Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Tricks
Facts

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का अयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त 2022 तक बर्मिंगम, इंग्लैड में किया गया। खेलों का शुभंकर पेरी द बुल और आदर्श वाक्य सभी के लिए खेल (Game for all) था। यह राष्ट्रमंडल खेलों का 22वां संस्करण था।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल

जिसका उद्घाटन अलेक्जेंडर स्टेडियम में प्रिंस चाल्र्स ने किया। इसमें 72 देशों के लगभग 5000 एथलीट ने भाग लिया।

इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में तीन नए खेलों महिला टी20 क्रिकेट, बीच वाॅलीबाॅल और पैरा टेबल टेनिस को शामिल किया गया।

इन खेलों के लिए भारतीय ओलंपिक संघ ने 322 सदस्यीय भारतीय दल की घोषणा की। इसमें 215 एथलीट और 107 अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। इनमें नीरज चोपड़ा और ऐश्वर्या बाबू ने भाग नहीं लिया। इस प्रकार भारत के 213 खिलाड़ियों ने 16 खेलों में भाग लिया।

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने इन खेलों में भारतीय दल का उत्साह बढ़ाने के लिए Creat4India अभियान शुरू किया।

खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक पी वी सिंधु (बैडमिंटन) और मनप्रीत सिंह (हाॅकी टीम के कप्तान) थे। निरज चोपड़ा के चोटिल होने के कारण पीवी सिंधु को ध्वजवाहक बनाया गया था। समापन समारोह में ध्वजवाहक निखत जरीन (मुक्केबाज) और अचंता शरत कमल (टेबल टेनिस) थै।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक जीते हैं। भारत ने पदक तालिका (Medal tally) में चौथे स्थान पर रहते हुए अपना अभियान खत्म किया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 67 स्वर्ण, 57 रजत और 54 कांस्य समेत कुल 178 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा। इंग्लैंड 57 स्वर्ण, 66 रजत और 53 कांस्य समेत 176 पदकों के साथ दूसरे और कनाडा 26 स्वर्ण, 32 रजत और 34 कांस्य समेत 92 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। न्यूजीलैंड 20 स्वर्ण, 12 रजत और 17 कांस्य समेत 49 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर रहा।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पहला पदक संकेत महादेव सरगर ने वेटलिफ्टिंग के 55 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर दिलाया। दूसरा पदक गुरूराजा पुजारी ने वेटलिफ्टिंग में जीता। भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने 49 किग्रा वर्ग में शीर्ष पर रहने के बाद राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में भारत का पहला स्वर्ण पदक और तीसरा पदक जीता। भारत ने सर्वाधिक 12 पदक कुश्ती में जीते। इसके बाद 10 वेटलिफ्टिंग में और 8 एथलेटिक्स में।

पैरा पावरलिफ्टिंर सुधीर इन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के पहले पावरलिफ्टर बने है। श्रीशंकर पुरुषों की लंबी कूद में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने है। अनाहत सिंह(स्कवैश) बर्मिंघम में भारतीय राष्ट्रमंडल खेल 2022 दल की सबसे कम उम्र (14 साल) की सदस्य हैं।

