटर ड्रोन के लिए 80 हजार करोड़ रुपये के सौदों को मंजूरी

भारत सरकार की CCS यानी प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी ने 9 अक्टूबर को 2 स्वदेशी न्यूक्लियर सबमरीन बनाने की मंजूरी दी। साथ ही अमेरिका से 31 MQ-9B ड्रोन खरीदने की डील को भी मंजूरी मिली है। दोनों डील की लागत 80 हजार करोड़ रुपए है। दोनों न्यूक्लियर पावर्ड अटैक सबमरीन विशाखापट्टनम के शिप बिल्डिंग सेंटर में बनेंगी। इस सबमरीन को बनाने में लार्सेन एंड टुब्रो जैसी निजी कंपनियों की मदद भी ली जा सकती है। दोनों सबमरीन बनने में 40 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। नेवी ने इन सबमरीन के लिए PM मोदी के सामने जनवरी 2024 में अपना प्रपोजल रखा था। वहीं, 31 MQ-9B ड्रोन की डील 40 हजार करोड़ रुपए में हुई है। अमेरिका से भारत 16 स्काई गार्डियन और 15 सी-गार्डियन MQ-9B ड्रोन ले रहा है। इससे भारत की आर्म्ड फोर्सेस की इंटेलिजेंस क्षमता और निगरानी रखने की क्षमता बढ़ेगी। इसमें से 15 ड्रोन इंडियन नेवी को, 8 ड्रोन इंडियन आर्मी को और 8 ड्रोन एयरफोर्स को मिलेंगे। ये ड्रोन भारत में ही असेंबल किए जाएंगे। ड्रोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी जनरल एटोमिक्स भारत में ग्लोबल मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरऑल (MRO) फैसिलिटी भी बनाएगी। MQ-9B ड्रोन इसके दो वैरिएंट हैं- एक स्काई गार्डियन और दूसरा सी-गार्डियन। नेवी को सी-गार्डियन वर्जन मिलेगा और आर्मी और एयरफोर्स को स्काई गार्डियन वर्जन मिलेगा।

ISRO जापान के साथ मिलकर करेगा चांद फतह, पांचवें मिशन LUPEX को मिली अंतरिक्ष आयोग की मंजूरी

इसरो अब चंद्रमा पर और बड़े स्केल पर मिशन की तैयारी में है। इसी दिशा में इसरो के महत्वाकांक्षी लूपेक्स मिशन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष आयोग की मंजूरी मिल चुकी है। लूनर पोलर एक्सप्लोरेशन मिशन या लूपेक्स को इसरो जापानी अंतरिक्ष एजेंसी, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) के साथ पूरा करेगा। गौरतलब है कि यह इसरो का पांचवां चंद्रमा मिशन होगा। चंद्रयान 3 की सफलता के बाद अब इसरो चंद्रयान 4 की तैयारियों में लगा हुआ है। इस बीच पांचवें मिशन की भी मंजूरी मिल गई है। अब इस मिशन को कैबिनेट से मंजूरी दी जानी है। इसके बाद मिशन का रास्ता साफ हो जाएगा।

शिक्षा मंत्रालय ने युवा संगम के 5वें चरण के लिए पंजीकरण पोर्टल शुरू किया

शिक्षा मंत्रालय ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत युवा संगम के पांचवें चरण के लिए पंजीकरण पोर्टल शुरू किया। युवा संगम विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवाओं का लोगों से संबंध मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार की एक पहल है। 18 से 30 वर्ष की आयु के युवा युवा संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराकर इसमें शामिल हो सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 अक्‍तूबर है। पांच से सात दिनों के युवा संगम दौरों के दौरान समूहों को पांच व्यापक क्षेत्रों-पर्यटन, परंपरा, प्रगति, परस्पर संपर्क और प्रौद्योगिकी के अंतर्गत बहुआयामी अनुभव प्रदान किया जाएगा।

ग्रामीण परिवारों की औसत मासिक आय में वर्ष 2016-17 की तुलना में 2021-22 में 57 प्रतिशत की वृद्धि

