Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Tricks

20 October 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मलावी के राष्ट्रपति से मुलाकात की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18 अक्टूबर को मलावी के राष्ट्रपति डॉ. लाजरस मैक्कार्थी चकवेरा के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए दोनों देशों के बीच चार समझौता ज्ञापनों (MoU) पर साइन किए गए। इसमें कला एवं संस्कृति, युवा मामले, खेल और फार्मास्युटिकल सहयोग शामिल है। राष्ट्रपति मुर्मू ने मलावी की राजधानी लिलोंग्वे में आयोजित भारत-मलावी व्यापार बैठक को भी संबोधित किया। उन्होंने मलावी के पहले राष्ट्रपति डॉ. हेस्टिंग्स कामुजु बंदा की समाधि पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। मलावी दक्षिणपूर्वी अफ्रीकी देश है और इसे पहले 'न्यासालैंड' (Nyasaland) कहा जाता था। ये तंजानिया, मोजाम्बिक और जाम्बिया से घिरा हुआ देश है। यहां की मुद्रा मलावी क्वाचा और राजधानी लिलोंग्वे है।

नेशनल लर्निंग वीक की शुरुआत हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कर्मयोगी सप्ताह यानी नेशनल लर्निंग वीक का शुभारंभ किया। 25 अक्टूबर तक चलने वाला यह इवेंट सुबह 10.30 बजे नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में शुरू हुआ। इसमें 30 लाख से ज्यादा सिविल सर्वेंट हिस्सा ले रहे हैं। मिशन कर्मयोगी का मकसद सिविल सर्वेंट्स के लिए पर्सनल और ऑर्गनाइजेशनल स्किल डेवलपमेंट को नई दिशा देना है। इस दौरान, हर कर्मयोगी 4 घंटे की लर्निंग में हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन सिविल सर्वेंट्स को विकास की दिशा में नई प्रेरणा प्रदान करेगा। स्किल बेस्ड लर्निंग के जरिए यह पहल एक डायनमिक और फ्यूचर ओरिएंटेड वर्कफोर्स तैयार करने में मदद करती है। कार्यक्रम के वक्ता अपने क्षेत्रों से जुड़े विषयों पर जानकारी देंगे। इस दौरान, मंत्रालय, विभाग और संगठन डोमेन स्पेसिफिक कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए सेमिनार और वर्कशॉप भी आयोजित करेंगे।

विजया किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया

भारत सरकार ने 19 अक्टूबर को विजया किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। वे आयोग की 9वीं अध्यक्ष होंगी। वहीं, अर्चना मजूमदार को राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। रहाटकर इससे पहले 2016 से 2021 तक महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। सामाजिक कार्यों में उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। रहाटकर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रही हैं। महाराष्ट्र महिला आयोग में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सक्षमा (तेजाब के हमलों के पीड़ितों की मदद के लिए), प्रज्ज्वला (स्वयं सहायता समूहों को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिए) और सुहिता (महिलाओं के लिए 24x7 हेल्पलाइन सेवा) जैसी कल्याणकारी पहलों की शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने पॉक्सो अधिनियम, तीन तलाक विरोधी प्रकोष्ठ और मानव तस्करी विरोधी इकाइयों पर फोकस करके कानूनी सुधारों पर भी काम किया।

कला प्रदर्शनी “साइलेंट कन्वर्सेशन: फ्रॉम मार्जिन्स टू द सेंटर” में आदिवासी कलाकारों को बाहरी समाज से जुड़ने का अवसर

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 17 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली में आयोजित कला प्रदर्शनी “साइलेंट कन्वर्सेशन: फ्रॉम मार्जिन्स टू द सेंटर” के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में भारत के 10 राज्यों के 22 राष्ट्रीय बाघ अभयारण्यों में रहने वाले 49 आदिवासी कलाकारों की पेंटिंग और कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गई हैं। जनजातीय कला प्रदर्शनी “साइलेंट कन्वर्सेशन: फ्रॉम मार्जिन्स टू द सेंटर” का दूसरा संस्करण केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत आने वाली संस्था राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया गया है। सांकला फाउंडेशन, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस प्रदर्शनी में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की सहायता कर रहे हैं। चार दिवसीय प्रदर्शनी 17-20 अक्टूबर 2024 तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।