राष्ट्रमंडल खेल 2022 पदक तालिका

नम्बर एथलीट/टीम मेडल इवेंट खेल
1 संकेत सरगर सिल्वर मेंस 55 किग्रा वेटलिफ्टिंग
2 गुरुराज पुजारी ब्रॉन्ज मेंस 61 किग्रा वेटलिफ्टिंग
3 मीराबाई चानू गोल्ड वूमेंस 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग
4 बिंदियारानी देवी सिल्वर वूमेंस 55 किग्रा वेटलिफ्टिंग
5 जेरेमी लालरिनुंगा गोल्ड मेंस 67 किग्रा वेटलिफ्टिंग
6 अचिंता शेउली गोल्ड मेंस 73 किग्रा वेटलिफ्टिंग
7 सुशीला देवी सिल्वर वूमेंस 48 किग्रा जूडो
8 विजय कुमार यादव
ब्रॉन्ज मेंस 60 क्रिग्रा जूडो
9 हरजिंदर कौर ब्रॉन्ज वूमेंस 71 किग्रा वेटलिफ्टिंग
10 भारतीय महिला टीम गोल्ड वूमेंस फोर लॉन बाउल्स
11 भारतीय पुरुष टीम गोल्ड मेंस इवेंट टेबल टेनिस
12 विकास ठाकुर सिल्वर मेंस 96 क्रिग्रा वेटलिफ्टिंग
13 भारतीय मिक्स्ड टीम सिल्वर मिक्स्ड टीम बैडमिंटन
14 लवप्रीत सिंह ब्रॉन्ज मेंस 109 किग्रा वेटलिफ्टिंग
15 सौरव घोषाल ब्रॉन्ज मेंस सिंगल्स स्क्वैश
16 तूलिका मान सिल्वर वूमेंस +78किग्रा जूडो
17 गुरदीप सिंह ब्रॉन्ज मेंस 109+ किग्रा वेटलिफ्टिंग
18 तेजस्विन शंकर ब्रॉन्ज मेंस हाई जंप एथलेटिक्स
19 मुरली श्रीशंकर सिल्वर मेंस लॉन्ग जंप एथलेटिक्स
20 सुधीर गोल्ड मेंस हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग
21 अंशु मलिक सिल्वर वूमेंस 57 किग्रा रेसलिंग
22 बजरंग पुनिया गोल्ड मेंस 65 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग
23 साक्षी मलिक गोल्ड वूमेंस 62 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग
24 दीपक पूनिया गोल्ड मेंस 86 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग
25 दिव्या काकरन ब्रॉन्ज वूमेंस 68 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग
26 मोहित ग्रेवाल ब्रॉन्ज मेंस 125 किग्रा रेसलिंग
27 प्रियंका गोस्वामी सिल्वर वूमेंस 10,000 मीटर रेस वॉक एथलेटिक्स
28 अविनाश साबले सिल्वर मेंस 3000 मीटर स्टीपलचेज एथलेटिक्स
29 भारतीय पुरुष टीम सिल्वर मेंस फोर लॉन बाउल्स
30 जैस्मीन लम्बोरिया ब्रॉन्ज वूमेंस 60 किग्रा लाइटवेट बॉक्सिंग
31 पूजा गहलोत ब्रॉन्ज वूमेंस 50 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग
32 रवि कुमार दहिया गोल्ड मेंस 57 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग
33 विनेश फोगाट गोल्ड वूमेंस 53 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग
34 नवीन गोल्ड मेंस 74 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग
35 पूजा सिहाग ब्रॉन्ज वूमेंस 76 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग
36 दीपक नेहरा ब्रॉन्ज मेंस 97 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग
37 मोहम्मद हुसामुद्दीन ब्रॉन्ज मेंस 57 किग्रा फेदरवेट बॉक्सिंग
38 रोहित टोकस ब्रॉन्ज मेंस 67 किग्रा वेल्टरवेट
बॉक्सिंग
39 भाविना पटेल गोल्ड वूमेंस सिंगल्स क्लासेस 3-5 पैरा टेबल टेनिस
40 सोनलबेन पटेल ब्रॉन्ज
वूमेंस सिंगल्स क्लासेस 3-5 पैरा टेबल टेनिस
41 महिला हॉकी टीम ब्रॉन्ज वूमेंस टीम हॉकी
42 नीतू घंगास गोल्ड वूमेंस 48 किग्रा मिनिममवेट बॉक्सिंग
43 अमित पंघल गोल्ड मेंस फ्लाईवेट 51 किग्रा बॉक्सिंग
44 एल्धोस पॉल गोल्ड मेंस ट्रिपल जंप एथलेटिक्स
45 अब्दुल्ला अबूबकर सिल्वर मेंस ट्रिपल जंप एथलेटिक्स
46 संदीप कुमार
ब्रॉन्ज मेंस 10000 मीटर रेस वॉक एथलेटिक्स
47 अन्नू रानी ब्रॉन्ज वूमेंस जैवलिन थ्रो एथलेटिक्स
48 निकहत जरीन गोल्ड वूमेंस 50 किग्रा लाइट फ्लाईवेट बॉक्सिंग
49 शरत कमल/जी साथियान
सिल्वर मेंस डबल्स टेबल टेनिस
50 दीपिका पल्लीकल / सौरव घोषाल ब्रॉन्ज मिक्स्ड डबल्स स्क्वैश
51 किदांबी श्रीकांत ब्रॉन्ज मेंस सिंगल्स बैडमिंटन
52 भारतीय महिला टीम सिल्वर वूमेंस T20 क्रिकेट
53 शरत कमल/श्रीजा अकुला गोल्ड मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस
54 त्रिशा जॉली / पुलेला गायत्री गोपीचंद ब्रॉन्ज वूमेंस डबल्स बैडमिंटन
55 सागर अहलावत सिल्वर मेंस 92+ किग्रा सुपर हेवीवेट बॉक्सिंग
56 पीवी सिंधु गोल्ड वूमेंस सिंगल्स बैडमिंटन
57 लक्ष्य सेन गोल्ड मेंस सिंग्ल्स बैडमिंटन
58 साथियान गणानाशेखरन ब्रॉन्ज मेंस सिंग्ल्स टेबल टेनिस
59 सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी / चिराग शेट्टी गोल्ड मेंस डबल्स बैडमिंटन
60 शरत कमल गोल्ड मेंस सिंग्ल्स
टेबल टेनिस
61 भारतीय पुरुष हॉकी टीम सिल्वर मेंस हॉकी हॉकी

