Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Tricks
Facts

राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2022

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 30 नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में खेल और साहसिक पुरस्कार 2022 प्रदान किए।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार चार वर्ष की अवधि में एक खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार तथा सर्वाधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है;

अर्जुन पुरस्कार चार वर्षों तक निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रदान किया जाता है;

द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक विजेता तैयार करने वाले प्रशिक्षकों को जाता है;

ध्यानचंद पुरस्कार खेल विकास में आजीवन योगदान के लिए प्रदान किया जाता है;

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार उन कॉर्पोरेट संस्थाओं एवं व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने खेल को प्रोत्साहित करने एवं विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है;

मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद (MAKA) ट्रॉफी अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में समग्र शीर्ष प्रदर्शन के लिए एक विश्वविद्यालय को प्रदान की जाती है।

मेजर ध्‍यान चंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार 2022

क्र.सं. खिलाड़ी का नाम खेल
1. श्री शरथ कमल अचंत टेबल टेनिस

खेल-कूद और गेम्‍स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2022 के अर्जुन पुरस्‍कार

क्र.सं. खिलाड़ी का नाम खेल
1. सुश्री सीमा पूनिया एथलेटिक्स
2. श्री एल्दौज पॉल एथलेटिक्स
3. श्री अविनाश मुकुंद सेबल एथलेटिक्स
4. श्री लक्ष्य सेन बैडमिंटन
5. श्री प्रणय एच एस बैडमिंटन
6. श्री अमित बॉक्सिंग
7. सुश्री निकहत जरीन बॉक्सिंग
8. सुश्री भक्ति प्रदीप कुलकर्णी शतरंज
9. श्री आर प्रज्ञानानंद शतरंज
10. सुश्री दीप ग्रेस एक्का हॉकी
11. सुश्री सुशीला देवी जूडो
12. सुश्री साक्षी कुमारी कबड्डी
13. सुश्री नयन मोनी सैकिया लॉन बाउल
14. श्री सागर कैलास ओवलकर मल्लखंब
15. सुश्री इलावेनिल वलारिवान शूटिंग
16. श्री ओमप्रकाश मिथरवाल शूटिंग
17. सुश्री श्रीजा अकुला टेबल टेनिस
18. श्री विकास ठाकुर भारोत्तोलन
19. सुश्री अंशु कुश्ती
20. सुश्री सरिता कुश्ती
21. श्री परवीन वुशु
22. सुश्री मानसी गिरीश चंद्र जोशी पैरा बैडमिंटन
23. श्री तरुण ढिल्लों पैरा बैडमिंटन
24. श्री स्वप्निल संजय पाटिल पैरा तैराकी
25. सुश्री जर्लिन अनिका जे बधिर बैडमिंटन

खेल-कूद और गेम्‍स में उत्कृष्ट कोच के लिए वर्ष 2022 के द्रोणाचार्य पुरस्कार

क. नियमित श्रेणी:

क्रम संख्या कोच का नाम (श्रीमान/श्रीमती/सुश्री) खेल
1. श्री जीवनजोत सिंह तेजा तीरंदाजी
2. श्री मोहम्मद अली कमर बॉक्सिंग
3. सुश्री सुमा सिद्धार्थ शिरूर पारा शूटिंग
4. श्री सुजीत मान कुश्ती

ख. लाइफटाइम श्रेणी:

क्र.सं. कोच का नाम (श्रीमान/श्रीमती/सुश्री) खेल
1. श्री दिनेश जवाहर लाड क्रिकेट
2. श्री बिमल प्रफुल्ल घोष फुटबॉल
3. श्री राज सिंह कुश्ती

खेल-कूद और गेम्‍स में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए 2022 के ध्यानचंद पुरस्कार

क्र.सं. खिलाड़ी का नाम खेल
1. सुश्री अश्विनी अकुंजी सी. एथलेटिक्स
2. श्री धर्मवीर सिंह हॉकी
3. श्री बीसी सुरेश कबड्डी
4. श्री नीर बहादुर गुरुंग पैरा एथलेटिक्स

राष्‍ट्रीय खेल प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार 2022

क्र.सं. श्रेणी राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए संस्तुत संस्था, 2022
1. नवोदित और युवा प्रतिभा की पहचान और प्रशिक्षण ट्रांसस्टेडिया इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड
2. कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान
3. विकास के लिए खेल लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन

मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए)ट्रॉफी 2022:

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर

तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार (टीएनएनएए) 2021:

यह पुरस्कार लैंड एडवेंचर, वाटर एडवेंचर, एयर एडवेंचर और लाइफ टाइम अचीवमेंट नामक चार श्रेणियों में दिया जाता है।

क्र.सं. नाम श्रेणी
1. सुश्री नैना धाकड़ लैंड एडवेंचर
2. श्री शुभम धनंजय वनमाली वाटर एडवेंचर
3. ग्रुप कैप्टन कुंवर भवानी सिंह सम्याल लाइफ टाइम अचीवमेंट
« Previous Next Chapter »

Notes

Notes on many subjects with example and facts.

Notes

Current Affairs

Here you can find current affairs, daily updates of educational news and notification about upcoming posts.

Check This

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.