भारत के मुख्य न्यायधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने नई दिल्ली में आरोहा - 2024 का उद्घाटन किया

भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ने 17 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली में आयोजित पहले अंतर्राष्ट्रीय समग्र आयुर्वेद के लिए अनुसंधान और वैश्विक अवसरों की प्रगति - आरोहा -2024 का उद्घाटन किया। केंद्रीय आयुष और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रतापराव जाधव, ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर, डब्ल्यूएचओ, जामनगर, गुजरात के निदेशक (अंतरिम) डॉ. श्यामा कुरुविला और अन्य विशिष्ट अतिथि, इस अवसर पर उपस्थित थे। तीन दिवसीय आरोहा-2024, 17-19 अक्टूबर 2024 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। आरोहा-2024 का आयोजन केंद्रीय आयुष मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली द्वारा किया गया है।

भारत ने श्रीलंका के बागान क्षेत्रों में नौ स्कूलों के उन्नयन के लिए अनुदान सहायता बढ़ाई

भारत ने श्रीलंका के बागान क्षेत्रों में रहने वाले भारतीय मूल के तमिल कम्युनिटी की एजुकेशन में सपोर्ट देने के लिए अपने ग्रांट को दोगुना कर 17.23 करोड़ रुपए कर दिया है। इसका मकसद बागान क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देना है। इस प्रोजेक्ट के तहत श्रीलंका सरकार द्वारा चिह्नित 9 बागान स्कूल के इन्फ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जाएगा। इनमें मध्य प्रांत के बागान क्षेत्रों में छह स्कूल और उवा, सबरागामुवा और दक्षिणी प्रांत में एक-एक स्कूल शामिल है। यह एडिशनल फंड श्रीलंका सरकार के अनुरोध पर दी गई। इसी के साथ इस प्रोजेक्ट के लिए भारत की कुल प्रतिबद्धता अब 60 करोड़ श्रीलंकाई रुपये (17 करोड़ 22 लाख 50 भारतीय रुपये) हो गई है। यह प्रोजेक्ट एजुकेशन सेक्टर में श्रीलंका में भारत की कई पहले की और मौजूदा डेवलपमेंट पार्टनरशिप इनिशिएटिव्स का हिस्सा है।

झारखंड के नए DGP बने अजय सिंह

19 अक्टूबर को सीनियर IPS ऑफिसर अजय सिंह को झारखंड का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया। वे 1989 बैच के IPS ऑफिसर हैं। इससे पहले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को कार्यवाहक DGP अनुराग गुप्ता को हटाने का निर्देश दिया था। 1990 बैच के IPS अधिकारी अनुराग गुप्ता 26 जुलाई 2024 को झारखंड के DGP बनाए गए थे। वे अपने पद पर रहते हुए ACB और CID DG की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

सरकार ने आस्क आवर एक्सपर्ट्स सीरीज शुरू किया

भारत में सरकारी योजनाओं को नागरिकों से सीधे जोड़ने के लिए, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने लाइव सीरीज ‘आस्क आवर एक्सपर्ट्स’ की शुरुआत की। यह एपिसोड डिजीलाॅकर, भारत की डिजिटल दस्तावेज वॉलेट के फीचर्स और उसके फायदे पर केंद्रित रहा। इस एपिसोड को डिजिटल इंडिया के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया गया। ‘आस्क आवर एक्सपर्ट्स’ एक साप्ताहिक लाइव कार्यक्रम है, जिसमें नागरिक सीधे सरकारी अधिकारियों और विशेषज्ञों से सवाल पूछ सकते हैं और डिजिटल इंडिया के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जान सकते हैं। पहले एपिसोड में डिजीलाॅकर पर चर्चा की गई, जो नागरिकों को उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों को डिजिटल रूप से स्टोर, साझा और सत्यापित करने की सुविधा देता है।

नई दिल्ली: डब्ल्यूटीएसए में भारत के उम्मीदवारों को अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ के मानकीकरण क्षेत्र के सभी 10 अध्ययन समूहों में नेतृत्व पदों पर चुना गया