ग्रामीण परिवारों की औसत मासिक आय में वर्ष 2016-17 से 2021-22 की अवधि में 57 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। राष्‍ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के अखिल भारतीय सर्वेक्षण के अनुसार, ग्रामीण परिवारों की मासिक आमदनी 2016-17 के 8 हजार 59 रुपये से बढ़कर 2021-22 में 12 हजार 698 रुपये हो गई। इस दौरान इन परिवारों के औसत मासिक व्‍यय में भी वृद्धि हुई और यह 6 हजार 600 रुपये से बढकर 11 हजार 200 रुपये हो गया। सर्वेक्षण के अनुसार, इस दौरान बचत में भी बढ़ोतरी हुई और यह 9100 रुपये से बढ़कर 13 हजार 200 रुपये हो गई। लगभग 66 प्रतिशत परिवारों की बचत में 2016-17 की तुलना में 2021-22 में पचास प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। ग्रामीण परिवारों के बीमा कवरेज में भी उल्‍लेखनीय वृद्धि हुई है। सर्वेक्षण के आंकडों के अनुसार यह दायरा साढे़ पच्‍चीस प्रतिशत से बढ़कर अस्‍सी प्रतिशत हो गया है। ग्रामीण किसानों के वित्‍तीय समावेशन विस्‍तार में किसान क्रेडिट कार्ड की प्रभावी भूमिका रही। पेंशन कवरेज में भी सुधार हुआ और यह लगभग 19 प्रतिशत से बढ़कर साढे़ तेइस प्रतिशत हो गया। लेकिन इस दौरान बकाया ऋण का अनुपात भी बढ़ा और यह वर्ष 2016-17 के 47 प्रतिशत से बढ़कर 2021-22 में 52 प्रतिशत हो गया।

हैदराबाद: बतुकम्‍मा गीतों के साथ आतिशबाजी और लेजर शो से जगमगा उठी ऐतिहासिक हुसैन सागर झील

तेलंगाना की संस्‍कृति और परंपरा का प्रतीक नौ दिन का सैदुला बतुकम्‍मा उत्‍सव राज्‍य में झीलों और तालाबों के निकट संपन्‍न हुआ। इस अवसर पर देवी गौरी की पूजा अर्चना की गयी। हैदराबाद में ऐतिहासिक हुसैन सागर झील कल रात बतुकम्‍मा गीतों के साथ आतिशबाजी और लेजर शो से जगमगा उठी। तेलंगाना सरकार ने नौ दिन के उत्‍सव के समापन पर सैदुला बतुकम्‍मा का आयोजन किया था। राज्‍य के मंत्रियों, कर्मचारियों और बडी संख्‍या में आम लोगों ने इस आयोजन में भाग लिया।

संयुक्त राष्ट्र महासभा की 47 सदस्यीय मानवाधिकार-परिषद के लिए 18 सदस्य हुए चयनित

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2025-2027 कार्यकाल के लिए 47 सदस्यीय मानवाधिकार परिषद के लिए 18 सदस्यों का चुनाव कर लिया है। बेनिन, बोलीविया, कोलंबिया, साइप्रस, कतर और थाईलैंड समेत 18 देशों को गुप्त मतदान द्वारा चुना गया। निर्वाचित सदस्य अगले साल एक जनवरी से शुरू होने वाले तीन साल के कार्यकाल के दौरान काम करेंगे। जिनेवा स्थित मानवाधिकार परिषद संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के अंतर्गत एक अंतरसरकारी निकाय है, जो दुनिया भर में मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के लिए जिम्मेदार है। इसके 47 सदस्यों में से लगभग एक तिहाई को हर साल बदल दिया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि परिषद के सदस्य निरंतरता के लिए तीन-तीन साल के कार्यकाल के लिए काम करते हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में टेली मानस ऐप और वीडियो कॉल सुविधा लॉन्च की

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने नई दिल्ली में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर टेली मानस ऐप और वीडियो कॉल सुविधा लॉन्च की। कार्यक्रम में विश्व स्वास्थ्य संगठन–डब्ल्यूएचओ टेली मानस मूल्यांकन रिपोर्ट और कर्मचारियों के लिए एक स्व-देखभाल मॉड्यूल भी लॉन्च किया गया। इस वर्ष का विषय कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य है, जो मानसिक स्वास्थ्य और कार्यस्थल के बीच संबंध पर प्रकाश डालता है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने टेली मानस हेल्पलाइन के दो साल पूरे होने का भी प्रसन्‍नता जाहिर की।