तथ्य

राष्ट्रमंडल खेलों के अन्य नाम : ब्रिटिश एम्पायर गेम्स, फ्रेंडली गेम्स।

पहले राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन वर्ष 1930 में कनाडा के हैमिल्टन में किया गया था।

प्रत्येक चार वर्ष में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया जाता है लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के कारण 1942 और 1946 में इन खेलों का आयोजन नहीं हो सका।

प्रत्येक राष्ट्रमंडल खेलों के उत्कृष्ट एथलीट को डेविस डिक्सन पुरस्कार दिया जाता है।

2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में सिंगापुर के टेबल टेनिस खिलाड़ी फेंग तियानवेई को उनके प्रदर्शन, निष्पक्ष खेल और उनकी टीम में निस्वार्थ योगदान के आधार पर प्रत्येक राष्ट्रमंडल खेलों के बेहरीन एथलीट को दिए जाने वाले प्रतिष्ठित डेविड डिक्सन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ऑस्ट्रेलिया की 28 वर्षीय तैराक एम्मा मैककॉन ने राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में एक अनूठा रिकॉर्ड बनाया है क्योंकि उसने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में 56 देशों / क्षेत्रों से अधिक पदक जीते हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में तैराकी में विभिन्न स्पर्धाओं में एक कांस्य, एक रजत और छह स्वर्ण पदक जीते।

21वें राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 4 से 15 अप्रैल 2018 तक आयोजित किया गया।

अब 23वें राष्ट्रमंडल खेल 2026 में ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में खेले जाएंगे।

भारत में पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में वर्ष 1934 में भाग लिया।

भारत ने 1930, 1950, 1962 और 1986 के राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं लिया था।

1938 और 1954 के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत कोई भी पदक नहीं जीत पाया।

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला पहला मेडल राशिद अनवर का था, जिन्होंने 74 किलोग्राम भारवर्ग में फ्रीस्टाइल रेलसिंग में ब्रॉन्ज़ (वर्ष 1934, लंदन) जीता था। भारत के लिए इन खेलों मे पहला गोल्ड मेडल मिल्खा सिंह ने हासिल किया था। उन्होंने 1958 में कार्डिफ में हुए खेलों में रेसिंग में गोल्ड अपने नाम किया था।

भारत में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन वर्ष 2010 दिल्ली में किया गया।

1918 के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने कुल 66 पदक जीते और पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा।

« Previous Next Fact »

Notes

Notes on many subjects with example and facts.

Notes

Tricks

Find Tricks That helps You in Remember complicated things on finger Tips.

Learn More

सुझाव और योगदान

अपने सुझाव देने के लिए हमारी सेवा में सुधार लाने और हमारे साथ अपने प्रश्नों और नोट्स योगदान करने के लिए यहाँ क्लिक करें

सहयोग

   

सुझाव

Share


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.