Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Tricks
Facts

साहित्य अकादमी

साहित्य अकादमी ने विभिन्न भाषाओं में अपने प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार , युवा पुरस्कार और बाल साहित्य पुरस्कार 2021 की घोषणा की। बोर्ड के अनुसार मुख्य साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता को एक उत्कीर्ण तांबे की प्लेट, शॉल और एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी और प्रत्येक युवा पुरस्कार और बाल साहित्य पुरस्कार विजेता को एक उत्कीर्ण तांबे की प्लेट और 50,000 रुपये की राशि दी जाएगी।

साहित्य अकादमी संगठन भारतीय भाषाओँ के साहित्य के प्रचार के लिए कार्य करता है, इसकी स्थापना 12 मार्च, 1954 को हुई थी। इसका मुख्यालय दिल्ली में रबिन्द्र भवन में स्थित है।

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021

साहित्य अकादमी पुरस्कार वर्ष 1954 में स्थापित, एक साहित्यिक सम्मान है। यह पुरस्कार साहित्य अकादमी (नेशनल एकेडमी ऑफ लेटर्स) द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। अकादमी द्वारा प्रत्येक वर्ष अपने द्वारा मान्यता प्रदत्त 24 भाषाओं में साहित्यिक कृतियों के साथ ही इन्हीं भाषाओं में परस्पर साहित्यिक अनुवाद के लिये भी पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। भारत के संविधान में शामिल 22 भाषाओं के अलावा साहित्य अकादमी ने अंग्रेज़ी तथा राजस्थानी को भी उन भाषाओं के रूप में मान्यता दी है जिसमें अकादमी के कार्यक्रम को लागू किया जा सकता है। साहित्य अकादमी पुरस्कार ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मान है।

साहित्यकार रचना भाषा
दया प्रकाश सिन्हा सम्राट अशोक (नाटक) हिन्दी
नमिता गोखले थिंग्स टू लीव बिहाइंड अंग्रेजी
चन्‍द्रभान ख्‍़याल ताजा हवा की ताबिशेंउर्दू
जगदीश प्रसाद मंडल पंगुमैथिली
डॉ. थोकचोम इबोहनवी सिंह मणिपुरीदा पुंशी वारिगी साहित्यमणिपुरी
यज्ञेश दवे गंध मंजूषागुजराती
ब्रय्य वसु मीरजाफर ओ अनन्य नाटकबांग्ला
अनुराधा शर्मा इयत जान आरोण्य आसिल असमिया
मितेश निर्मोही मुगती राजस्थानी
विंदेश्वरी मिश्र विनय श्री जति शंखनादम किलसंस्कृत
मवदेई खोरो बोडो
संजीव वेरनकर रक्त चंदन कोंकडी
ऋषिकेश मलिक सारी जैतिब अपेराओडिया
अर्जुन चावला नेना निंदखा सिंधी
गोरती वेकन्ना बल्लनकितालम तेलगु
राजराह नम्मे तुनेलडोगरी
किरण गुराव वालुच्या अवस्थंतराची मराठी
खालिद हुसैन ने सुला दा सालन पंजाबी
निरंजन हंसदा माने रेना अरहंगसंथाली
अवाई सिवापुक कज्जुतान ओरू पेक्कैप परावी तमिल
डी एस नागभूषण गांधी कथाना कन्नड़
अली मोहम्मद और असीर कस्थातरी तताजुनकश्मीरी
जार्ज ओन्नकूर
ह्रदयारा गांगल मलायलम
छतिलाल उपाध्याय ऊषा अनिरूद्ध(महाकाव्य) नेपाली

साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2021

साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2021 22 भारतीय भाषाओं के लिए प्रदान किया गया और तमिल में पुरस्कार बाद में घोषित किया जाएगा, इस वर्ष राजस्थानी भाषा में कोई पुरस्कार नहीं दिया गया था। लेखिका मेघा मजूमदार (Megha Majumdar) ने 2020 में प्रकाशित अपनी पहली पुस्तक 'ए बर्निंग (A Burning)' के लिए साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2021 जीता।

  1. अभिजीत बोरा (असमिया)
  2. गौरब चक्रवर्ती (बंगाली)
  3. गौतम डेमरी (बोडो)
  4. अरुण आकाश देव (डोगरी)
  5. मेघा मजूमदार (अंग्रेज़ी)
  6. दृष्टि सोनी (गुजराती)
  7. हिमांशु वाजपेयी (हिंदी)
  8. एल.लक्ष्मी नारायण स्वामी (कन्नड़)
  9. रज़ी ताहिर भगत (कश्मीरी)
  10. शारदा गरद (कोंकणी)
  11. अमित मिश्रा (मैथिली)
  12. मोबिन मोहन (मलयालम)
  13. लेनिन खमांचा (मणिपुरी)
  14. प्रणव सखादेव (मराठी)
  15. महेश दहल (नेपाली)
  16. देवव्रत दास (उड़िया)
  17. वीरदविंदर सिंह (पंजाबी)
  18. श्वेतपद्मा शतपथी (संस्कृत)
  19. कुना हंसदाह (संताली)
  20. राकेश शेवानी (सिंधी)
  21. थगुल्ला गोपाल (तेलुगु)
  22. उमर फरहत (उर्दू)

बाल साहित्य पुरस्कार 2021

बाल साहित्य पुरस्कार 2021 22 भारतीय भाषाओं में दिया गया, इस वर्ष गुजराती और पंजाबी भाषाओं में कोई बाल साहित्य पुरस्कार नहीं दिया गया। अनीता वछरजानी (Anita Vachharajani) को जीवनी "अमृता शेर-गिल: रिबेल विद ए पेंटब्रश (Amrita Sher-Gil: Rebel with a Paintbrush)" के लिए बाल साहित्य पुरस्कार 2021 के प्राप्तकर्ता के रूप में नामित किया गया है। हिंदी लेखक देवेंद्र मेवाड़ी (Devendra Mewari) ने अपने नाटक "नाटक नाटक में विज्ञान (Natak Natak me Vigyan)" नामक नाटक के लिए पुरस्कार जीता।

  1. मृणाल चंद्र कलिता (असमिया)
  2. सुनीरमल चक्रवर्ती (बंगाली)
  3. रत्नेश्वर नारजारी (बोडो)
  4. नरसिंह देव जामवाल (डोगरी)
  5. अनीता वचरजनी (अंग्रेज़ी)
  6. देवेंद्र मेवाड़ी (हिंदी)
  7. बासु बेविनागिडा (कन्नड़)
  8. मजीद मजाज़ी (कश्मीरी)
  9. सुमेधा कामत देसाई (कोंकणी)
  10. अनमोल झा (मैथिली)
  11. रघुनाथ पलेरी (मलयालम)
  12. निंगोमबम जदुमणि सिंह (मणिपुरी)
  13. संजय वाघ (मराठी)
  14. सुदर्शन अंबाटे (नेपाली)
  15. दिगराज ब्रह्मा (उड़िया)
  16. कीर्ति शर्मा (राजस्थानी)
  17. आशा अग्रवाल (संस्कृत)
  18. सोवा हांसदा (संताली)
  19. किशन खुबचंदानी "रंजयल" (सिंधी)
  20. म्यू. मुरुगेश (तमिल)
  21. देवराजू महाराजू (तेलुगु)
  22. कौसर सिद्दीकी (उर्दू)
« Previous Next Chapter »

Notes

Notes on many subjects with example and facts.

Notes

Current Affairs

Here you can find current affairs, daily updates of educational news and notification about upcoming posts.

Check This

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.