हिज्ब-उत-तहरीर और इसके सभी संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया गया

केंद्र ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के अंतर्गत हिज्ब-उत-तहरीर और इसके सभी संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। एक अधिसूचना में गृह मंत्रालय ने कहा कि हिज्ब-उत-तहरीर कथित तौर पर युवाओं को आईएसआईएस जैसे आतंकवादी संगठनों में शामिल करने के लिए कट्टरपंथी बनाने और प्रेरित करने तथा आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन जुटाने में शामिल है। संगठन का उद्देश्य जिहाद और आतंकवादी गतिविधियों के माध्यम से सरकारों को हटाकर भारत सहित विश्व स्तर पर एक इस्लामी राज्य स्थापित करना है।

महाराष्ट्र सरकार ने भारत रत्न के लिए रतन टाटा का नाम किया प्रस्तावित

उद्योगपति पद्म विभूषण रतन टाटा को उनकी उपलब्धियों के लिए भारत रत्न से सम्मानित करने का प्रस्ताव गुरुवार को महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में सर्व सहमति से पारित किया गया है। इस प्रस्ताव में केंद्र सरकार से रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने की सिफारिश की गई है। इस दौरान सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि रतन टाटा के निधन से हमारे देश और महाराष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी महान उपलब्धियों को देखते हुए हम भारत सरकार से उन्हें भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाने का अनुरोध करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रतन टाटा ने शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में भी अपना अद्वितीय योगदान दिया। मुंबई पर 26/11 हमले के बाद उनकी दृढ़ता के लिए उन्हें याद किया जाएगा। रतन टाटा ने कोविड के दौरान तुरंत पीएम रिलीफ फंड में 1500 करोड़ रुपये दिए। साथ ही अपने अधिकांश होटलों को कोविड के दौरान मरीजों के लिए उपलब्ध कराया। उनकी महानता सदैव याद रखी जायेगी।

असम में बाल विवाह से निपटने के लिए निजुत मोइना योजना लागू की गई

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बाल विवाह के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण पहल करते हुए “निजुत मोइना” योजना के तहत मासिक वित्तीय सहायता का वितरण शुरू किया है। यह कदम सरकार की इस सामाजिक मुद्दे के खिलाफ जारी लड़ाई में एक निर्णायक चरण का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य परिवारों को महत्वपूर्ण समर्थन प्रदान करना और युवा लड़कियों को उनकी शिक्षा और कल्याण को बढ़ावा देना है।

अनुभवी इंवेस्टिगेटिव जनरलिस्ट बॉब वुडवर्ड की नई किताब “वॉर”

अनुभवी इंवेस्टिगेटिव जनरलिस्ट बॉब वुडवर्ड, जिन्हें वाटरगेट कांड को उजागर करने में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है, अपनी नवीनतम पुस्तक वॉर का विमोचन करने के लिए तैयार हैं, जिसने पहले ही राजनीतिक परिदृश्य को हिलाना शुरू कर दिया है। यह बहुप्रतीक्षित पुस्तक पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, वर्तमान राष्ट्रपति जो बिडेन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच सत्ता की गतिशीलता में गहराई से उतरती है, जो उनके नेतृत्व और चल रहे वैश्विक संकटों के बारे में चौंकाने वाली अंतर्दृष्टि प्रकट करती है।

हिमाचल प्रदेश ने अभूतपूर्व सामाजिक और पर्यावरणीय पहल शुरू की

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में नशे के trafficking और addiction के खिलाफ एक महत्वपूर्ण राज्य सरकार की पहल ‘संकल्प’ की शुरुआत की है। इस पहल की आधिकारिक घोषणा 6 अक्टूबर 2024 को राज्य की राजधानी शिमला में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में की गई। संकल्प पहल के केंद्र में एक राज्य स्तरीय मॉडल डि-एडिक्शन और पुनर्वास केंद्र की स्थापना है। यह प्रमुख सुविधा सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल में कोटला बड़ोग में स्थित होगी। पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश को 31 मार्च 2026 तक एक हरित ऊर्जा राज्य बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। इस व्यापक योजना में कई प्रमुख तत्व शामिल हैं:

