Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Tricks

12 October 2024

पीएम मोदी ने 19वें ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्टूबर को 19वें ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) में हिस्सा लिया। इसका आयोजन लाओस के वियनतियाने शहर में हुआ। इससे पहले पीएम मोदी 10 अक्टूबर को 21वें ASEAN-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। इस साल मोदी सरकार की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' के 10 साल पूरे हो गए हैं। 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ भारत की डिप्लोमेसी का अहम हिस्सा है, जिसका मकसद दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ संबंधों को मजबूत करना है। PM मोदी लाओस में 10वीं बार ASEAN -भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। लाओस, दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन का मौजूदा अध्यक्ष देश है। लाओस इस साल ASEAN-भारत शिखर सम्मेलन और ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। ASEAN की स्थापना 8 अगस्त, 1967 को बैंकॉक, थाईलैंड में आसियान घोषणा (बैंकॉक घोषणा) पर हस्ताक्षर के साथ की गई थी। आसियान के संस्थापक सदस्यों में इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड शामिल है। आसियान में अभी 10 सदस्य देश हैं - इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार और कंबोडिया। आसियान का लक्ष्य सदस्य देशों में स्थिरता और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 105वें स्थान पर

ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) की 2024 की लिस्ट 10 अक्टूबर को जारी हुई। इस साल की लिस्ट में भारत 127 देशों में 105वें नंबर पर है। पिछले साल 125 देशों में 111वें स्थान पर था, और 2022 में 121 देशों में से 107वें स्थान पर था। यानी इस साल हालत मामूली ठीक हैं। लेकिन अभी भी हंगर इंडेक्स का स्कोर 27.3 है जो गंभीर बना हुआ है। नेपाल 68, श्रीलंका 56 और बांग्लादेश 84वें नंबर पर है, यानी इन देशों की हालत भारत से बेहतर है। पाकिस्तान की रैंकिंग 109 है, जो हमसे थोड़ा ही पीछे है। चीन, UAE और कुवैत समेत 22 देश पहले नंबर पर हैं। जिन देशों का GHI स्कोर कम होता है, उनकी रैंकिंग भी कम होती है यानी वहां के लोग कम भूखे हैं। ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) बताता है कि किसी भी देश में भुखमरी की स्थिति क्या है। हर देश का GHI स्कोर 3 डायमेंशन के 4 पैमानों पर कैलकुलेट किया जाता है। ये तीन डायमेंशन हैं- अंडररिशमेंट, चाइल्ड मोर्टालिटी, चाइल्ड अंडरन्यूट्रिशन। चाइल्ड अंडरन्यूट्रिशन में दो कैटेगरी हैं- चाइल्ड वेस्टिंग और चाइल्ड स्टंटिंग। ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) 2023 की लिस्ट में दुनियाभर के 125 देशों में भारत को 111वां स्थान मिला था।

जापान के निहोन हिदांक्यो ऑर्गनाइजेशन को नोबेल पीस प्राइज 2024

10 अक्टूबर को नोबेल पीस प्राइज 2024 की घोषणा हुई। जापान की ऑर्गनाइजेशन 'निहोन हिदांक्यो' को इस साल शांति के लिए नोबेल प्राइज से नवाजा जाएगा। उन्हें यह सम्मान दुनिया में परमाणु हथियारों के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए दिया जाएगा। ये हिबाकुशा दुनिया भर में अपनी पीड़ा और दर्दनाक यादों को निहोन हिदांक्यो ऑर्गनाइजेशन के जरिए साझा करते हैं। नोबेल कमेटी ने कहा कि एक दिन परमाणु हमले को झेलने वाले ये लोग हमारे पास नहीं रहेंगे, लेकिन जापान की नई पीढ़ी उनकी याद और अनुभवों को दुनिया के साथ साझा करती रहेगी और उन्हें याद दिलाती रहेगी कि परमाणु हथियार दुनिया के लिए कितने खतरनाक हैं।

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) और महाराष्ट्र सरकार के बीच नई दिल्ली में समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर

11 अक्टूबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी यानी NIELIT और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए। इस सहयोग का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक्स, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और उससे संबंधित क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है। NIELIT आईटी प्रोफेशनल्स को ट्रेनिंग और सर्टिफिकेट प्रोवाइड करेगा, जबकि महाराष्ट्र सरकार स्किल डेवलपमेंट, आंत्रप्रेन्योर और इनोवेशन्स से जुड़े इनिशिएटिव को सपोर्ट करेगी। इस साझेदारी से रिसर्च और डेवलपमेंट को भी प्रोत्साहन मिलेगा, साथ ही इस क्षेत्र में उद्योग और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स के बीच सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) भारत का एक टॉप इंस्टीट्यूट है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स, IT और इससे रिलेटेड एरिया में रिसर्च, एजुकेशन और ट्रेनिंग पर फोकस्ड है। ये ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट और स्किल डेवलपमेंट और कैपेसिटी बिल्डिंग जैसी गतिविधियों में लगा हुआ है। इसकी स्थापना 1986 में हुई थी। NIELIT उभरते हुए क्षेत्रों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी में कोर्स, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोवाइड करता है।

भारतीय राष्ट्रीय नियामक प्राधिकरण ने वैक्सीन विनियमन के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के अंतर्राष्ट्रीय मानकों को पूरा किया

केन्‍द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने भारतीय राष्‍ट्रीय विनियामक प्राधिकरण तथा संबद्ध संस्‍थानों के साथ विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की वैक्‍सीन नियमन के अंतर्राष्‍ट्रीय मानकों को हासिल कर लिया है। केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया है कि विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के नेतृत्‍व में विभिन्‍न देशों के अंतर्राष्‍ट्रीय विशेषज्ञों के एक दल ने पिछले महीने जिनेवा में भारत की वैक्‍सीन नियमन प्रणाली की समीक्षा की। मंत्रालय ने कहा है कि वैक्‍सीन आकलन के सुरक्षा, कुशलता और गुणवत्‍ता तीन मूलभूत मापदंड हैं। विभिन्‍न प्रदर्शनों में भारत ने उच्‍चतम तीसरा स्‍तर प्राप्‍त किया है।

भारत और लाओ ने रक्षा सहयोग और सीमा शुल्क सहित 6 समझौतों पर हस्ताक्षर किये

भारत और लाओ पीपुल्‍स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक-पीडीआर ने छह सहमति पत्रों और समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए, जिनमें रक्षा सहयोग, सीमा शुल्‍क, ऑडियो विजुअल और धरोहर का संरक्षण शामिल हैं। भारत ने भारत-संयुक्‍त राष्‍ट्र विकास भागीदारी कोष के माध्‍यम से लाओ में पोषण सुरक्षा के साथ खाद्य मजबूती की परियोजना में सहायता देने के लिए दस लाख अमरीकी डॉलर की मदद उपलब्‍ध कराने का भी निर्णय किया है। लाओ की राजधानी वियंनचन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और लाओ की प्रधानमंत्री सोनेक्‍साय सिफांडोन की उपस्थिति में सहमति ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया। लाओस की यात्रा के दूसरे दिन श्री मोदी ने लाओ के राष्‍ट्रपति थोंगलाओन सिसौलिथ से वियंनचन में मुलाकात की।

केंद्रीय मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन ने केरल के कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पशु क्वारंटाइन और प्रमाणन सेवा का उद्घाटन किया

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन ने केरल के कोच्चि में कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीआईएएल) पर नव स्थापित पशु क्वारंटाइन और प्रमाणन सेवा (एक्यूसीएस) का लोकार्पण किया। यह सुविधा पालतू कुत्तों और बिल्लियों के आयात को सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पालतू जानवरों के मालिकों के लिए "जीवन की सुगमता" को बढ़ाने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। इस पहल के समर्थन में कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 24 घंटे वातानुकूलित पालतू स्टेशन, एक समर्पित कार्गो अनुभाग, कॉल पर एक पशु चिकित्सक, एक सीमा शुल्क निकासी केंद्र और पालतू जानवरों के साथ आने वाले यात्रियों के लिए एक सुविधा केंद्र सहित कई सुविधाएँ स्थापित की हैं। यह नई सेवा केरल में पालतू जानवरो की यात्रा का समर्थन करने और पशु तथा मत्स्य उत्पादों से संबंधित समग्र आयात और निर्यात प्रक्रियाओं में सुधार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति है।

