Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Tricks
Facts

टोक्यो ओलंपिक 2020

टोक्यो ओलंपिक 2020

कोरोना महामारी की चुनौतियों के बावजूद टोक्यो ओलिंपिक सफल रहा। 23 जुलाई को शुरू हुए इस इवेंट का समापन हो चुका है। इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने टोक्यो ओलिंपिक 2020 के समापन की औपचारिक घोषणा की। अब अगला ओलिंपिक 2024 में फ्रांस के पेरिस में होगा। सेरेमनी में सभी एथलीट्स ने लोगों को स्ट्रॉन्ग टुगेदर का मैसेज भी दिया। टोक्यो ओलिंपिक के मेडल टेबल में अमेरिका नंबर-1 पर रहा। चीन दूसरे स्थान पर और मेजबान जापान तीसरे नंबर पर। भारत 1 गोल्ड सहित 7 मेडल के साथ 48वें नंबर पर है।

medals

ओलंपिक

ओलंपिक खेलों की शुरूआत 1896 में हुई और अब तक पांच महाद्वीपों के 23 शहरों में 28 ओलंपिक खेलों का आयोजन हो चुका है। 1916, 1940 और 1944 के खेलों को विश्व युद्ध के कारण रद्द कर दिया गया था। इस प्रकार टोक्यो ओलंपिक आयोजन की दृष्टि से 29वां ओलंपिक है वहीं क्रम की दृष्टि से 32वां ओलंपिक है।

टोक्यो ओलंपिक 2020

टोक्यो आंलंपिक का आयोजन जापान के टोक्यो में 23 जुलाई 2021 से 8 अगस्त 2021 तक हुआ।

टोक्यो ओलंपिक का शुभंकर - मिराइतोवा (Miraitowa) है और पैरा ओलंपिक का शुभंकर सोमाइटी (Someity) है। वहीं टोक्यो ओलंपिक एवं पैरा ओलंपिक का ध्येय वाक्य ‘United by emotion’ है।

टोक्यो ओलंपिक में 4 नए खेलों कराटे, स्केटबोर्डिंग, सर्फिंग और सपोर्ट क्लाइंबिंग को शामिल किया गया है।

बांग्लादेश के नोबल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को टोक्यो आंलंपिक के उद्घाटन समारोह में ‘ओलंपिक लाॅरेल पुरस्कार’ दिया गया। पहली बार यह पुरस्कार 2016 के रियो खेलों में केन्या के किप कीनो को दिया गया था।

टोक्यो ओलम्पिक का पहला गोल्ड मेडल चीन की यान कियान ने 10 मीटर महिला राइफल में जीता।

जापान के यूटो होरिगोमे ने स्केटबोर्डिंग में पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता है।

जापान की मोमिजी निशया टोक्यो ओलिंपिक की सबसे युवा गोल्ड मेडल विनर बन गई हैं। उन्होंने विमेंस इंडिविजुअल स्केटबोर्डिंग का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वह 13 वर्ष 330 दिन की है।

जमैका की एलेना थॉम्पसन हेरा दुनिया की दूसरी सबसे तेज महिला धावक बन गई है। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 100 मीटर फर्राटा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है।

ऑस्ट्रेलिया की एमा मैक्कियोन एक ओलंपिक में 7 पदक जीतने वाली पहली महिला तैराक बनी है।

आगामी ओलंपिक

2024 का ओलंपिक - पेरिस में।

2028 का ओलंपिक - लॉस एंजिल्स।

2032 का ओलंपिक - ब्रिस्बेन (ऑस्ट्रेलिया)

टोक्यो ओलंपिक में भारत

भारत इस ओलिंपिक में 7 मेडल के साथ 48वें स्थान पर रहा, जो उसका ओलिंपिक इतिहास में सबसे शानदार प्रदर्शन है। मीराबाई चानू टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी। भारत की ओर से जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड, वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (49 किलोग्राम कैटेगिरी) और रेसलर रवि दहिया (57 किग्रा) ने सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं शटलर पीवी सिंधु (बैडमिंटन), रेसलर बजरंग पूनिया (65 किग्रा वर्ग), बॉक्सर लवलिना बोरगोहेन (69 किग्रा) और पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। ओलिंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम ने भारत का ध्वज थामा था।

वहीं समापन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक बजरंग पूनिया (पहलवान) थे।

« Previous Next Fact »

Notes

Notes on many subjects with example and facts.

Notes

Tricks

Find Tricks That helps You in Remember complicated things on finger Tips.

Learn More

सुझाव और योगदान

अपने सुझाव देने के लिए हमारी सेवा में सुधार लाने और हमारे साथ अपने प्रश्नों और नोट्स योगदान करने के लिए यहाँ क्लिक करें

सहयोग

   

सुझाव

Share


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.