नई दिल्ली में चल रही विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा (डब्ल्यूटीएसए) में भारत के उम्मीदवारों को अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ के मानकीकरण क्षेत्र के सभी 10 अध्ययन समूहों में नेतृत्व पदों पर चुना गया। अध्ययन समूहों में परिचालन संबंधी पहलू, आर्थिक और नीतिगत मुद्दे, सुरक्षा, भविष्य के नेटवर्क आदि शामिल हैं। भारत ने एक समूह में अपना अध्यक्ष पद बरकरार रखा है और अन्य सभी नौ अध्ययन समूहों में उपाध्यक्ष पद हासिल किया है। अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ की विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा वर्तमान में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित की जा रही है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अक्टूबर को किया था और यह 24 अक्टूबर तक चलेगा। यह पहली बार है कि डब्ल्यूटीएसए एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है।

भारतीय तटरक्षक बल द्वारा 'सागर कवच' अभ्यास 2024 का दूसरा संस्करण आयोजित किया गया

भारतीय तटरक्षक बल ने 16-17 अक्टूबर 2024 को गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव के तटों पर वर्ष के तटीय सुरक्षा अभ्यास 'सागर कवच' के अपने दूसरे संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया। 2024 का पहला 'सागर कवच' अभ्यास 11 और 12 जुलाई 2024 को आंध्र प्रदेश के तट पर भारतीय तटरक्षक बल द्वारा आयोजित किया गया था। 'सागर कवच' तटीय सुरक्षा अभ्यास के दूसरे संस्करण का समन्वय गुजरात के गांधीनगर में स्थित भारतीय तट रक्षक के उत्तर पश्चिम क्षेत्रीय मुख्यालय के द्वारा किया गया था। भारत की तटीय सुरक्षा के लिए जिम्मेदार सभी एजेंसियां- राज्य पुलिस, भारतीय नौसेना, समुद्री पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), गुजरात मैरीटाइम बोर्ड, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), और बंदरगाह अधिकारियों ने अभ्यास में भाग लिया। भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने इस अभ्यास के दौरान तटीय क्षेत्र की व्यापक हवाई निगरानी प्रदान की।

दूसरा राष्ट्रीय प्रकाशस्तंभ महोत्सव, राष्ट्र के 75 प्रकाशस्तंभ में आयोजित

दूसरा राष्ट्रीय प्रकाशस्तंभ महोत्सव 19 और 20 अक्टूबर 2024 को देश के 75 ऐतिहासिक लाइटहाउसों में मनाया जाएगा। महोत्सव की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए, 19 अक्टूबर 2024 को ओडिशा के पुरी में एक लाइटहाउस टूरिज्म कॉन्क्लेव 2024आयोजित किया गया। पहला राष्ट्रीय प्रकाशस्तंभ महोत्सव ,23 से 25 सितंबर, 2023 तक देश भर के 75 ऐतिहासिक प्रकाशस्तंभों में आयोजित किया गया था। लाइटहाउस टूरिज्म कॉन्क्लेव 2024 का उद्घाटन केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री,शांतनु ठाकुर ने 19 अक्टूबर 2024 को किया। उद्घाटन सत्र के दौरान, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री, सुरेश गोपी, ओडिशा की उप मुख्यमंत्री श्रीमती प्रावती परिदा भी उपस्थित थे।

कोहली 9 हजार टेस्ट रन बनाने वाले चौथे भारतीय

18 अक्टूबर को भारतीय बैटर विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 102 बॉल पर 70 रन बनाए। इस दौरान टेस्ट में उनके 9000 रन पूरे हो गए। इस मैच में 53 रन बनाते ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर ली। उनसे पहले इस मुकाम तक सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर ही पहुंच सके हैं। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में अर्धशतक लगाया। यह उनका क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 221वां 50+ स्कोर है। कोहली तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार 50+ रन बनाने वाले दूसरे क्रिकेटर बने। उनसे आगे सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 264 बार 50+ का स्कोर बनाया है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग हैं।

Start Quiz! PRINT PDF

« Previous Next Affairs »

Notes

Notes on many subjects with example and facts.

Notes

QUESTION

Find Question on this Topic and many other subjects

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Download

Here you can download Current Affairs Question PDF.

Download

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.