अमेरिका से टकराया सदी का सबसे खतरनाक तूफान 'मिलटन'

हरिकेन मिलटन 10 अक्टूबर को अमेरिकी स्टेट फ्लोरिडा के 'सिएस्टा की' शहर के तट से टकराया। इससे फ्लोरिडा के सेंट पीटर्सबर्ग में पिछले एक हजार साल की सबसे ज्यादा बारिश हो गई। यहां 3 घंटे में 16 इंच बारिश हुई है। जो 3 महीने में हुआ करती थी। सिएस्टा की में समुद्री तट से टकराने से पहले ये कैटेगरी 5 का तूफान था। टकराते वक्त ये कैटेगरी 3 का हो गया और अब इसे कैटेगरी 2 का तूफान घोषित कर दिया गया है। इसके बावजूद ये बहुत खतरनाक है। मिलटन की वजह से फ्लोरिड के कई शहरों में 193 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। स्ट्रॉर्म या तूफान वातावरण में एक तरह का डिस्टर्बेंस होता है, जो तेज हवाओं के जरिए सामने आता है और उसके साथ बारिश, बर्फ या ओले पड़ते हैं। जब ये धरती पर होते हैं तो आम तूफान कहलाते है, लेकिन समुद्र से उठने वाले स्टॉर्म को हरिकेन कहते हैं।

सरस आजीविका मेला 13 अक्टूबर से गुरुग्राम में होगा आरंभ

भारत के ग्रामीण विकास मंत्रालय, राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान 13 अक्टूबर से 29 अक्टूबर को हरियाणा के गुरूग्राम में सरस आजीविका मेले का आयोजन करेगा। सरस मेले में क़रीब 30 राज्यों की 900 से ज़्यादा ग्रामीण महिला हस्तशिल्पी भाग लेंगी। मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों के क्षमता निर्माण हेतू विशेषकर लर्निंग पैवेलियन एवं नॉलेज शेयरिंग पैवेलियन भी होंगे। सरस मेले वर्ष 1999 से निरंतर आयोजित हो रहे हैं। इन मेलों के माध्यम से लाखों महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। 13 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2024 तक गुरूग्राम के सेक्टर 29 के लेजर वैली ग्राउंड में लगातार तृतीय/तीसरे वर्ष सरस आजीविका मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में विभिन्न राज्यों के उत्पाद जैसे . तसर की साड़ियाँ, बाघ प्रिंट, गुजरात की पटोला साड़ियाँ, पश्चिम बंगाल की काथा की साड़ियाँ, राजस्थानी प्रिंट, मध्य प्रदेश की चंदेरी साड़ियाँ। हिमाचल-उत्तराखंड के ऊनी उत्पाद व प्राकृतिक खाद्य उत्पाद, कर्नाटकआंध्र प्रदेश के वूडन उत्पाद, जम्मू कश्मीर के ड्राई फ़्रूट व हैंडलूम के विभिन्न उत्पाद, झारखंड के पलाश उत्पाद व प्राकृतिक खाद्य सहित मेले में पूरे भारत की ग्रामीण संस्कृति के विविधता भरे उत्पाद प्रदर्शित होंगे।

नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन

नोएल टाटा को रतन टाटा के उत्तराधिकारी के रूप में टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, टाटा ट्रस्ट के बोर्ड ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से उन्हें अपना चेयरमैन चुना। 67 साल के नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और कई सालों से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं, जिसमें टाटा ट्रस्ट भी शामिल है।

पूर्वी लद्दाख के हैनली में परमाणु ऊर्जा विभाग ने मेजर एटमॉस्फेरिक चेरेनकोव एक्सपेरिमेंट-MACE वेधशाला स्थापित की

पूर्वी लद्दाख के हैनली में परमाणु ऊर्जा विभाग ने मेजर एटमॉस्फेरिक चेरेनकोव एक्सपेरिमेंट – एमएसीई वेधशाला स्थापित की है। ये भारत की स्थिति को मल्टी-मैसेंजर खगोलीय विज्ञान के क्षेत्र में मजबूती प्रदान करेगी। एमएसीई टेलीस्कोप उच्चतम ऊर्जा वाली गामा किरणें जैसे ब्लैक होल, सुपरनोवा और गामा-किरणें विस्फोटक का निरीक्षण करेगी। यह नव स्थापित वेधशाला वैश्विक वेधशालाओं के पूरक के रूप में साबित होगी। एमएसीई एशिया में सबसे बड़ा इमेजिंग चेरेनकोव टेलीस्कोप माना जाता है। ये चार हजार 300 मीटर की ऊंचाई पर होने के कारण दुनिया में सबसे ऊंचा है। इसे भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र द्वारा भारतीय उद्योग भागीदारों के सहयोग से से बनाया गया है।

