Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Tricks
Facts

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की। पुरस्कार विजेता 09 जनवरी, 2024 (मंगलवार) को 1100 बजे राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में राष्ट्रपति के करकमलों से पुरस्कार प्राप्त करेंगे।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023

क्र.सं.खिलाड़ी का नाम *स्पर्धा
1 श्री चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी बैडमिंटन
2 श्री रंकीरेड्डी सात्विक साई राज बैडमिंटन

* यह पुरस्कार टीम के प्रदर्शन के आधार पर समान उपलब्धियां हासिल करने वाले दोनों खिलाड़ियों को प्रदान किया गया है।

खेल और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार 2023

क्र.सं.खिलाड़ी का नामस्पर्धा
1श्री ओजस प्रवीण देवताले तीरंदाजी
2 सुश्री अदिति गोपीचंद स्वामी तीरंदाजी
3 श्री श्रीशंकर एम एथलेटिक्स
4 सुश्री पारुल चौधरी एथलेटिक्स
5 श्री मोहम्मद हुसामुद्दीन मुक्केबाज़ी
6 सुश्री आर वैशाली शतरंज
7 श्री मोहम्मद शमी क्रिकेट
8 श्री अनुष अग्रवाल घुड़सवारी
9 सुश्री दिव्यकृति सिंह घुड़सवारी ड्रेसेज
10 सुश्री दीक्षा डागर गोल्फ़
11 श्री कृष्ण बहादुर पाठक हॉकी
12 सुश्री पुखरामबम सुशीला चानू हॉकी
13 श्री पवन कुमार कबड्डी
14 सुश्री रितु नेगी कबड्डी
15 सुश्री नसरीन खो-खो
16 सुश्री पिंकी लॉन बॉल्स
17 श्री ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर निशानेबाजी
18 सुश्री ईशा सिंह निशानेबाजी
19 श्री हरिंदर पाल सिंह संधू स्क्वॉश
20 सुश्री अयहिका मुखर्जी टेबल टेनिस
21 श्री सुनील कुमार कुश्ती
22 सुश्री एंटीम कुश्ती
23 सुश्री नाओरेम रोशिबिना देवी वुशू
24 सुश्री शीतल देवी पैरा तीरंदाजी
25 श्री इलूरी अजय कुमार रेड्डी ब्लाइंड क्रिकेट
26 सुश्री प्राची यादव पैरा कैनोइंग

खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023

नियमित श्रेणी:

क्र.सं. कोच का नाम स्पर्धा
1 श्री ललित कुमार कुश्ती
2 श्री आर बी रमेश शतरंज
3 श्री महावीर प्रसाद सैनी पैरा एथलेटिक्स
4 श्री शिवेन्द्र सिंह हॉकी
5 श्री गणेश प्रभाकर देवरुखकर मलखंब

आजीवन श्रेणी:

क्र.सं. कोच का नाम स्पर्धा
1 श्री जसकीरत सिंह ग्रेवाल गोल्फ़
2 श्री भास्करन ई कबड्डी
3 श्री जयन्त कुमार पुशीलाल टेबल टेनिस

खेल और खेलों में जीवन पर्यंत उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2023

क्र.सं. खिलाड़ी का नाम स्पर्धा
1 सुश्री मंजूषा कंवर बैडमिंटन
2 श्री विनीत कुमार शर्मा हॉकी
3 सुश्री कविता सेल्वराज कबड्डी

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (MAKA) ट्रॉफी 2023

1. गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर समग्र रूप से शीर्ष प्रदर्शन के लिए विजेता विश्वविद्यालय
2. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब प्रथम उपविजेता विश्वविद्यालय
3. कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र द्वितीय उपविजेता विश्वविद्यालय

खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और सम्मानित करने के लिए प्रति वर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ किसी खिलाड़ी द्वारा पिछले चार वर्षों की अवधि में खेल के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार’- पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन की भावना प्रदर्शित करने के लिए दिया जाता है।

खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार’ लगातार उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के साथ-साथ खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सक्षम बनाने हेतु प्रशिक्षकों को दिया जाता है।

खेलों और खेलों में जीवन पर्यंत उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार’ उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान दिया है और जो अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भी खेल आयोजन को बढ़ावा देने में अपना सहयोग जारी रखते हैं।

अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में समग्र रूप से शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी दी जाती है।

« Previous Next Chapter »

Notes

Notes on many subjects with example and facts.

Notes

Current Affairs

Here you can find current affairs, daily updates of educational news and notification about upcoming posts.

Check This

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.