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ दूसरा सबसे बड़ा स्वदेशी सर्वे पोत

भारतीय नौसेना ने अपने नवीनतम बड़े सर्वेक्षण पोत, ‘निर्देशक’ (यार्ड 3026), को प्राप्त किया है। यह पोत गहरे जल के हाइड्रोग्राफिक मानचित्रण के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। यह चार सर्वे पोतों (लार्ज) में से दूसरा है, जिसे भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिज़ाइन ब्यूरो द्वारा मार्गदर्शित किया गया है और इसे गार्डन रीच शिपबिल्डर्स और इंजीनियर्स (GRSE), कोलकाता में निर्मित किया गया है। इस वर्ग का पहला पोत, INS संधायक, 3 फरवरी 2024 को कमीशन किया गया था। चार सर्वे पोतों के लिए अनुबंध 30 अक्टूबर 2018 को हस्ताक्षरित किया गया था।

एचडीएफसी बैंक ने एचडीएफसी एडु में 100% हिस्सेदारी ₹192 करोड़ में बेची

HDFC बैंक ने आधिकारिक रूप से HDFC एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सर्विसेज प्रा. लि. (HDFC Edu) में अपनी पूरी 100% हिस्सेदारी को वामा सुंदरी इन्वेस्टमेंट्स को ₹192 करोड़ में बेचने की घोषणा की है। यह पूरी नकद लेनदेन, जो ₹9.60 प्रति शेयर के मूल्य पर है, बैंक की रणनीति के अनुरूप है ताकि वह नियामकीय आवश्यकताओं का पालन कर सके और e-HDFC लिमिटेड के साथ विलय के बाद अपने संचालन को सरल बना सके।

आईएफसी का हरित परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए एक्सिस बैंक से करार

अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (IFC) ने एक्सिस बैंक के साथ मिलकर $500 मिलियन का ऋण प्रदान करने का निर्णय लिया है, जिसका उद्देश्य भारत में नीले वित्त और हरित परियोजनाओं को बढ़ावा देना है। यह IFC का देश में पहला नीला निवेश है और भारत में IFC की अब तक की सबसे बड़ी जलवायु वित्त पहल है। नीले ऋण का उद्देश्य जल और अपशिष्ट प्रबंधन, महासागरों में प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने, समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्स्थापित करने, और समुद्री नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने पेशेवर टेनिस से सन्‍यास की घोषणा की

स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने 10 अक्टूबर को संन्यास का ऐलान किया। नवंबर में होने वाला डेविस कप फाइनल नडाल के करियर का आखिरी इवेंट होगा। नडाल टेनिस इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने कुल 22 ग्रैंड स्लैम जीते। इसमें 12 फ्रेंच ओपन, दो ऑस्ट्रेलियाई ओपन, दो विंबलडन और चार बार यूएस ओपन खिताब शामिल है। पुरुषों में उनसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम सिर्फ नोवाक जोकोविच (24) ने जीते हैं। राफेल नडाल ने ओलिंपिक में भी दो बार गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने साल 2008 में बीजिंग ओलिंपिक में सिंगल्स वर्ग में गोल्ड जीता। वहीं 2016 में रियो ओलिंपिक में डबल्स में गोल्ड अपने नाम किया। नडाल साल 2004, 2009, 2011 और 2019 में डेविस कप जीतने वाली स्पेनिश टीम का भी हिस्सा रहे। राफेल नडाल दुनिया के उन चुनिंदा तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने गोल्डन स्लैम (कोई खिलाड़ी जब एक कैलेंडर ईयर के चार ग्रैंड स्लैम और उसी साल ओलिंपिक गोल्ड जीते) जीता है।

महिला टी-20 विश्‍व कप: श्रीलंका को 82 रनों से हराकर भारत ने दर्ज की विश्‍व कप के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत

आईसीसी महिला टी-20 विश्‍व कप में दुबई में खेले गए ग्रुप-ए के मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 82 रनों से हराकर विश्‍व कप के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भारतीय कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने 27 गेंदो में 52 रन बनाकर भारत को 172 रनों के मजबूत स्‍कोर तक पहुंचाया। 173 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 90 रन बनाकर आल आउट हो गई। हरमनप्रीत कौर को प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