थल सेना ने तैयार किया टी-90 भीष्‍म टैंक का नया संस्‍करण

आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए थल सेना ने टी-90 भीष्‍म टैंक का नया संस्‍करण तैयार किया है। वर्ष 2003 से मुख्य युद्धक टैंक टी-90 भीष्म अपनी मारक क्षमता, गति और सुरक्षा के लिए जाना जाता है। टैंक का नया संस्‍करण और अधिक शक्तिशाली तथा घातक बनाया गया है। थल सेना अध्‍यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने हाल ही में टी-90 भीष्म टैंक के इस नए संस्‍करण को थल सेना में शामिल किया। टी-90 भीष्‍म टैंक का यह नया संस्‍करण दिल्‍ली छावनी की 505 आमी बेस वर्कशॉप में तैयार किया गया है।

नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण सम्‍मेलन, स्वावलंबन – 2024 का तीसरा संस्करण 28 और 29 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा

भारतीय नौसेना, नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण सम्‍मेलन, स्वावलंबन – 2024 का तीसरा संस्करण इस महीने की 28 और 29 तारीख को नई दिल्ली में आयोजित करेगी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सम्‍मेलन से नवाचार और स्वदेशीकरण प्रयास को नई और पर्याप्त गति मिलने की उम्मीद है। यह आयोजन वायु और सतह निगरानी, ​​सतह, हवाई और पानी के नीचे डोमेन और क्वांटम प्रौद्योगिकियों में स्वायत्त प्रणालियों जैसे विशिष्ट प्रौद्योगिकियों के उत्पादों का प्रदर्शन करेगा। मंत्रालय ने कहा, स्वावलंबन के पिछले दो संस्करणों में भारतीय नौसेना को भारतीय उद्योग से दो हजार से अधिक प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इस पहल ने इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (iDEX) योजना के तहत 200 से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम क्षेत्र और स्टार्टअप के साथ सहयोग को सक्षम किया है।

भारतीय नौसेना ने नौसेना से जुड़े असैन्य लोगों को बीमा प्रदान करने के लिए बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय नौसेना द्वारा 2024 को ‘नौसेना से जुड़े असैन्य लोगों का वर्ष’ घोषित किया गया है ताकि नई पहलों को बढ़ावा दिया जा सके और नौसेना से जुड़े असैन्य लोगों के लिए कामकाज के समग्र वातावरण को प्रभावी ढंग से बेहतर बनाया जा सके। भारतीय नौसेना ने बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत नौसेना से जुड़े असैन्य लोगों को किफायती प्रीमियम पर टर्म इंश्योरेंस सहित विविध उत्पाद पोर्टफोलियो की पेशकश की जाएगी। इस बीमा का लाभ नौसेना से जुड़े असैन्य लोग स्वैच्छिक आधार पर उठा सकते हैं। इससे बीमा पॉलिसी के तहत कवर किए गए किसी भी अन्य दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में तत्काल वित्तीय राहत प्रदान करने में मदद मिलेगी।

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

19 दिसंबर, 2011 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव 66/170 को पारित कर 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस घोषित किया, ताकि लड़कियों के अधिकारों और दुनिया भर में लड़कियों के सामने आने वाली चुनौतियों को मान्यता दी जा सके। यह दिवस दुनियाभर में लड़कियों की लैंगिक समानता, शिक्षा और अवसरों के महत्व को रेखांकित करता है। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के इस वर्ष के आयोजन का विषय भविष्य के प्रति लड़कियों की संकल्प दृष्टि है।

Start Quiz! PRINT PDF

« Previous Next Affairs »

Notes

Notes on many subjects with example and facts.

Notes

QUESTION

Find Question on this Topic and many other subjects

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Download

Here you can download Current Affairs Question PDF.

Download

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.