विमेंस T20 क्रिकेट में 2,000 रन बनाने वाली सबसे यंग प्लेयर बनी शेफाली

9 अक्टूबर को शेफाली वर्मा महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2,000 रन बनाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनी। उन्होंने महिला T20 विश्व कप 2024 के दौरान श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। दाएं हाथ की बल्लेबाज ने 20 साल और 255 दिन की उम्र में यह कारनामा हासिल किया। आयरलैंड की गैबी लुईस के नाम पहले यह रिकॉर्ड था, जिन्होंने T20 इंटरनेशनल में 2000 रन 23 साल और 35 दिन की उम्र में पूरे किए थे। विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 3 अक्टूबर से UAE में हो रहा है। 10 टीमों के बीच 17 दिन में 23 मैच खेले जाएंगे। 5-5 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है, टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के साथ ग्रुप-A में है।

आंद्रेस इनिएस्ता ने संन्यास की घोषणा की

स्पेन के महान फुटबॉल खिलाड़ी आंद्रेस इनिएस्ता ने 22 वर्षों के शानदार करियर के बाद पेशेवर फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने स्पेन की राष्ट्रीय टीम और विश्व के बेहतरीन क्लबों में से एक, FC बार्सिलोना का प्रतिनिधित्व किया। इनिएस्ता ने 2008 और 2012 यूरो तथा 2010 विश्व कप जीतकर स्पेन को विश्व फुटबॉल पर हावी होने में मदद की, जहां उन्होंने क्षेत्र के अंदर से दाहिने पैर से शॉट लगाकर अतिरिक्त समय में विजयी गोल किया था।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2024

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हर साल 10 अक्टूबर को मनाया जाता है, जिसे सबसे पहले 1992 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य महासंघ (WFMH) द्वारा प्रारंभ किया गया था। यह वैश्विक अवलोकन मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के समर्थन में प्रयासों को जुटाने का उद्देश्य रखता है।

राष्ट्रीय डाक दिवस 2024

हर साल 10 अक्टूबर को भारत राष्ट्रीय डाक दिवस मनाता है, जो भारतीय डाक सेवा की स्थापना के महत्वपूर्ण अवसर को चिह्नित करता है। यह वार्षिक उत्सव डाककर्मियों के विशाल नेटवर्क और संचार सेवाओं के माध्यम से राष्ट्र को जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को श्रद्धांजलि देता है। भारत की डाक प्रणाली की जड़ें 10 अक्टूबर 1854 में हैं, जब ईस्ट इंडिया कंपनी ने औपचारिक रूप से भारतीय डाक सेवा की स्थापना की।

देश में पहली बार हृदय प्रत्यारोपण करने वाले डॉ. वेणुगोपाल का निधन

देश में पहला हृदय प्रत्यारोपण कर हार्ट फेल्योर के मरीजों को नई जिंदगी देने वाले जाने-माने कार्डियक सर्जन एम्स के पूर्व निदेशक पद्म भूषण डॉ. पी. वेणुगोपाल का 82 वर्ष की अवस्था में फरीदाबाद में निधन हो गया। डॉ. वेंगूगोपाल का जन्म 6 जुलाई 1942 को आंध्र प्रदेश के राजामुंद्री में हुआ। उन्होंने दिल्ली के AIIMS से MBBS और सर्जरी में उन्नत डिग्री प्राप्त की। अमेरिका में ओपन-हार्ट सर्जरी में प्रशिक्षण लेने के बाद, उन्होंने 1974 में AIIMS में पहला ओपन-हार्ट सर्जरी क्लिनिक खोला। 1998 में उन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उन्होंने 2023 में एक संस्मरण “हार्टफेल्ट” भी सह-लिखा, जिसमें हृदय सर्जरी में उनके नवोन्मेषी यात्रा का विवरण है।

Start Quiz! PRINT PDF

« Previous Next Affairs »

Notes

Notes on many subjects with example and facts.

Notes

QUESTION

Find Question on this Topic and many other subjects

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Download

Here you can download Current Affairs Question PDF.

Download

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.